logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_Asheeshkol
Asheeshkol
बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
1 day ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वारासिवनी के सब्जी बाजार में एक बार फिर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार बाजार के दिन दो व्यक्तियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस थाना वारासिवनी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    वारासिवनी के सब्जी बाजार में एक बार फिर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार बाजार के दिन दो व्यक्तियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस थाना वारासिवनी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव के द्वारा ब्रह्म समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से कटंगी सकल ब्रह्म समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया है। दामोदर यादव पर ब्रह्म समाज ने आरोप लगाया कि उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत किया है जिससे समाज में गहरे असंतोष की लहर भी पैदा हो गई है। सकल ब्रह्म समाज ने बुधवार की दोपहर 1 बजे एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार कार्यालय और थाने में ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
    1
    आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव के द्वारा ब्रह्म समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से कटंगी सकल ब्रह्म समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया है। दामोदर यादव पर ब्रह्म समाज ने आरोप लगाया कि उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत किया है जिससे समाज में गहरे असंतोष की लहर भी पैदा हो गई है। सकल ब्रह्म समाज ने बुधवार की दोपहर 1 बजे एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार कार्यालय और थाने में ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *आग लगने से ग्राम चिकली में चार से अधिक मकान जलकर खाक* कुरई विकासखंड की अंतर्गत आने वाली ग्राम चिकली में आज दोपहर आग लगने से गांव की चार मकान जलकर खाक हो गए बताया शिवानी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तत्पश्चात देर से आई अग्निशामक वहां को बुलाया गया भारी मस्कत के बाद आपको काबू में पाया गया।
    1
    *आग लगने से ग्राम चिकली में चार से अधिक मकान जलकर खाक*
कुरई विकासखंड की अंतर्गत आने वाली ग्राम चिकली में आज दोपहर आग लगने से गांव की चार मकान जलकर खाक हो गए बताया शिवानी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तत्पश्चात देर से आई अग्निशामक वहां को बुलाया गया भारी मस्कत के बाद आपको काबू में पाया गया।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच: ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से” ➖➖➖➖ #सिवनी/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सिवनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिये गये निर्णयानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 31 मई 2026 तक प्रातः 06:00 बजे से 08:30 बजे तक एवं सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिभागियों के लिए 07 मई 2026 तक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इस वर्ष पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से व्यवस्था की गई है, किन्तु प्रत्येक प्रतिभागी का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रहेगा तथा ₹11 (ग्यारह रुपये मात्र) का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा। जिला मुख्यालय सिवनी में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनमें फुटबॉल स्टेडियम (फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन – केवल प्रातः), बड़ी पुलिस लाइन मैदान (वॉलीबॉल, कराते), ऑफिसर्स क्लब (बास्केटबॉल), श्री महावीर व्यायामशाला (बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कूडो), मॉर्डन स्कूल (वुशु), शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (शतरंज), मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम (हॉकी), म.ल.बा. मैदान (कबड्डी) एवं शासकीय तिलक विद्यालय (योग) शामिल हैं। योग प्रशिक्षण हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि अन्य सभी खेलों में भाग लेने हेतु आयु सीमा 05 वर्ष से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। विकासखंड स्तर पर भी व्यापक रूप से शिविर आयोजित किये जाएंगे, जिनमें कुरई (कबड्डी, नेटबॉल), केवलारी (खो-खो, कबड्डी), धनौरा (कराते, वॉलीबॉल), घंसौर (वॉलीबॉल, कबड्डी), लखनादौन (फुटबॉल, कराते), बरघाट (टेबल टेनिस, पिट्टू, कराते) एवं छपारा (फुटबॉल, कराते) शामिल हैं। प्रभारी कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिन प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति 22 दिवस से अधिक होगी, उन्हीं को टी-शर्ट (प्रस्तावित) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में नियमितता एवं अनुशासन को प्रोत्साहन मिल सके। इस वर्ष शिविर को और अधिक प्रभावी एवं बहुआयामी बनाने हेतु 7 प्रमुख घटकों को शामिल किया गया है, जिनमें फिट इंडिया मूवमेंट, व्यक्तित्व विकास, संस्कृति एवं मनोरंजन, खेल गतिविधियां, फैमिली एंगेजमेंट, समिति एंगेजमेंट एवं सामाजिक जागरूकता प्रमुख हैं। इन घटकों के अंतर्गत कुल 21 गतिविधियां प्रत्येक खेल मैदान में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में संबंधित जिला अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, खेल संघों के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे द्वारा समस्त पालकों/अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों के ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग करते हुए उन्हें इस प्रशिक्षण शिविर में सहभागी बनाएं तथा 07 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन पूर्ण कराएं। पंजीयन हेतु फॉर्म कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, संबंधित खेल प्रशिक्षकों एवं विकासखंड स्तर पर ग्रामीण युवा समन्वयकों से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।
