logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे लखनऊ के अधिकारी! ब्लॉक माल की रानी पार में 7 दिन से घरों में तालाब का पानी, 10 घर जलमग्न, ग्रामीण बोले - घर गिरने का इंतजार कर रहा प्रशासन लखनऊ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ एक तरफ अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए, वहीं राजधानी लखनऊ में ही उनके आदेशों को अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है *तहसील मलिहाबाद, ब्लॉक माल की ग्राम पंचायत रानी पार।* यहाँ बारिश के बाद तालाबों का पानी ओवरफ्लो होकर पिछले *एक हफ्ते से 10 से ज्यादा घरों में घुसा हुआ है।* ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर देखने तक नहीं आया। जहाँ पूरा प्रदेश भाई-बहन के पवित्र त्योहार *रक्षाबंधन* की तैयारी में लगा है, वहीं रानी पार के ग्रामीण अपने घरों में कैद हैं। बहनों के घर जाने का रास्ता बंद है और छोटे-छोटे बच्चों को घुटने भर गंदे, बदबूदार पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। *ग्रामीणों में दहशत, बोले- घर कभी भी गिर सकता है* ग्रामीण *डालाराम* ने बताया, "एक हफ्ते से घर में पानी भरा है, दीवारें बैठ रही हैं, घर गिरने का डर सता रहा है।" वहीं *रिंकू* ने बताया कि घरों में कीड़े-मकोड़े पैदा हो गए हैं, बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एक बुजुर्ग माता ने रोते हुए कहा, "चारों तरफ पानी है, पूरा घर डूबा है, सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि हमें बचा लो।" * ग्रामीण *छोटू* का कहना है कि प्रधान आते हैं, देखकर चले जाते हैं, कोई काम नहीं करते। इस पूरे मामले में *BDC धर्मराज जी* ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने इस गंभीर समस्या से *SDM मलिहाबाद* को अवगत करा दिया है, लेकिन *ब्लॉक माल के BDO (वीडियो) साहब फोन ही नहीं उठा रहे हैं।* ग्राम सचिव को भी बताया गया, जो चंद कदमों पर ही बैठता है, लेकिन आज तक मौके पर नहीं आया। BDC ने सवाल उठाया, "क्या अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं? अगर घर गिर गया तो जिम्मेदार कौन होगा?" जब मुख्यमंत्री खुद जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कह रहे हैं, तो राजधानी से सटे ब्लॉक में 7 दिन से जलभराव पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं? क्या योगी सरकार में भी गरीबों की सुनवाई नहीं होगी? ग्रामीणों की बस एक ही मांग है कि जल्द से जल्द तालाब के पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके घर गिरने से बच सकें। अगर 24 घंटे में सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। *स्थान: ग्राम पंचायत रानी पार, ब्लॉक माल, लखनऊ* *पीड़ित: डालाराम, छोटू, रिंकू, उमेश, रमेश कुमार, संदीप कुमार गौतम और समस्त ग्रामवासी।* ---

8 hrs ago
user_Zahira Bano
Zahira Bano
Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे देश की बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं बहनों भाइयों को
    1
    रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे देश की बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं बहनों भाइयों को
    user_ज्ञानचंद पत्रकार
    ज्ञानचंद पत्रकार
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • 7 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर किसान पंचायत व धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध राज गुप्ता संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को कुर्सी रोड स्थित किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि भूमि विवादों और पीड़ितों की शिकायतों पर जानकीपुरम पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्र में संगठन ने कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर पीड़ित किसानों की न्याय की मांग को लेकर किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने अपनी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और पीड़ितों की समस्याओं को पंचायत में उठाने की अपील की है। धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगामी किसान पंचायत पर टिकी हैं।
    1
    7 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर किसान पंचायत व धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है 
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध राज गुप्ता संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को कुर्सी रोड स्थित किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि भूमि विवादों और पीड़ितों की शिकायतों पर जानकीपुरम पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पत्र में संगठन ने कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर पीड़ित किसानों की न्याय की मांग को लेकर किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन ने अपनी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और पीड़ितों की समस्याओं को पंचायत में उठाने की अपील की है।
धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगामी किसान पंचायत पर टिकी हैं।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • *07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर किसान पंचायत व धरना प्रदर्शन का ऐलान लखनऊ भारतीय किसान यूनियन अवध राज गुप्ता संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को कुर्सी रोड स्थित किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि भूमि विवादों और पीड़ितों की शिकायतों पर जानकीपुरम पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्र में संगठन ने कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर पीड़ित किसानों की न्याय की मांग को लेकर किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने अपनी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और पीड़ितों की समस्याओं को पंचायत में उठाने की अपील की है। धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगामी किसान पंचायत पर टिकी हैं।
    1
    *07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर किसान पंचायत व धरना प्रदर्शन का ऐलान
