logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन का नारनौल पहुंचने पर सैन समाज ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान। सैन समाज ने धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। नारनौल। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन के पहली बार नारनौल पहुंचने पर सैन समाज की ओर से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सैन समाज के अध्यक्ष मुकेश सैन ने फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का स्वागत किया, जबकि विष्णुदत्त सैन ने पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन से मुलाकात कर समाज की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नारनौल में सैन समाज के लिए धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नारनौल में सैन समाज के लिए धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। भवन उपलब्ध होने से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलेगी। यहां विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठक, सामुदायिक गतिविधियों तथा बाहर से आने वाले समाज के लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जरूरतमंद परिवारों को समारोहों के आयोजन के लिए महंगे निजी स्थान लेने से राहत मिलेगी तथा समाज के लोगों को सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए अपना स्थायी केंद्र मिल सकेगा। सैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे समाज की इस मांग को सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं तथा नारनौल में धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करवाने का प्रयास करें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन ने सैन समाज की ओर से किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित स्तर पर उन्हें रखने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सैन समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

43 min ago
user_Bhagwat Sharma
Bhagwat Sharma
Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
43 min ago
5d00d085-2484-4049-b313-6d8ad45fa7d0

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    36 min ago
  • डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।
    1
    डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश
एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण
नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।
कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा
    1
    रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    4 hrs ago
  • जयपुर में एक और गवर्नमेंट स्कूल का वीडियो आया सामने हालत खस्ता ग्राम बाढ चौहान,पोस्ट ठीकरिया मीणान, तहसील कोटखावदा जिला जयपुर स्कूल बिल्कुल झज्जर है
    1
    जयपुर में एक और गवर्नमेंट स्कूल का वीडियो आया सामने हालत खस्ता
ग्राम बाढ चौहान,पोस्ट ठीकरिया मीणान, तहसील कोटखावदा जिला जयपुर स्कूल बिल्कुल झज्जर है
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • '75 ​कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 ​कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia
    1
    '75 ​कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल
#SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia

    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Loharu, Bhiwani•
    22 hrs ago
  • Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana
    1
    Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए।
लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    4 min ago
  • आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा
    2
    आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 

सतीश कुमार शर्मा 
पत्रकार 
 महेंद्रगढ़ हरियाणा
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.