मायापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20 पेटी अबैध शराब कुल 180 लीटर मय स्कार्पियों गाड़ी कुल कीमत 11 लाख रुपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।* पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है, जिसके अंतर्गत मायापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर की सूचना पर लगातार दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। मायापुर पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की एक सफेद रंग की स्करपियो गाडी क्र. यूपी 93 ए एक्स 6641 जिसमें अवैध शराब भरी है जो शेरगढ पडोरा से राजापुर बुधौन तरफ आ रही है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स को रबाना किया, वाणी खदान के पास राजापुर बूधोन पहुँचे तो सामने से एक सफेद रंग की स्कारपियो गाङी आती दिखी जिसे फोर्स की मदद रोकना चाहा तो उक्त गाङी का चालक गाङी को रोङ से वाणी खदान तरफ ले गया जिसे पीछा कर घेरकर पकङा एवं उक्त स्कारपियो गाडी को चैक किया जिसमे पीछे तरफ चार काले रंग के कट्टा (बोरी) रखे मिले जिनको खोलकर चैक किया गया तो उक्त चारो कट्टो मे 20 पेटी शराब की रखी पाई गई, पेटियों को खोलकर चैक किया गया तो दो कट्टो मे 10 देशी प्लेन मदिरा की व दो कट्टो 10 पेटी मदिरा मसाला की पाई गई व प्रत्येक पेटी को खोल कर चैक किया गया तो प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वार्टर शराब के भरे पाये गये उक्त गाडी में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर तालिम नट पुत्र आशाकली नट (मुसलमान) उम्र 22 साल निवासी ग्राम काली पहाडी थाना पिछोर जिला शिवपुरी का होना बताया जिससे शराब रखने के संबंध में लायसेंस चाहा तो उक्त व्यक्ति के द्वारा कोई भी वैध लायसेंस नही होना बताया आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से शराब को मय वाहन के जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध 80/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । बरामद माल- 01. देशी प्लेन मदिरा व देशी मसाला मदिरा की 20 पेटी कीमती 1 लाख रुपये । 02. एक महिन्द्रा स्कार्पियो कीमती करीव 10 लाख रूपये। ।

- ग्वालियर । मुरार स्थित आदर्श गौशाला में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। श्वानों की कथित हत्या के आरोपों के बावजूद गार्ड जितेन्द्र राठौड़ पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहा है1
- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज प्रातः काल केंद्रीय मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम हेतु कोलारस के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ नए बस स्टैंड तथा जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु ग्राम पंचायत भवन लुकवासा पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।2
- ग्राम पंचायत छान में लगी पाइपों में आग मौके पर फायर बैगिट एवं ग्राम के लोगो ने पाया आग पर काबू....1
- शिवपुरी में बाघ का हमला: माधव टाइगर रिजर्व में इंसान का शिकार, परिजनों का सड़क जाम1
- नरवर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी (करीब 63 लीटर) देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करेरा के मार्गदर्शन में नरवर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवराज उर्फ छोटू पुत्र लखन तोमर (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम पनघटा, चौकी मगरौनी, थाना नरवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध शराब की 7 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, एसआई राधाकृष्ण बंजारा, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव, आरक्षक प्रभजोत सिंह, नरेंद्र मौर्य, गजेंद्र, माधवी सिंह, अजय गुर्जर, पवन पुरी, कीर्ति मौर्य एवं चालक राजबहादुर चौकोटिया की अहम भूमिका रही।1
- मगरौनी नगर से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक गेहूं से भरा हुआ जो कि आगे जाकर मोड़ पर पलट गया जिसमें चालक व क्लीनर की कोई क्षति नहीं हुई बल्कि अनाज का भारी नुकसान हुआ1
- नरवर तहसील के ग्राम जुझाई से भूमि विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि पर भाई द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत की है। आवेदन के अनुसार, पीड़ित की जमीन सर्वे क्रमांक 1592, रकबा लगभग 0.16 हेक्टेयर दर्ज है। उसने बताया कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेख में उसके स्वामित्व में दर्ज है, लेकिन उसके सगे भाई के द्वारा उस जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जमीन पर भवन निर्माण कर लिया है, जिससे पीड़ित की भूमि प्रभावित हो रही है। पीड़ित का कहना है कि यह निर्माण बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है और कई बार समझाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है आगे1
- पवित्र धाम भी नहीं सुरक्षित: खाटू श्याम मंदिर के बाहर टैक्सी से मोबाइल चोरी, CCTV में कैद शिवपुरी शहर के गुना बायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर चोरी की वारदात सामने आई है। सुबह पुलिस सहायता केंद्र के पास खड़ी एक टैक्सी से पंडित प्रशांत शर्मा का मोबाइल चोरी कर लिया गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, जबकि उसका साथी बाइक पर बैठा नजर आया। धार्मिक स्थल के पास इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- करेरा नगर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित छितरी ग्राम में इन दिनों एक अद्भुत और दुर्लभ आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां एक मठ मंदिर में एक संत द्वारा कठिन अग्नि तपस्या की जा रही है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता हेमंत भार्गव की ये खास रिपोर्ट। *** छितरी ग्राम का यह शांत वातावरण इन दिनों भक्ति और आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थित प्राचीन मठ मंदिर में एक संत द्वारा की जा रही अग्नि तपस्या लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। संत चारों ओर जलती अग्नि के बीच बैठकर साधना कर रहे हैं, जो अपने आप में बेहद कठिन और दुर्लभ मानी जाती है। (स्थानीय ग्रामीण/श्रद्धालु):का कहना है “हमने ऐसी तपस्या पहले कभी नहीं देखी। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं।” ** मान्यता है कि इस प्रकार की अग्नि तपस्या आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए की जाती है। संत की इस साधना को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में मेले जैसा माहौल बन गया है। बाइट (दूसरे श्रद्धालु): “यह बहुत ही अद्भुत दृश्य है, हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें यह देखने का मौका मिला।” वीओ: हालांकि, इस कठिन तपस्या के दौरान संत पूरी तरह से ध्यान और नियमों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी संत की सेवा और व्यवस्था में जुटे हुए हैं। *** **छितरी ग्राम से हेमंत भार्गव के साथ, कैमरा पर्सन पियुष के साथ, यह खास रिपोर्ट ****** **आस्था और साधना का यह अद्भुत संगम लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहा है। फिलहाल के लिए बस इतना ही, बने रहिए हमारे साथ।4