    1
    “खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच:  ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से”
➖➖➖➖
#सिवनी/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सिवनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लिये गये निर्णयानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 31 मई 2026 तक प्रातः 06:00 बजे से 08:30 बजे तक एवं सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिभागियों के लिए 07 मई 2026 तक पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
इस वर्ष पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से व्यवस्था की गई है, किन्तु प्रत्येक प्रतिभागी का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रहेगा तथा ₹11 (ग्यारह रुपये मात्र) का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।
जिला मुख्यालय सिवनी में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनमें फुटबॉल स्टेडियम (फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन – केवल प्रातः), बड़ी पुलिस लाइन मैदान (वॉलीबॉल, कराते), ऑफिसर्स क्लब (बास्केटबॉल), श्री महावीर व्यायामशाला (बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कूडो), मॉर्डन स्कूल (वुशु), शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (शतरंज), मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम (हॉकी), म.ल.बा. मैदान (कबड्डी) एवं शासकीय तिलक विद्यालय (योग) शामिल हैं। योग प्रशिक्षण हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि अन्य सभी खेलों में भाग लेने हेतु आयु सीमा 05 वर्ष से 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
विकासखंड स्तर पर भी व्यापक रूप से शिविर आयोजित किये जाएंगे, जिनमें कुरई (कबड्डी, नेटबॉल), केवलारी (खो-खो, कबड्डी), धनौरा (कराते, वॉलीबॉल), घंसौर (वॉलीबॉल, कबड्डी), लखनादौन (फुटबॉल, कराते), बरघाट (टेबल टेनिस, पिट्टू, कराते) एवं छपारा (फुटबॉल, कराते) शामिल हैं।
प्रभारी कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिन प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति 22 दिवस से अधिक होगी, उन्हीं को टी-शर्ट (प्रस्तावित) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में नियमितता एवं अनुशासन को प्रोत्साहन मिल सके।
इस वर्ष शिविर को और अधिक प्रभावी एवं बहुआयामी बनाने हेतु 7 प्रमुख घटकों को शामिल किया गया है, जिनमें फिट इंडिया मूवमेंट, व्यक्तित्व विकास, संस्कृति एवं मनोरंजन, खेल गतिविधियां, फैमिली एंगेजमेंट, समिति एंगेजमेंट एवं सामाजिक जागरूकता प्रमुख हैं। इन घटकों के अंतर्गत कुल 21 गतिविधियां प्रत्येक खेल मैदान में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में संबंधित जिला अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, खेल संघों के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे द्वारा समस्त पालकों/अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों के ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग करते हुए उन्हें इस प्रशिक्षण शिविर में सहभागी बनाएं तथा 07 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन पूर्ण कराएं।
पंजीयन हेतु फॉर्म कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, संबंधित खेल प्रशिक्षकों एवं विकासखंड स्तर पर ग्रामीण युवा समन्वयकों से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, कान्हा में 150 साल बाद लौटे जंगली भैंसे* मध्यप्रदेश की वन्य संपदा और पर्यावरण संरक्षण के लिए 28 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र स्थित Kanha Tiger Reserve में 4 जंगली भैंसों (1 नर, 3 मादा) को रिलीज किया। ये जंगली भैंसे असम के Kaziranga National Park से लाए गए हैं। करीब 150 साल बाद कान्हा की धरती पर जंगली भैंसों की वापसी हुई है, जिसे प्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह केवल वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के समृद्ध भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन भैंसों की वापसी से जंगलों का ईको-सिस्टम मजबूत होगा, जैव विविधता बढ़ेगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विलुप्त हो चुके कई वन्य प्राणी फिर से प्रदेश के जंगलों में लौट रहे हैं। आज मध्यप्रदेश चीता, लेपर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल, भेड़िया और गिद्धों के लिए भी पहचान बना चुका है। सीएम ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma का भी आभार जताते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य संरक्षण का नया रिश्ता है। जंगली भैंसों की वापसी से होगा लाभ ✔ ईको-सिस्टम होगा मजबूत ✔ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ✔ स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे ✔ भावी पीढ़ियों को मिलेगा समृद्ध प्राकृतिक धरोहर कान्हा की धरती पर लिखा जा रहा है नया इतिहास… मध्यप्रदेश फिर बन रहा है वन्यजीवों का गौरवशाली घर! #MadhyaPradesh #KanhaTigerReserve #WildBuffalo #CMMohanYadav #WildlifeConservation #EcoSystem #Balaghat #Kaziranga #MPNews #Tourism #Wildlife #BreakingNews #NarendraModi #ForestLife #NatureNews
    1
    और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, कान्हा में 150 साल बाद लौटे जंगली भैंसे* 
मध्यप्रदेश की वन्य संपदा और पर्यावरण संरक्षण के लिए 28 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र स्थित Kanha Tiger Reserve में 4 जंगली भैंसों (1 नर, 3 मादा) को रिलीज किया।
ये जंगली भैंसे असम के Kaziranga National Park से लाए गए हैं। करीब 150 साल बाद कान्हा की धरती पर जंगली भैंसों की वापसी हुई है, जिसे प्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह केवल वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के समृद्ध भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन भैंसों की वापसी से जंगलों का ईको-सिस्टम मजबूत होगा, जैव विविधता बढ़ेगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विलुप्त हो चुके कई वन्य प्राणी फिर से प्रदेश के जंगलों में लौट रहे हैं। आज मध्यप्रदेश चीता, लेपर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल, भेड़िया और गिद्धों के लिए भी पहचान बना चुका है।
सीएम ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma का भी आभार जताते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य संरक्षण का नया रिश्ता है।
जंगली भैंसों की वापसी से होगा लाभ
✔ ईको-सिस्टम होगा मजबूत
✔ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
✔ स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे
✔ भावी पीढ़ियों को मिलेगा समृद्ध प्राकृतिक धरोहर
कान्हा की धरती पर लिखा जा रहा है नया इतिहास…
मध्यप्रदेश फिर बन रहा है वन्यजीवों का गौरवशाली घर! 
#MadhyaPradesh #KanhaTigerReserve #WildBuffalo #CMMohanYadav #WildlifeConservation #EcoSystem #Balaghat #Kaziranga #MPNews #Tourism #Wildlife #BreakingNews #NarendraModi #ForestLife #NatureNews
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 8 साल से न्याय का इंतजार कर रहा बुजुर्ग, न मिला मुआवजा और न मिली सरकारी मदद
    1
    8 साल से न्याय का इंतजार कर रहा बुजुर्ग, 
न मिला मुआवजा और न मिली सरकारी मदद
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • *गेहूं खरीदी को लेकर केवलारी के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा* *प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी फगन सिंह कोलस्ते होश में आओ*
    1
    *गेहूं खरीदी को लेकर केवलारी के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा*
*प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी फगन सिंह कोलस्ते होश में आओ*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बघराज उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बघराज के अरिहंत वेयर हाउस मे स्थापित उपार्जन केन्द्र पहुंचे। और औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र मे किसान बंधुओं से निर्धारित तौल से अधिक उपज लिये जाने, किसानों को घटिया क्वालिटी के पुराने और फटे बारदाने उपलब्ध कराये जाने सहित अन्य अव्यवस्थाओं पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कडी नाराजगी व्यक्त किया और मौके पर ही प्रबंधन को सुधार कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही विधायक ने कहा कि किसान बंधुओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। तौल प्रक्रिया मे पूरी पारदर्शिता रखी जाए और एक ग्राम भी अतिरिक्त उपज न ली जाये। पुराने और फटे बारदानों को तत्काल बदलकर अच्छी क्वालिटी के बारदाने उपलब्ध कराये जाये।
    1
    सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन  ने बघराज उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बघराज के अरिहंत वेयर हाउस मे स्थापित उपार्जन केन्द्र पहुंचे। और औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र मे किसान बंधुओं से निर्धारित तौल से अधिक उपज लिये जाने, किसानों को घटिया क्वालिटी के पुराने और फटे बारदाने उपलब्ध कराये जाने सहित अन्य अव्यवस्थाओं पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कडी नाराजगी व्यक्त किया और मौके पर ही प्रबंधन को सुधार कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही विधायक ने कहा कि किसान बंधुओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। तौल प्रक्रिया मे पूरी पारदर्शिता रखी जाए और एक ग्राम भी अतिरिक्त उपज न ली जाये। पुराने और फटे बारदानों को तत्काल बदलकर अच्छी क्वालिटी के बारदाने उपलब्ध कराये जाये।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनादौन में पेट्रोल के लिए हाहाकार! 4 घंटे लाइन, टैंकर आते ही टूटी भीड़
    1
    लखनादौन में पेट्रोल के लिए हाहाकार! 4 घंटे लाइन, टैंकर आते ही टूटी भीड़
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.