छात्रा का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम 24 घंटे के बाद भी ट्रक और चालक की गिरफ्तारी न होने से भड़के लोग घंटों बाधित रहा सिकंदरा दांदूपुर मार्ग, जमकर हुई नारेबाजी हंडियाl ट्रक से कुचलकर इंटर की छात्रा की मौत के मामले में 30 घंटे बाद भी ट्रक और चालक का पता न चलने पर आक्रोशित परिजनों ने सैंकड़ो ग्रामीणों के साथ बहरिया चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे सिकंदरा दांदूपुर मार्ग पर कई घंटे आवागमन बाधित रहा। बहरिया थाना के सरायगनी उर्फ जादीपुर निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की पुत्री वैष्णवी मौर्य उर्फ अनुपम(17) बहरिया के आर एस आनंद हूबराजी संवारी संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज मैलहा में इंटर की छात्रा थी। वैष्णवी की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी थी। मऊ आइमा थाना के देवरा दौलतपुर निवासी वैष्णवी के बुआ के बेटे प्रदीप कुमार मौर्य भी इंटर का छात्र है और उसका सेंटर कौशल्या देवी रामारानी मौर्य इंटर कॉलेज धमौर में गया है। मंगलवार की दोपहर में वैष्णवी अपने फुफेरे भाई प्रदीप कुमार मौर्य के साथ उसके परीक्षा केंद्र देखने गई थी। घर लौटते समय सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर ईदगाह के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वैष्णवी सड़क के बीच में आ गई और ट्रक उसको कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रदीप को भी गंभीर चोट आ गई। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रदीप को सीएचसी मैलहा में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर प्रदीप को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। शैलेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए वैष्णवी मौर्या का शव परजनों को सौंपा। परिजन शव को बहरिया नहर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया थोड़ी देर में उनके सहयोग में सैकड़ो की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का कहना था कि 36 घंटे के बाद भी बहरिया पुलिस ट्रक और चालक को नहीं पकड़ सकी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में बिना बताए वैष्णवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क पर शव रख कर जाम लगाने की जानकारी होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष बहरिया बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। एसीपी फूलपुर विवेक यादव और लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर नायब तहसीलदार राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे परिजन इस बात पर अड़े हैं कि जब तक ट्रक चालक और मालिक मौके पर हाजिर नहीं किए जाते हैं तब तक शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक लोग को सड़क पर शव रखकर नारेबाजी कर रहे थे। कई घंटे सिकंदरा दांदूपुर पूर्व मार्ग का आवागमन बाधित है। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है परिजनों को समझा बूझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Post by Raju Yadav1
- रुचि यादव को किया स्वागत1
- सैदाबाद मोहब्बत पुर का मामला आया सामने ।4
- पकरी सेवार संपर्क मार्ग पर उखड़ी गिट्टीया,आवागमन में परेशानी मेजा प्रयागराज।मेजा मेजा तहसील अंतर्गत पकरी सेवार संपर्क मार्ग विगत कई वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो चुका है लेकिन अभी तक सड़क का नवीनीकरण नहीं हो सका जिसकी वजह से गांव वासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें कि कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चाहे बरसात का मौसम हो या गर्मी का मौसम हो गर्मी के समय धूल और बरसात के समय कीचड़ युक्त रास्ते से होकर निकलना दुबर हो जाता है वहीं वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण कुमार द्विवेदी उर्फ उल्लू नाम जानकारी देते हुए बताया कि काजा कंपनी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आप प्लांट लगाया जा रहा है भी बात की गई उन्होंने भी रोड बनाने के लिए आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही रह गया है वरिष्ठ समाज से भी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने क्या कुछ कहा आगे वीडियो में सुनिए2
- मेजा, प्रयागराज। कुंअर पट्टी स्थित सोना भवन में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पूरे क्षेत्र से लोग शामिल हुए और मंगलगीतों के बीच सभी जोड़ों का विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। आयोजन की पूरी व्यवस्था डीजीएस परिवार ने संभाली। बारातियों के स्वागत, भोजन और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। बेटियों को दान स्वरूप गृहस्थी सामान—बिस्तर, बर्तन, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा दो पहिया वाहन—प्रदान किए गए। विदाई के समय भावुक दृश्य देखने को मिले। विदाई के बाद डीजीएस परिवार ने सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना उनका संकल्प है। समारोह के सफल आयोजन की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भदोही के जांबाजों ने गढ़ी मिसाल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए पदक और प्रशस्ति पत्र1
- भदोही जनपद के जंगीगंज के पास आवारा पशुओ से किसानों को होती रहतीं है परेशानी फ़सल को हैं नुकसान जिम्मेदाकरतेर हैं बेखबर1
- प्रतापगढ़ कुंडा तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन1