logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामूहिक विवाह समारोह में राज्यमंत्री ने दिया जोड़ों को आशीर्वाद सतना। नागौद जनपद पंचायत अंतर्गत सिंहपुर के पटपरऩाथ धाम मंदिर परिसर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 47 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नवदंपतियों के परिजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती बागरी ने कन्या पूजन कर मातृशक्ति का सम्मान किया तथा सभी नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। शासन की योजना के तहत नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सामग्री (वस्त्र, आभूषण, बर्तन आदि) और विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रत्येक वधु के बैंक खाते में 49 हजार रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बडी राहत देते हैं। उन्होंने कहा कि सीधे वधु के खाते में राशि हस्तांतरण से बेटियों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और उनका भविष्य सशक्त होता है। नागौद तथा उचेहरा में विवाह सम्मेलन मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत रविवार को सतना जिले के नागौद तथा उचेहरा की जनपद पंचायत और नगर परिषद में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में 200 जोडो का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपद पंचायत नागौद अंतर्गत बरकोनिया मंदिर (नागौद) एवं पटपरनाथ मंदिर (सिंहपुर) में 82 तथा नगर परिषद नागौद में 8 जोडे वैवाहिक बंधन में बंधे। इसी प्रकार जनपद पंचायत उचेहरा के जनपद प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में 90 जोडों तथा नगर परिषद उचेहरा के टाउन हॉल में 20 जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। मैहर में निकली सामूहिक बारात नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रविवार सुबह हाउसिंग बोर्ड स्थित पर्यटन सूचना केन्द्र में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर निकली बारात ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया। शहरी क्षेत्र के करीब 50 जोड़े इस आयोजन में परिणय सूत्र में बंधे। पूरे समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया, जिससे माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना रहा। इसके साथ ही 50 दूल्हों की भव्य बारात ढोल-नगाड़ों और सजी-धजी बग्गियों के साथ सिंधी धर्मशाला से रवाना हुई। बारात सिंधी धर्मशाला से घंटाघर, अलाउद्दीन चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित पीआईसी भवन पहुंची रास्ते भर बाराती नाचते-गाते झूमते नजर आए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इतनी बड़ी और आकर्षक बारात को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और चर्चा बनी रही।

20 hrs ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago
07043465-6a00-4fb0-9db8-752b7e4cff30

More news from Satna and nearby areas
  • बेला दुकान से गांव-गांव शराब पैकरी शाम होते ही बोलोरो से बिना नंबर को गाड़ी
    1
    बेला दुकान  से गांव-गांव शराब पैकरी शाम होते ही  बोलोरो से बिना नंबर को गाड़ी
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    16 hrs ago
  • सतना। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई इस शोभा यात्रा का स्वागत पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की आरती एवं पुष्प वर्षा एवं फ्रूटी,पानी की बोतल, प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ
    1
    सतना। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई इस शोभा यात्रा का स्वागत 
पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की आरती एवं पुष्प वर्षा एवं फ्रूटी,पानी की बोतल,  प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया 
पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    6 hrs ago
  • चित्रकूट बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास के गिरफ्तारी की मांग तेज, पूर्व भाजपा सांसद बैठे धरने पर चित्रकूट जनपद वाल्मीकि आश्रम में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया जब पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। मामला जनपद चित्रकूट के लालापुर बाल्मीकि आश्रम का है जहां महंत द्वारा पूर्व सांसद की मां पर अपमानजनक टिप्पणी और आश्रम माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर पहले ही कोतवाली कर्वी में दर्ज हो चुकी है। पूर्व सांसद ने साफ कहा है कि जब तक महंत की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं और पुलिस मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    चित्रकूट बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास के गिरफ्तारी की मांग तेज, पूर्व भाजपा सांसद बैठे धरने पर 
चित्रकूट जनपद वाल्मीकि आश्रम में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया जब पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। मामला जनपद चित्रकूट के लालापुर बाल्मीकि आश्रम  का है जहां महंत द्वारा पूर्व सांसद की मां पर अपमानजनक टिप्पणी और आश्रम माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर पहले ही कोतवाली कर्वी में दर्ज हो चुकी है। पूर्व सांसद ने साफ कहा है कि जब तक महंत की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं और पुलिस मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•

    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 👉 उत्तर प्रदेश की 20 बड़ी खबरें “45°C गर्मी UP में बड़ा संकट | Crime | Breaking News” #newsupdate
    1
    👉 उत्तर प्रदेश की 20 बड़ी खबरें “45°C गर्मी  UP में बड़ा संकट | Crime  | Breaking News” #newsupdate
    user_BHARAT PUBLIC NEWS
    BHARAT PUBLIC NEWS
    TV News Anchor करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *सतना -* रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    1
    *सतना -* रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.