logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज के गोरडिहा सड़क हादसा में प्राथमिकी दर्ज, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडिहा गांव के समीप गुरुवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर रफीगंज थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गेंद विगहा गांव निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी ललिता देवी ने थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वे लोग स्कॉर्पियो (DL 4 CNB 0605) से गुरारू के महुली गांव से भदवा (रफीगंज) बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गोरडिहा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक (BR 26 GC 1918) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मण यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र—सिंटू कुमार, गुड्डू कुमार, सनोज कुमार, मनोज कुमार और अनोज कुमार—तथा पत्नी ललिता देवी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

12 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
12 hrs ago

रफीगंज के गोरडिहा सड़क हादसा में प्राथमिकी दर्ज, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडिहा गांव के समीप गुरुवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर रफीगंज थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गेंद विगहा गांव निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी ललिता देवी ने थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वे लोग स्कॉर्पियो (DL 4 CNB 0605) से गुरारू के महुली गांव से भदवा (रफीगंज) बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गोरडिहा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक (BR 26 GC 1918) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मण यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र—सिंटू कुमार, गुड्डू कुमार, सनोज कुमार, मनोज कुमार और अनोज कुमार—तथा पत्नी ललिता देवी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी जाखीम गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, खराटी जाखीम गांव निवासी प्रिंस कुमार द्वारा दर्ज कराए गए कांड संख्या 125/26 में गांव के ही बिजल ठाकुर को आरोपी बनाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार की संध्या छापेमारी कर अभियुक्त बिजल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी जाखीम गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खराटी जाखीम गांव निवासी प्रिंस कुमार द्वारा दर्ज कराए गए कांड संख्या 125/26 में गांव के ही बिजल ठाकुर को आरोपी बनाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार की संध्या छापेमारी कर अभियुक्त बिजल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • कैंटीन का गार्ड द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन दुष्कर्म के बाद हत्या #followers #न्यूज़ #news #highlights #viralvideo #viralposts #jehanabad
    1
    कैंटीन का गार्ड द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन दुष्कर्म के बाद हत्या #followers #न्यूज़ #news #highlights #viralvideo #viralposts #jehanabad
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer Goh, Patna•
    5 hrs ago
  • कोंच प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र को दी गई भावभीनी विदाई, साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल रहा सराहनीय कोंच (गया): प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ राज ने की, जबकि मंच संचालन नौलेश कुमार द्वारा किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने कहा कि अमरेश कुमार चंद्र का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय मुखिया उमेश सिंह, दिलीप कुमार और कमल रंजन ने भी उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे।विदाई की इस बेला में प्रखंड और अंचल के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता की चर्चा की।इस अवसर पर पर्यवेक्षक महफूज अंसारी, प्रभात कुमार, योगेंद्र कुमार, राजबल्लभ यादव, अखिलेश कुमार, निरंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जयंत कुमार, आवास सहायक शंकर कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, विद्याधर, समाजसेवी बिकु शर्मा, मुन्ना यादव, गौतम शर्मा, सूर्यकांत कुमार, योगानंद प्रभाकर और अजय कुमार वर्मा सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    कोंच प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र को दी गई भावभीनी विदाई, साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल रहा सराहनीय
कोंच (गया): प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ राज ने की, जबकि मंच संचालन नौलेश कुमार द्वारा किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी  विपुल भारद्वाज ने कहा कि अमरेश कुमार चंद्र का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय मुखिया उमेश सिंह, दिलीप कुमार और कमल रंजन ने भी उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे।विदाई की इस बेला में प्रखंड और अंचल के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता की चर्चा की।