logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन दिवसीय 125वां उर्स मेला के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर शेखपुरा- सदर प्रखंड के पिंड शरीफ गाँव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 125वें उर्स मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 125 वर्षों से चली आ रही परंपरा मेला प्रबंधक रिजवानुल होदा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंड शरीफ में पिछले 125 वर्षों से लगातार उर्स मेले का आयोजन होता आ रहा है। यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी होती है। हजारों जायरीन के पहुंचने की उम्मीद उन्होंने बताया कि इस मेले में करीब 30 हजार से अधिक जायरीन के आने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों से लोग अपनी मन्नतें लेकर यहाँ पहुंचते हैं और उर्स में शामिल होकर दुआ मांगते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु उर्स मेले में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कोलकाता, बनारस सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस आयोजन का धार्मिक महत्व दूर-दूर तक फैला हुआ है। मुफ्त भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था मेले में आने वाले जायरीन के लिए भोजन और ठहरने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। यह सेवा वर्षों से परंपरा के रूप में निभाई जा रही है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भव्य आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी मेला परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वाईट - रिजवानुल होदा, गद्दी नशी मेला व्यवस्थापक

10 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
10 hrs ago

तीन दिवसीय 125वां उर्स मेला के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर शेखपुरा- सदर प्रखंड के पिंड शरीफ गाँव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 125वें उर्स मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 125 वर्षों से चली आ रही परंपरा मेला प्रबंधक रिजवानुल होदा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंड शरीफ में पिछले 125 वर्षों से लगातार उर्स मेले का आयोजन होता आ रहा है। यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी होती है। हजारों जायरीन के पहुंचने की उम्मीद उन्होंने बताया कि इस मेले में करीब 30 हजार से अधिक जायरीन के आने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों से लोग अपनी मन्नतें लेकर यहाँ पहुंचते हैं और उर्स में शामिल होकर दुआ मांगते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु उर्स मेले में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कोलकाता, बनारस सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस आयोजन का धार्मिक महत्व दूर-दूर तक फैला हुआ है। मुफ्त भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था मेले में आने वाले जायरीन के लिए भोजन और ठहरने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। यह सेवा वर्षों से परंपरा के रूप में निभाई जा रही है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भव्य आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी मेला परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वाईट - रिजवानुल होदा, गद्दी नशी मेला व्यवस्थापक

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखोपुरसराय थाना कांड संख्या 58/26 में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 58/26 के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय नारायण सिंह (पिता– छोटू सिंह) तथा सुशांत कुमार उर्फ सुमंत कुमार (पिता– संजय नारायण सिंह) के रूप में की गई है। दोनों आरोपी शेखोपुरडीह गांव, थाना शेखोपुरसराय, जिला शेखपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। शेखोपुर सराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय थाना परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों को बृहस्पतिवार के शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।
    1
    शेखोपुरसराय थाना कांड संख्या 58/26 में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल। गौरतलब है कि 
शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 58/26 के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय नारायण सिंह (पिता– छोटू सिंह) तथा सुशांत कुमार उर्फ सुमंत कुमार (पिता– संजय नारायण सिंह) के रूप में की गई है। दोनों आरोपी शेखोपुरडीह गांव, थाना शेखोपुरसराय, जिला शेखपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं।
शेखोपुर सराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय थाना परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गिरफ्तार हुए  आरोपियों को बृहस्पतिवार के शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा - आसाराम बापू का 90वां जन्म दिवस मनाया गया. शहर के रेलवे स्टेशन पर प्यायु की वयवस्था किया गया. मौक़े पर समाजिक कार्यकर्ता शम्भू यादव, रंजीत कुमार उर्फ़ बुद्धन भाई मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
