logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेशोत्सव में लंगर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद पकरीबरावां। प्रफुल्ल कुमार सुमन पकरीबरावां प्रखंड के धमौल बाजार में पांच दिवसीय गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु दिन-रात भगवान गणेश की भक्ति में लीन हैं। बुधवार को गणेश मंदिर परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का महाप्रसाद ग्रहण किया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के बाद लंगर कार्यक्रम शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतार में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने लंगर की व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। आयोजन को लेकर बाजार में भी काफी उत्साह देखा गया। पांच दिवसीय गणेशोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को लंगर के बाद अब शुक्रवार को धमौल बाजार में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

1 hr ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
1 hr ago
28d29316-8045-4414-b521-20bc4c646681

More news from बिहार and nearby areas
  • रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    1
    रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित #MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
    1
    @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित
#MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। 
उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों,  शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।
संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। 
वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    18 min ago
  • #सतगावां प्रखंड के खूंटा बगिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेश रविदास के इलाज के दौरान मंगलबार को रांची रिम्स में मौत हो गया, मंगलवार को उनका डेथ बॉडी उनके गांव लाया गया, इस दौरान उनके आवास पर उनके परिजन रोते विखलते लोग #सतगावां प्रखंड के खूंटा बगिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेश रविदास के इलाज के दौरान मंगलबार को रांची रिम्स में मौत हो गया, मंगलवार को उनका डेथ बॉडी उनके गांव लाया गया, इस दौरान उनके आवास पर उनके परिजन रोते विखलते लोग
    1
    #सतगावां प्रखंड के खूंटा बगिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेश रविदास के इलाज के दौरान मंगलबार को रांची रिम्स में मौत हो गया, मंगलवार को उनका डेथ बॉडी उनके गांव लाया गया, इस दौरान उनके आवास पर उनके परिजन रोते विखलते लोग

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • ‎नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद मंगलवार शाम सिरदला थाना पुलिस नाद गांव के नाद टांड़पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया और पूरे गांव में ढोल बजाकर माइकिंग कराई। पुलिस के अनुसार अनुज राजवंशी, विक्की राजवंशी, रंगीला राजवंशी और संतोष राजवंशी के खिलाफ कोर्ट की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। माइकिंग के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सूचना दी गई, वहीं ग्रामीणों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 21 अगस्त को बढ़ीबिगहा और नाद गांव के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई थी। मृतक के परिजनों और मारपीट में घायल शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया था कि प्रिंस के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में शव को आहर के गहरे पानी में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर सिरदला थाना में कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया था। ‎पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ‎नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद मंगलवार शाम सिरदला थाना पुलिस नाद गांव के नाद टांड़पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया और पूरे गांव में ढोल बजाकर माइकिंग कराई। पुलिस के अनुसार अनुज राजवंशी, विक्की राजवंशी, रंगीला राजवंशी और संतोष राजवंशी के खिलाफ कोर्ट की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। माइकिंग के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सूचना दी गई, वहीं ग्रामीणों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 21 अगस्त को बढ़ीबिगहा और नाद गांव के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई थी। मृतक के परिजनों और मारपीट में घायल शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया था कि प्रिंस के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में शव को आहर के गहरे पानी में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर सिरदला थाना में कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया था। ‎पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    ‎नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद मंगलवार शाम सिरदला थाना पुलिस नाद गांव के नाद टांड़पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया और पूरे गांव में ढोल बजाकर माइकिंग कराई। पुलिस के अनुसार अनुज राजवंशी, विक्की राजवंशी, रंगीला राजवंशी और संतोष राजवंशी के खिलाफ कोर्ट की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। माइकिंग के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सूचना दी गई, वहीं ग्रामीणों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 21 अगस्त को बढ़ीबिगहा और नाद गांव के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई थी। मृतक के परिजनों और मारपीट में घायल शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया था कि प्रिंस के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में शव को आहर के गहरे पानी में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर सिरदला थाना में कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया था।
‎पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • सहिया पंचायत मुखिया मुरारी यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    1
    सहिया पंचायत मुखिया मुरारी यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    5 hrs ago
  • kgkgckcklxcklcclckcklccgck llcclkckccgkxkxkxkxkxkxg. gg
    1
    kgkgckcklxcklcclckcklccgck llcclkckccgkxkxkxkxkxkxg. gg
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • UPI पर 0.4% शुल्क! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर क्या बदलेगा? जानिए पूरी सच्चाई
    1
    UPI पर 0.4% शुल्क! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर क्या बदलेगा? जानिए पूरी सच्चाई
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    1
    रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.