लखनऊ भारतीय किसान यूनियन अवध राज गुप्ता संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को कुर्सी रोड स्थित किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि भूमि विवादों और पीड़ितों की शिकायतों पर जानकीपुरम पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पत्र में संगठन ने कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर पीड़ित किसानों की न्याय की मांग को लेकर किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन ने अपनी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और पीड़ितों की समस्याओं को पंचायत में उठाने की अपील की है।
धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगामी किसान पंचायत पर टिकी हैं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रक्षा मंत्री के बेटे नीरज सिंह ने बंधवाई बच्चों से राखी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    रक्षा मंत्री के बेटे नीरज सिंह ने बंधवाई बच्चों से राखी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विकास नगर में कैफे पर नाबालिगों को हुक्का परोसने का आरोप, जांच की मांग 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र में जगरानी हॉस्पिटल के पीछे स्थित रिडॉक्स कैफे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कैफे में नाबालिगों को कथित तौर पर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे में कम उम्र के युवाओं की आवाजाही रहती है और उन्हें हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी है। लोगों ने मामले की पुलिस और संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या विकास नगर पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर कैफे की जांच करेगा? यदि जांच में नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो कैफे संचालक के खिलाफ प्रचलित कानून और नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    विकास नगर में कैफे पर नाबालिगों को हुक्का परोसने का आरोप, जांच की मांग

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ |   लखनऊ
लखनऊ।   विकास नगर थाना क्षेत्र में जगरानी हॉस्पिटल के पीछे स्थित रिडॉक्स कैफे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।   आरोप है कि कैफे में नाबालिगों को कथित तौर पर हुक्का परोसा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे में कम उम्र के युवाओं की आवाजाही रहती है और उन्हें हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी है।   लोगों ने मामले की पुलिस और संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि क्या विकास नगर पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर कैफे की जांच करेगा?   यदि जांच में नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो कैफे संचालक के खिलाफ प्रचलित कानून और नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महत्वपूर्ण संगठनात्मक सूचना 🚨 भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती 🚨 जनपद फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद में जिलाध्यक्ष भाई नरोत्तम राजपूत जी के नेतृत्व में दिनांक 08 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही 17 अगस्त 2026 से भूख हड़ताल भी जारी है। संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों तथा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अधिवक्ता सभा एवं छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि संगठन के संघर्ष में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिनांक 02 सितम्बर 2026 को फर्रुखाबाद पहुंचकर धरना एवं भूख हड़ताल को अपना समर्थन दें। ⚠️ विशेष सूचना: जो भी पदाधिकारी दिनांक 02 सितम्बर 2026 को फर्रुखाबाद में संगठन के इस आंदोलन में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सक्रियता से विमुख माना जाएगा तथा स्वतः पदमुक्त समझा जाएगा। संगठन सर्वोपरि — किसान हित सर्वोपरि। एकता ही हमारी शक्ति है। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती जय जवान • जय किसान • जय संगठन
    1
    महत्वपूर्ण संगठनात्मक सूचना 🚨
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
🚨
जनपद फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद में जिलाध्यक्ष भाई नरोत्तम राजपूत जी के नेतृत्व में दिनांक 08 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही 17 अगस्त 2026 से भूख हड़ताल भी जारी है।
संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों तथा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अधिवक्ता सभा एवं छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि संगठन के संघर्ष में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिनांक 02 सितम्बर 2026 को फर्रुखाबाद पहुंचकर धरना एवं भूख हड़ताल को अपना समर्थन दें।
⚠️ विशेष सूचना:
जो भी पदाधिकारी दिनांक 02 सितम्बर 2026 को फर्रुखाबाद में संगठन के इस आंदोलन में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सक्रियता से विमुख माना जाएगा तथा स्वतः पदमुक्त समझा जाएगा।
संगठन सर्वोपरि — किसान हित सर्वोपरि।
एकता ही हमारी शक्ति है।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
जय जवान • जय किसान • जय संगठन
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखनऊ -थाना मड़ियांव। घर हो या बाहर आखिरकार भाई-भाई होता है.... रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जिम्मेदारी निभाते दिखे खाकी.. भले ही लाख दूरी हो भाई और बहन की लेकिन वह दूरी चंद मिनट में खत्म हो जाती है.. भीड़ हो या दूरी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन के दिन नहीं रोक सकती, इस कड़ी को जोड़ने में पुलिस की अहम भूमिका रही... रक्षाबंधन के अवसर पर सड़कों पर बखूबी जिम्मेदारियां को निभाते दिखीं मड़ियांव पुलिस.. घंटो घर जाने के आस में रास्ता निहारती मां बहनो जिम्मेदारियां को पुलिस ने भूमिका निभाया सकुशल सरकारी और प्राइवेट वाहनों से मड़ियांव पुलिस ने घर पहुंचने का काम किया.. वाहनों के मनमानी पर अंकुश लगाकर बहनों को सकुशल भेजने में जुटी रही पुलिस.. लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के मड़ियांव पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहनों ने किया साधुवाद और दिया आशीर्वाद.. बहनों को सकुशल पहुंचाने में मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा और उनकी टीम सड़कों पर डटी रही....
