logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*धूमधाम से मनाया विश्व तेली दिवस, भगवान गणेश की पूजन के साथ महान विभूतियों को किया याद* *धूमधाम से मनाया विश्व तेली दिवस, भगवान गणेश की पूजन के साथ महान विभूतियों को किया याद* *सामाजिक एकता और निर्माणाधीन मंदिर को लेकर हुई चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान* गोटेगांव। साहू समाज उत्थान मंडल एवं समस्त साहू समाज गोटेगांव द्वारा विश्व तेली दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणेश चतुर्थी के पावन दिवस पर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज उत्थान मंडल के अध्यक्ष भगवान दास साहू ने की। इस अवसर पर समाज की आराध्य मां कर्मा देवी, दानवीर भामाशाह, माता राजिव सहित तेली समाज की विभिन्न महान विभूतियों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी तारतम्य में कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें साहू समाज के निर्माणाधीन मंदिर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, सामाजिक एकता, विकास और समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश साहू समाज भोपाल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें ओमप्रकाश साहू को प्रांतीय संगठन सचिव, खेमचंद साहू एवं पवन साहू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पत्रकार आशीष साहू को मध्यप्रदेश मीडिया प्रवक्ता नियुक्त होने पर तिलक-रोरी लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुलाब साहू बद्री प्रसाद साहू संजय साहू प्रदीप साहू घनश्याम साहू संगीत साहू शुभम साहू सुनील साहू शिव शंकर साहू सहित अन्य साहू समाज के बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

1 hr ago
user_Raghunath Rai
Raghunath Rai
Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
4146be29-8227-45c7-b657-ab1f901be4de

*धूमधाम से मनाया विश्व तेली दिवस, भगवान गणेश की पूजन के साथ महान विभूतियों को किया याद* *धूमधाम से मनाया विश्व तेली दिवस, भगवान गणेश की पूजन के साथ महान विभूतियों को किया याद* *सामाजिक एकता और निर्माणाधीन मंदिर को लेकर हुई चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान* गोटेगांव। साहू समाज उत्थान मंडल एवं समस्त साहू समाज गोटेगांव द्वारा विश्व तेली दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणेश चतुर्थी के पावन दिवस पर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज उत्थान मंडल के अध्यक्ष भगवान दास साहू ने की। इस अवसर पर समाज की आराध्य मां कर्मा देवी, दानवीर भामाशाह, माता राजिव सहित तेली समाज की विभिन्न महान विभूतियों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी तारतम्य में कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें साहू समाज के निर्माणाधीन मंदिर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, सामाजिक एकता, विकास और समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश साहू समाज भोपाल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें ओमप्रकाश साहू को प्रांतीय संगठन सचिव, खेमचंद साहू एवं पवन साहू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पत्रकार आशीष साहू को मध्यप्रदेश मीडिया प्रवक्ता नियुक्त होने पर तिलक-रोरी लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुलाब साहू बद्री प्रसाद साहू संजय साहू प्रदीप साहू घनश्याम साहू संगीत साहू शुभम साहू सुनील साहू शिव शंकर साहू सहित अन्य साहू समाज के बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏 श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏 श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम, बरहटा में अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव सोमवार, 14 सितंबर को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण, पादुका पूजन, गुरु स्तुति एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। आश्रम परिसर को फूलों एवं दीपों से आकर्षक रूप से सजाया गया। विशेष रूप से अनंत श्री विभूषित अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज बरहटा पधारे और पूज्य गुरुदेव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आश्रम व्यवस्थापक श्री सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री हिमांशु शास्त्री, प्रकाश महाराज सहित अन्य शास्त्रीगण उपस्थित रहे। श्री महेंद्र शाह जी का पूरा परिवार एवं बरहटा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस पावन अवसर पर सम्मिलित हुए और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 🙏 पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏
    1
    पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏
श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम
पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏
श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम, बरहटा में अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव सोमवार, 14 सितंबर को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण, पादुका पूजन, गुरु स्तुति एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। आश्रम परिसर को फूलों एवं दीपों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
