logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएचसी इकौना में सीएमओ का औचक निरीक्षण, दो नए प्रसव केंद्रों का शुभारंभ श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, नवजात शिशु सुरक्षा इकाई (NBSU) और पैथोलॉजी लैब समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका के आधार पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति जांची। इसके बाद ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया। उस समय तक सीएचसी में 415 ओपीडी हो चुकी थी, जबकि एनसीडी कक्ष में 29 मरीज उपचाररत मिले। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने रजिस्टर और अन्य अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैलाशपुर और सेमगढ़ा में शुरू हुए प्रसव केंद्र निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह ने सीएचसी इकौना के अंतर्गत दो नए प्रसव केंद्रों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर कैलाशपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमगढ़ा शामिल हैं। कैलाशपुर में तैनात एएनएम मुन्नी देवी सुरक्षित प्रसव की सेवाएं प्रदान करेंगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला के अनुसार, एएनएम को प्रसव कराने के लिए विशेष एसबीए (Skilled Birth Attendant) प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, सेमगढ़ा में कार्यरत प्रशिक्षित एएनएम रेखामनि को प्रसव सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों केंद्रों के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए दूर स्थित सीएचसी या जिला अस्पताल भिनगा जाने की जरूरत कम होगी। बेहतर प्रबंधन की सीएमओ ने की सराहना कैलाशपुर प्रसव केंद्र और उपकेंद्र में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला के प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हन्नान, बीसीपीएम वसीम, सीएचओ श्रेया उत्तम समेत कैलाशपुर और सेमगढ़ा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

1 day ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फैशन बाजार गारमेंट इकौना बाजार श्रावस्ती इस फैशन दौर में आपके साथ एक बार सेवा का अवसर दे ।
    1
    फैशन बाजार गारमेंट इकौना  बाजार श्रावस्ती इस फैशन दौर में आपके साथ
एक बार  सेवा का अवसर  दे ।
    user_Bhaskar nath vishwakrma
    Bhaskar nath vishwakrma
    Newspaper advertising department Shravasti, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का दूरबीन द्वारा इलाज किया जाता है आंख का भी इलाज होता है
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का दूरबीन द्वारा इलाज किया जाता है आंख का भी इलाज होता है
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • बलरामपुर में शोक की लहर जनसंघ के द्वितीय विधायक अशफाक अहमद खान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बलरामपुर में शोक की लहर जनसंघ के द्वितीय विधायक अशफाक अहमद खान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    1
    बलरामपुर में शोक की लहर जनसंघ के द्वितीय विधायक अशफाक अहमद खान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर में शोक की लहर जनसंघ के द्वितीय विधायक अशफाक अहमद खान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोतवाली नानपारा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी पुलिस स्टाफ ने मिलकर निभाई आयोजन में अहम भूमिका उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच स्थित कोतवाली नानपारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन में कोतवाली नानपारा की अहम भूमिका रही। पूरे पुलिस स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत की और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभाला। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए खाने की भी विशेष व्यवस्था की गई। कोतवाली नानपारा में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह आपसी सहयोग, भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बना। दो लाइन की दमदार हेडिंग जोड़ें स्क्रिप्ट को न्यूज़ एंकर शैली में लिखें
    1
    कोतवाली नानपारा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
पुलिस स्टाफ ने मिलकर निभाई आयोजन में अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच स्थित कोतवाली नानपारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस आयोजन में कोतवाली नानपारा की अहम भूमिका रही। पूरे पुलिस स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत की और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभाला।
इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए खाने की भी विशेष व्यवस्था की गई।
कोतवाली नानपारा में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह आपसी सहयोग, भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बना।
दो लाइन की दमदार हेडिंग जोड़ें
स्क्रिप्ट को न्यूज़ एंकर शैली में लिखें
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप! #बहराइच #जरवल #अजगर #विशालकायअजगर #अजगररेस्क्यू #वनविभाग #रेस्क्यूऑपरेशन #गन्नेकाखेत #ग्रामीण #हड़कंप #वायरलखबर #ब्रेकिंगन्यूज #बहराइच_न्यूज #जरवल_न्यूज #उत्तरप्रदेश #UPNews #BahraichNews #ViralNews #BreakingNews #RescueOperation #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv
    1
    गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप!

#बहराइच #जरवल #अजगर #विशालकायअजगर #अजगररेस्क्यू #वनविभाग #रेस्क्यूऑपरेशन #गन्नेकाखेत #ग्रामीण #हड़कंप #वायरलखबर #ब्रेकिंगन्यूज #बहराइच_न्यूज #जरवल_न्यूज #उत्तरप्रदेश #UPNews #BahraichNews #ViralNews #BreakingNews #RescueOperation
#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं समउत्तर प्रदेश व देशवासियों के बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सभी प्रवासियों जनपद वासी ग्राम प्रधान एवं देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरो शुभकामनाएं
    2
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं समउत्तर प्रदेश व देशवासियों के बहुत-बहुत शुभकामनाएं
आप सभी प्रवासियों जनपद वासी ग्राम प्रधान एवं देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरो शुभकामनाएं
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पट्टे की जमीन पर दबंगों ने बनाया मकान, अकील अहमद ने न्याय की लगाई गुहार बलरामपुर। अकील अहमद वर्षों पहले रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश चले गए, अकील अहमद ने बताया पट्टे की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर बिना किसी कागजात के मकान खड़ा कर लिया गया है। बलरामपुर। अकील अहमद वर्षों पहले रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश चले गए, अकील अहमद ने बताया पट्टे की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर बिना किसी कागजात के मकान खड़ा कर लिया गया है।
    1
    पट्टे की जमीन पर दबंगों ने बनाया मकान, अकील अहमद ने न्याय की लगाई गुहार

बलरामपुर। अकील अहमद वर्षों पहले रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश चले गए, अकील अहमद ने बताया पट्टे की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर बिना किसी कागजात के मकान खड़ा कर लिया गया है।
बलरामपुर। अकील अहमद वर्षों पहले रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश चले गए, अकील अहमद ने बताया पट्टे की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर बिना किसी कागजात के मकान खड़ा कर लिया गया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच-: डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,,,, पयागपुर के शिवदहा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप,,,,बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत,,,,हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर तोड़ा दम,,,,सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा शव,,,,,घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़,,,,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया,,,,,पुलिस ने शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई,,,,एक झटके में उजड़ गया परिवार का सहारा...शिवदहा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बहराइच-: डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,,,, पयागपुर के शिवदहा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप,,,,बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत,,,,हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर तोड़ा दम,,,,सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा शव,,,,,घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़,,,,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया,,,,,पुलिस ने शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई,,,,एक झटके में उजड़ गया परिवार का सहारा...शिवदहा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
    1
    बहराइच-: डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,,,, पयागपुर के शिवदहा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप,,,,बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत,,,,हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर तोड़ा दम,,,,सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा शव,,,,,घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़,,,,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया,,,,,पुलिस ने शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई,,,,एक झटके में उजड़ गया परिवार का सहारा...शिवदहा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.