    1
    लखनऊ -थाना मड़ियांव। घर हो या बाहर आखिरकार भाई-भाई होता है.... रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जिम्मेदारी निभाते दिखे खाकी..
भले ही लाख दूरी हो भाई और बहन की लेकिन वह दूरी चंद मिनट में खत्म हो जाती है..
भीड़ हो या दूरी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन के दिन नहीं रोक सकती, इस कड़ी को जोड़ने में पुलिस की अहम भूमिका रही...
रक्षाबंधन के अवसर पर सड़कों पर बखूबी जिम्मेदारियां को निभाते दिखीं मड़ियांव पुलिस..
घंटो घर जाने के आस में रास्ता निहारती मां बहनो जिम्मेदारियां को पुलिस ने भूमिका निभाया 
सकुशल सरकारी और प्राइवेट वाहनों से मड़ियांव पुलिस ने घर पहुंचने का काम किया..
वाहनों के मनमानी पर अंकुश लगाकर बहनों को सकुशल भेजने में जुटी रही पुलिस..
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के मड़ियांव पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहनों ने  किया साधुवाद और दिया आशीर्वाद..
बहनों को सकुशल पहुंचाने में मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा और उनकी टीम सड़कों पर डटी रही....
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    9 hrs ago
  • लखनऊ रक्षाबंधन पर खाकी बनी बहनों की भाई, मुंशी पुलिया पर दिखा भावनाओं का अनूठा संगम रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुंशी पुलिया पर पुलिस और आम जनता के बीच भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने अपनी पुलिस टीम के साथ राह से गुजर रही महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा किया इस भावुक पहल के दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए कहा कि “पुलिस दिन-रात हमारी सुरक्षा करती है, हमारे लिए यही असली भाई हैं। पुलिस की इस पहल को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर जब पुलिसकर्मी अपने परिवार, भाई-बहन और अपनों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में ड्यूटी निभा रहे हैं, तो यह उनके कर्तव्य और समर्पण की मिसाल है। इस दौरान थाना गाजीपुर के तमाम चौकी प्रभारी, पुलिसकर्मी, महिला दरोगा और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक पुलिस की इस पहल को देखकर भावुक नजर आए। खाकी की यह तस्वीर सिर्फ कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास, अपनत्व और भाईचारे की भी मिसाल बनी।
    2
    लखनऊ रक्षाबंधन पर खाकी बनी बहनों की भाई, मुंशी पुलिया पर दिखा भावनाओं का अनूठा संगम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुंशी पुलिया पर पुलिस और आम जनता के बीच भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। 
एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने अपनी पुलिस टीम के साथ राह से गुजर रही महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा किया 
इस भावुक पहल के दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए कहा कि “पुलिस दिन-रात हमारी सुरक्षा करती है, हमारे लिए यही असली भाई हैं। 
पुलिस की इस पहल को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर जब पुलिसकर्मी अपने परिवार, भाई-बहन और अपनों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में ड्यूटी निभा रहे हैं, तो यह उनके कर्तव्य और समर्पण की मिसाल है।
इस दौरान थाना गाजीपुर के तमाम चौकी प्रभारी, पुलिसकर्मी, महिला दरोगा और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक पुलिस की इस पहल को देखकर भावुक नजर आए।
खाकी की यह तस्वीर सिर्फ कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास, अपनत्व और भाईचारे की भी मिसाल बनी।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.