विशेष रूप से अनंत श्री विभूषित अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज बरहटा पधारे और पूज्य गुरुदेव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आश्रम व्यवस्थापक श्री सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री हिमांशु शास्त्री, प्रकाश महाराज सहित अन्य शास्त्रीगण उपस्थित रहे। श्री महेंद्र शाह जी का पूरा परिवार एवं बरहटा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस पावन अवसर पर सम्मिलित हुए और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🙏 पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तीज महोत्सव पर फूलों से सजे भोलेनाथ, गूंजे जयकारे ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा वातावरण गोटेगांव। गुरु नानक वार्ड में स्थित प्रसिद्ध ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीज महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में की गई विशेष साज-सज्जा और भगवान भोलेनाथ के ऊपर फूलों से बनाया गया फुलैरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। फूलों से सजी यह अद्भुत छटा मंदिर परिसर की सुंदरता को और बढ़ा रही थी। तीज महोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन किया। रातभर चला भजन-कीर्तन मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने रातभर भगवान भोलेनाथ की सेवा और आराधना की। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा गुरु नानक वार्ड भक्तिमय नजर आया। दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु गुरु नानक वार्ड का ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शुमार है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में विशेष अवसरों पर नगर सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। पति की लंबी आयु के लिए रखा तीज व्रत तीज का व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और व्रत किया था। इसी परंपरा के चलते महिलाएं श्रद्धा के साथ तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई महिलाएं यह व्रत निर्जला रखती हैं। तीज के अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं की विशेष भीड़ रही और पूरे दिन श्रद्धा एवं आस्था का माहौल बना रह
    1
    तीज महोत्सव पर फूलों से सजे भोलेनाथ, गूंजे जयकारे

ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा वातावरण
गोटेगांव। गुरु नानक वार्ड में स्थित प्रसिद्ध ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीज महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में की गई विशेष साज-सज्जा और भगवान भोलेनाथ के ऊपर फूलों से बनाया गया फुलैरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। फूलों से सजी यह अद्भुत छटा मंदिर परिसर की सुंदरता को और बढ़ा रही थी।
तीज महोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन किया।
रातभर चला भजन-कीर्तन
मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने रातभर भगवान भोलेनाथ की सेवा और आराधना की। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा गुरु नानक वार्ड भक्तिमय नजर आया।
दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
गुरु नानक वार्ड का ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शुमार है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में विशेष अवसरों पर नगर सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
पति की लंबी आयु के लिए रखा तीज व्रत
तीज का व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और व्रत किया था। इसी परंपरा के चलते महिलाएं श्रद्धा के साथ तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई महिलाएं यह व्रत निर्जला रखती हैं। तीज के अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं की विशेष भीड़ रही और पूरे दिन श्रद्धा एवं आस्था का माहौल बना रह
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *घर में घुसकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की, दो पर SC/ST एक्ट में FIR* *आदतन आरोपी राहुल बिलवार पर पहले से दर्ज हैं कई शिकायतें, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश* नरसिंहपुर/गोटेगांव:- ग्राम पंचायत बगासपुर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। आवारा गाय-बैलों को गांव से बाहर तालाब की ओर ले जाने की बात को लेकर दो युवकों ने एक परिवार के साथ न केवल चाय दुकान के पास मारपीट की, बल्कि घर में घुसकर छोटे भाई और महिला के साथ भी मारपीट व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने फरियादी राजेश ठाकुर पिता रामलाल ठाकुर, निवासी बगासपुर की रिपोर्ट पर राहुल बिलवार और सुनील पटेल निवासी बगासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) गाली-गलौज, 115(2) मारपीट, 351(2) जान से मारने की धमकी, 3(5) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। *ऐसे हुई घटना - एफआईआर में यह है उल्लेख* फरियादी के अनुसार 13 सितंबर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के आवारा गाय-बैलों को हांककर तालाब की ओर छोड़ने गया था। वापस लौटते समय गांव में सूरज कहार की चाय दुकान के पास राहुल बिलवार और सुनील पटेल मिले। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल बिलवार ने लाठी से सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर के पीछे और दाहिने कान के पास गंभीर चोट आई। सुनील पटेल ने लात-घूंसों से मारपीट की। फरियादी जान बचाकर नहर की तरफ भाग गया! एफआईआर के अनुसार फरियादी के भागने के कुछ देर बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए। वहां उसके छोटे भाई अभय ठाकुर के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर के पीछे चोट लगी। जब पत्नी सोनम ठाकुर बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसे शरीर में अंदरूनी चोट व दर्द है। *जातिसूचक शब्दों से किया अपमान* फरियादी ने शिकायत में बताया कि आरोपियों को उनके अनुसूचित जाति वर्ग से होने की जानकारी है, इसके बावजूद उन्होंने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और जान से खत्म करने की धमकी दी। *आदतन आरोपी है राहुल बिलबार, पहले भी कई FIR* ग्रामीणों के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल बिलवार गांव का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी गांव के कई लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज की कई शिकायतें गोटेगांव थाने में दर्ज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    *घर में घुसकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की, दो पर SC/ST एक्ट में FIR*