    1
    शेखपुरा - आसाराम बापू का 90वां जन्म दिवस मनाया गया. शहर के रेलवे स्टेशन पर प्यायु की वयवस्था किया गया. मौक़े पर समाजिक कार्यकर्ता शम्भू यादव, रंजीत कुमार उर्फ़ बुद्धन भाई मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • 11 महीने पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दी थी नीतीश कुमार की विदाई की भविष्यवाणी
    1
    11 महीने पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दी थी नीतीश कुमार की विदाई की भविष्यवाणी
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालय चंपानगर में नामांकन सत्र को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान। विद्यालय के बच्चों के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में परिवहन कर तख्ती बैनर के साथ किया लोगों को जागरूक। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंपानगर में प्रधानाध्यापक पम्मी पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने तख्ती बैनर के साथ विद्यालय से लेकर पूरे चंपानगर महादलित टोला का परिभ्रमण किया एवं नारे लगाए आधी रोटी खानी है फिर भी पढ़ने जानी है। शिक्षा का है हम सभी का अधिकार। अपने बच्चों को अगर पढ़ना है तो विद्यालय में नामांकन करना है। मौके पर उनके साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक कोमल कुमारी रामबोट शर्मा उदय कुमार ईश्वर पासवान आदि दर्जनों छात्र-छात्र उपस्थित थे इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक पम्मी पांडेय ने बताया कि 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे का नामांकन सत्र अभियान पिछले 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है जो 30 अप्रैल तक चलेगा इस बीच बच्चों का विद्यालय में निशुल्क नामांकन कराया जा रहा है इसके लिए आज पोषक क्षेत्र में बच्चों के साथ परिभ्रमण करके जागरूकता अभियान चलाया गया।
    1
    प्राथमिक विद्यालय चंपानगर में नामांकन सत्र को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान। 
विद्यालय के बच्चों के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में परिवहन कर तख्ती बैनर के साथ किया लोगों को जागरूक। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंपानगर में प्रधानाध्यापक पम्मी पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने तख्ती बैनर के साथ विद्यालय से लेकर पूरे चंपानगर महादलित टोला का परिभ्रमण किया एवं नारे लगाए आधी रोटी खानी है फिर भी पढ़ने जानी है। शिक्षा का है हम सभी का अधिकार। अपने बच्चों को अगर पढ़ना है तो विद्यालय में नामांकन करना है। मौके पर उनके साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक कोमल कुमारी रामबोट शर्मा उदय कुमार ईश्वर पासवान आदि दर्जनों छात्र-छात्र उपस्थित थे इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक पम्मी पांडेय ने बताया कि 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे का नामांकन सत्र अभियान पिछले 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है जो 30 अप्रैल तक चलेगा इस बीच बच्चों का विद्यालय में निशुल्क नामांकन कराया जा रहा है इसके लिए आज पोषक क्षेत्र में बच्चों के साथ परिभ्रमण करके जागरूकता अभियान चलाया गया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय।जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के लिए शहरी एवं विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। कार्यालय परिसर में जन शिकायत से जुड़े लोगों की काफी भीड़ देखी गई। हालांकि, जिला लोक जन शिकायत पदाधिकारी शंभू नाथ की अनुपस्थिति के कारण जनसुनवाई आयोजित नहीं हो सकी, जिससे पहुंचे फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कार्यालय कर्मियों ने बताया कि पदाधिकारी कार्यालयीय कार्य से पटना गए हुए हैं, जिस कारण जनसुनवाई नहीं हो पाई।
    1
    लखीसराय।जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के लिए शहरी एवं विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।   कार्यालय परिसर में जन शिकायत से जुड़े लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
हालांकि, जिला लोक जन शिकायत पदाधिकारी शंभू नाथ की अनुपस्थिति के कारण जनसुनवाई आयोजित नहीं हो सकी, जिससे पहुंचे फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कार्यालय कर्मियों ने बताया कि पदाधिकारी कार्यालयीय कार्य से पटना गए हुए हैं, जिस कारण जनसुनवाई नहीं हो पाई।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • अस्थावां में सेरत बंदोबस्ती पर बवाल! दो संवेदक आमने-सामने, एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां नगर पंचायत में व्यावसायिक वाहनों की सेरत बंदोबस्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दो संवेदक आमने-सामने हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि अस्थावां नगर पंचायत में व्यावसायिक वाहनों की सेरत बंदोबस्ती की प्रक्रिया 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें दो संवेदकों ने हिस्सा लिया। प्रक्रिया के बाद एक पक्ष के संवेदक अजीत बिहार ने दावा किया कि बंदोबस्ती उनके पक्ष में कर दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के संवेदक विनय कुमार ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है। विनय कुमार का आरोप है कि बंदोबस्ती के दौरान जरूरी दस्तावेज, खासकर आयकर रिटर्न से जुड़े कागजात, पूरी तरह प्रस्तुत नहीं किए गए थे, इसके बावजूद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। मामले को बढ़ता देख कार्यपालक अभियंता ने हस्तक्षेप किया और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 9 अप्रैल की तिथि तय की। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है। फिलहाल दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस पूरे विवाद को लेकर नगर पंचायत में हलचल तेज है और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल गर्म है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सेरत बंदोबस्ती किसे मिलती है। क्या प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी या विवाद और गहराएगा—इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    अस्थावां में सेरत बंदोबस्ती पर बवाल! दो संवेदक आमने-सामने, 
एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां नगर पंचायत में व्यावसायिक वाहनों की सेरत बंदोबस्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दो संवेदक आमने-सामने हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि अस्थावां नगर पंचायत में व्यावसायिक वाहनों की सेरत बंदोबस्ती की प्रक्रिया 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें दो संवेदकों ने हिस्सा लिया।
प्रक्रिया के बाद एक पक्ष के संवेदक अजीत बिहार ने दावा किया कि बंदोबस्ती उनके पक्ष में कर दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के संवेदक विनय कुमार ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है।
विनय कुमार का आरोप है कि बंदोबस्ती के दौरान जरूरी दस्तावेज, खासकर आयकर रिटर्न से जुड़े कागजात, पूरी तरह प्रस्तुत नहीं किए गए थे, इसके बावजूद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
मामले को बढ़ता देख कार्यपालक अभियंता ने हस्तक्षेप किया और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 9 अप्रैल की तिथि तय की। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है।
फिलहाल दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस पूरे विवाद को लेकर नगर पंचायत में हलचल तेज है और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल गर्म है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सेरत बंदोबस्ती किसे मिलती है। क्या प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी या विवाद और गहराएगा—इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • हर दिल में है रब बसता हर दिल ❤️‍🩹♥️💝💕
    1
    हर दिल में है रब बसता हर दिल ❤️‍🩹♥️💝💕
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
  • शेखोपुर सराय एवं घाटकुशुभा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पहली कार्रवाई शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां सोनू कुमार नामक व्यक्ति के पास से विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई। जब्त सामग्री में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 एमएल की 10 बोतल, गॉडफादर बीयर की 500 एमएल की 25 कैन तथा किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 15 कैन शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 27.5 लीटर शराब बरामद की गई। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं दूसरी कार्रवाई घाटकुशुभा थाना क्षेत्र में की गई, जहां महमदा गांव निवासी अरूण नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हीरो स्प्लेंडर वाहन पर18.00 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को 5:00 बजे बृहस्पतिवार की शाम में जेल भेज दिया गया तथा इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने दिए।
    1
    शेखोपुर सराय एवं घाटकुशुभा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पहली कार्रवाई शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां सोनू कुमार नामक व्यक्ति के पास से विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई। जब्त सामग्री में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 एमएल की 10 बोतल, गॉडफादर बीयर की 500 एमएल की 25 कैन तथा किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 15 कैन शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 27.5 लीटर शराब बरामद की गई। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं दूसरी कार्रवाई घाटकुशुभा थाना क्षेत्र में की गई, जहां महमदा गांव निवासी अरूण नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हीरो स्प्लेंडर वाहन पर18.00 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को 5:00 बजे बृहस्पतिवार की शाम में जेल भेज दिया गया तथा इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने दिए।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.