इस अवसर पर पर्यवेक्षक महफूज अंसारी, प्रभात कुमार, योगेंद्र कुमार, राजबल्लभ यादव, अखिलेश कुमार, निरंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जयंत कुमार, आवास सहायक शंकर कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, विद्याधर, समाजसेवी बिकु शर्मा, मुन्ना यादव, गौतम शर्मा, सूर्यकांत कुमार, योगानंद प्रभाकर और अजय कुमार वर्मा सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोह। शनिवार की शाम करीब 3:00 बजे गोह प्रखंड के अमारी डीह स्थित एक निजी आवास पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया रामदीप दास ने किया। उपस्थित लोगों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिबाव फुले भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक थें। इनका जन्म 11 अप्रैल 1827 ई को हुआ था। एक महान विचारक समाज सुधारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने जीवन भर निम्न जाति में महिलाओं एवं दलितों के उधार के लिए काम किया। उन्होंने कहा था जब तक निम्न जातियों का उत्थान नहीं होगा तब तक समाज के विकास संभव नहीं है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, बैकुंठ सिंह, रामविजय पासवान, हरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थें।
    1
    गोह। शनिवार की शाम करीब 3:00 बजे गोह प्रखंड के अमारी डीह स्थित एक निजी आवास पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया रामदीप दास  ने किया। उपस्थित लोगों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिबाव फुले भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक थें। इनका जन्म 11 अप्रैल 1827 ई को हुआ था। एक महान विचारक समाज सुधारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने जीवन भर निम्न जाति में महिलाओं एवं दलितों के उधार के लिए काम किया। उन्होंने कहा था जब तक निम्न जातियों का उत्थान नहीं होगा तब तक समाज के विकास संभव नहीं है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, बैकुंठ सिंह, रामविजय पासवान, हरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थें।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव टोले भोला बिगहा गांव निवासी बैजनाथ पासवान के खेत मे रखा पुआल में आग लगने से जलकर राख हो गया
    1
    हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव टोले भोला बिगहा गांव निवासी बैजनाथ पासवान के खेत मे रखा पुआल में आग लगने से जलकर राख हो गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार की नालंदा जिला की घटना पर आक्रोश: औरंगाबाद में कुम्हार समाज का कैंडल मार्च औरंगाबाद, बिहार: नालंदा में एक महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बदमाशों द्वारा सरेआम महिला के कपड़े फाड़ने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की इस शर्मनाक हरकत ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध में औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर कुम्हार समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। निष्कर्ष: यह घटना न सिर्फ एक महिला के सम्मान पर हमला है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। अब जरूरत है सख्त कार्रवाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने की, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    बिहार की नालंदा जिला की घटना पर आक्रोश: औरंगाबाद में कुम्हार समाज का कैंडल मार्च
औरंगाबाद, बिहार:
नालंदा में एक महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बदमाशों द्वारा सरेआम महिला के कपड़े फाड़ने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की इस शर्मनाक हरकत ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।
इस घटना के विरोध में औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर कुम्हार समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
निष्कर्ष:
यह घटना न सिर्फ एक महिला के सम्मान पर हमला है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। अब जरूरत है सख्त कार्रवाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने की, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • *आशिकों के हमदर्द बने विधायक जी:* 'सम्राट सरकार' के पोस्टर का चीरहरण, सरकारी अस्पताल में जुगाड़ वाली टेक्नोलॉजी
    1
    *आशिकों के हमदर्द बने विधायक जी:* 'सम्राट सरकार' के पोस्टर का चीरहरण, सरकारी अस्पताल में जुगाड़ वाली टेक्नोलॉजी
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के अरथुआ गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी भरी बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरथुआ गांव निवासी भोला शंकर पाल, जो झारखंड पुलिस में तैनात हैं, उनके 18 माह के पुत्र रोबिन कुमार की बुधवार की संध्या घर में खेलते समय हादसे में जान चली गई। बताया जाता है कि बच्चे की मां घर के अंदर चौकी पर बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान चौकी के नीचे रखी प्लास्टिक की बाल्टी में आधी बाल्टी पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम अचानक बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के अरथुआ गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी भरी बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरथुआ गांव निवासी भोला शंकर पाल, जो झारखंड पुलिस में तैनात हैं, उनके 18 माह के पुत्र रोबिन कुमार की बुधवार की संध्या घर में खेलते समय हादसे में जान चली गई। बताया जाता है कि बच्चे की मां घर के अंदर चौकी पर बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान चौकी के नीचे रखी प्लास्टिक की बाल्टी में आधी बाल्टी पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम अचानक बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.