*आदतन आरोपी राहुल बिलवार पर पहले से दर्ज हैं कई शिकायतें, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश*
नरसिंहपुर/गोटेगांव:- ग्राम पंचायत बगासपुर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। आवारा गाय-बैलों को गांव से बाहर तालाब की ओर ले जाने की बात को लेकर दो युवकों ने एक परिवार के साथ न केवल चाय दुकान के पास मारपीट की, बल्कि घर में घुसकर छोटे भाई और महिला के साथ भी मारपीट व धक्का-मुक्की की।
पुलिस ने फरियादी राजेश ठाकुर पिता रामलाल ठाकुर, निवासी बगासपुर की रिपोर्ट पर राहुल बिलवार और सुनील पटेल निवासी बगासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) गाली-गलौज, 115(2) मारपीट, 351(2) जान से मारने की धमकी, 3(5) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
*ऐसे हुई घटना - एफआईआर में यह है उल्लेख*
फरियादी के अनुसार 13 सितंबर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के आवारा गाय-बैलों को हांककर तालाब की ओर छोड़ने गया था। वापस लौटते समय गांव में सूरज कहार की चाय दुकान के पास राहुल बिलवार और सुनील पटेल मिले।
आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल बिलवार ने लाठी से सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर के पीछे और दाहिने कान के पास गंभीर चोट आई। सुनील पटेल ने लात-घूंसों से मारपीट की। फरियादी जान बचाकर नहर की तरफ भाग गया!
एफआईआर के अनुसार फरियादी के भागने के कुछ देर बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए। वहां उसके छोटे भाई अभय ठाकुर के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर के पीछे चोट लगी। जब पत्नी सोनम ठाकुर बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसे शरीर में अंदरूनी चोट व दर्द है।
*जातिसूचक शब्दों से किया अपमान*
फरियादी ने शिकायत में बताया कि आरोपियों को उनके अनुसूचित जाति वर्ग से होने की जानकारी है, इसके बावजूद उन्होंने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और जान से खत्म करने की धमकी दी।
*आदतन आरोपी है राहुल बिलबार, पहले भी कई FIR*
ग्रामीणों के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल बिलवार गांव का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी गांव के कई लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज की कई शिकायतें गोटेगांव थाने में दर्ज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए। पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए।
    4
    पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है।
संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया।
पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है।
संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए।
पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है।
संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया।
पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है।
संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए।
    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सत्यधारा घाट दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🙏 नरसिंहपुर जिला
    1
    सत्यधारा घाट दृश्य  नर्मदे हर जिंदगी भर 🙏 
नरसिंहपुर जिला
    user_शंभू दयाल सेन
    शंभू दयाल सेन
    Narsimhapur, Narsinghpur•
    7 hrs ago
  • उमरिया- दर्द से तड़पती रही प्रसूता नही पहुची एंबुलेस महिला को पिक अप से अस्पताल लेकर पहुची महिला
    1
    उमरिया- दर्द से तड़पती रही प्रसूता नही पहुची एंबुलेस 
महिला को पिक अप से अस्पताल लेकर पहुची महिला
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नरसिंहपुर - चाचा और भतीजे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, 11 मोटरसाइकिल की जप्त अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है नरसिंहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले मुड़िया निवासी अखिलेश रजक और भतीजे बालकृष्ण रजक को पकड़ते हुए चोरी की 11 मोटरसाइकिल जप्त की है। नरसिंहपुर एसडीओपी मनोज कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया और मामले की जानकारी दी वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की गई 11 मोटरसाइकिल जप्त कर ली है,वहीं पुलिस इस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है।
    1
    नरसिंहपुर - चाचा और भतीजे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, 11 मोटरसाइकिल की जप्त
अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है नरसिंहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले मुड़िया निवासी अखिलेश रजक और भतीजे बालकृष्ण रजक को पकड़ते हुए चोरी की 11 मोटरसाइकिल जप्त की है। नरसिंहपुर एसडीओपी मनोज कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया और मामले की जानकारी दी वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की गई 11 मोटरसाइकिल जप्त कर ली है,वहीं पुलिस इस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    22 hrs ago
  • झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती गोटेगांव। झांसी घाट में मां नर्मदा जी की महाआरती प्रतिदिन रात्रि 7 बजे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जाती है। महाआरती में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करते हैं और आरती में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।
    1
    झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है
झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती
गोटेगांव। झांसी घाट में मां नर्मदा जी की महाआरती प्रतिदिन रात्रि 7 बजे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जाती है। महाआरती में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करते हैं और आरती में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.