Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया में पारा पहुंचा 40 के पार! दोपहर में घर से निकलते वक्त बरतें सावधानी, साथ में पानी की बोतल ज़रूर रखें।
Pragati
गया में पारा पहुंचा 40 के पार! दोपहर में घर से निकलते वक्त बरतें सावधानी, साथ में पानी की बोतल ज़रूर रखें।
- Mukhiyajee Reporterपटना ग्रामीण, पटना, बिहारये ठीक है5 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- अपने गांव में शिक्षा भाईचारा और एकता को मजबूत करे आए हम सब मिलकर संकल्पले की बाबा साहेब का सपनों का समाजबनाएंगे जय भीम,धन्यवाद Pinjora1
- जहानाबाद जिले में लगातार हो रही लूट की वारदातों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हाल ही में हुए दो अलग-अलग लूटकांडों का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है. इसके साथ ही लूटी गई स्कूटी को खरीदने वाले एक कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. घोसी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जहानाबाद में अपराधियों ने दो प्रमुख घटनाओं को अंजाम दिया था. पहली घटना होली के समय चुनुकपुर पुल के पास हुई थी, जहां रमेश कुमार नामक व्यक्ति से मोबाइल और 3500 रुपये नकद लूट लिए गए थे. वहीं दूसरी घटना 9 अप्रैल को मननपुर मोड़ के पास घटी थी, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर नालंदा निवासी रोशन कुमार से उनकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिया था. इन वारदातों के बाद इलाके में काफी दहशत थी और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे. लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सुरागों का सहारा लेते हुए छापेमारी की और गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ विकास कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है. इनमें लक्ष्मण और सोनू घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दीपक नालंदा और कुणाल पटना का निवासी है. इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई स्कूटी को एक कबाड़खाने में बेच दिया था. पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह का एक और सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है.1
- Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।1
- अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!1
- लखनऊ विकास नगर1
- जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने शिक्षा, स्वास्थ्य और हिसुआ अनुमंडल को लेकर धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान हिसुआ/नवादा — सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त कमियों तथा हिसुआ को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिसुआ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो जनसमर्थन के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम आया #नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा...!4