logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लंका गेट स्थित विद्यालय में सुन्दरकाण्ड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु बूंदी, 1 अगस्त। शनिवार को सुन्दरकाण्ड मंडली छत्रपुरा द्वारा लंका गेट स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल एवं आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र तिवारी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मंडली के सदस्यों ने संगीतमय शैली में चौपाइयों एवं भजनों का गायन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुन्दरकाण्ड श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों पर सहभागिता निभाई तथा वातावरण पूरी तरह राममय और हनुमानमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

23 hrs ago
user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
23 hrs ago

लंका गेट स्थित विद्यालय में सुन्दरकाण्ड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु बूंदी, 1 अगस्त। शनिवार को सुन्दरकाण्ड मंडली छत्रपुरा द्वारा लंका गेट स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल एवं आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र तिवारी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मंडली के सदस्यों ने संगीतमय शैली में चौपाइयों एवं भजनों का गायन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुन्दरकाण्ड श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों पर सहभागिता निभाई तथा वातावरण पूरी तरह राममय और हनुमानमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

More news from Kota and nearby areas
  • कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में नवजवानों का हुजूम उमड़ा कोटा में कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता के साथ केंद्र सरकार की रीति नीति के खिलाफ जमकर कोसा। छात्रों के ऊपर जंतर-मंतर पर हुए हमले की आलोचना की गई।
    1
    कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में नवजवानों का हुजूम उमड़ा 
कोटा में कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता के साथ केंद्र सरकार की रीति नीति के खिलाफ जमकर कोसा। छात्रों के ऊपर जंतर-मंतर पर हुए हमले की आलोचना की गई।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा का परचम आरुषि ने जीता स्वर्ण, दैविक ने रजत, अर्पित और वेदिका ने कांस्य पदक हासिल किए कोटा राजस्थान कोटा। दौसा (राजस्थान) में 25 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आरुषि ने अंडर-17 ओवर 68 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं दैविक सिंगल ने अंडर-78 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन मुकाबलों के बाद रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पित सिंह ने अंडर-55 किग्रा भार वर्ग तथा वेदिका धाकड़ ने अंडर-14 32 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक विजेता खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के सहयोग और प्रोत्साहन की भी सराहना की। अनिल कुमार ने कहा कि कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोटा, राजस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर ऋषि राज धाकड़, रितिका, शिवानी सिंगल, ममता मीना, डी.के. शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    3
    सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा का परचम
आरुषि ने जीता स्वर्ण, दैविक ने रजत, अर्पित और वेदिका ने कांस्य पदक हासिल किए
कोटा राजस्थान 
कोटा। दौसा (राजस्थान) में 25 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।
कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आरुषि ने अंडर-17 ओवर 68 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं दैविक सिंगल ने अंडर-78 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन मुकाबलों के बाद रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पित सिंह ने अंडर-55 किग्रा भार वर्ग तथा वेदिका धाकड़ ने अंडर-14 32 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।
पदक विजेता खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के सहयोग और प्रोत्साहन की भी सराहना की।
अनिल कुमार ने कहा कि कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोटा, राजस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर ऋषि राज धाकड़, रितिका, शिवानी सिंगल, ममता मीना, डी.के. शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • साबिर समेत अन्य पर आवासन मंडल का मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, नयापुरा थाने में मामला दर्ज न्यूज़ स्क्रिप्ट कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में राजस्थान आवासन मंडल का मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साबिर, मुल्जिम खान (यदि दस्तावेज़ में यही नाम है) सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने आवासन मंडल का मकान करीब 26 लाख रुपये में दिलाने का भरोसा दिलाया और रजिस्ट्री, लीज, अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार कराने का आश्वासन दिया। इस भरोसे में पीड़ित से पहले 5 लाख रुपये, बाद में अलग-अलग किस्तों और चेक के माध्यम से लाखों रुपये ले लिए गए। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने आवासन मंडल के अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए रजिस्ट्री कराने का विश्वास दिलाया, लेकिन पूरी राशि लेने के बाद भी मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बाद में समाचारों के माध्यम से पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसने नयापुरा थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लेन-देन, दस्तावेजों तथा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है
    1
    साबिर समेत अन्य पर आवासन मंडल का मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, नयापुरा थाने में मामला दर्ज
न्यूज़ स्क्रिप्ट
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में राजस्थान आवासन मंडल का मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साबिर, मुल्जिम खान (यदि दस्तावेज़ में यही नाम है) सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने आवासन मंडल का मकान करीब 26 लाख रुपये में दिलाने का भरोसा दिलाया और रजिस्ट्री, लीज, अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार कराने का आश्वासन दिया। इस भरोसे में पीड़ित से पहले 5 लाख रुपये, बाद में अलग-अलग किस्तों और चेक के माध्यम से लाखों रुपये ले लिए गए।
रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने आवासन मंडल के अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए रजिस्ट्री कराने का विश्वास दिलाया, लेकिन पूरी राशि लेने के बाद भी मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बाद में समाचारों के माध्यम से पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसने नयापुरा थाने में मामला दर्ज कराया।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लेन-देन, दस्तावेजों तथा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है। कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
    1
    कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    39 min ago
  • किन्नर समूह द्वारा मनमानी राशि की बधाई वसूली के खिलाफ महासंघ की सामाजिक मुहिम को धार्मिक ,राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का मिला व्यापक समर्थन ​​कोटा, 2 अगस्त। ​कोटा में बधाई राशि के नाम पर आमजन से होने वाली मनमानी और अनुचित दबाव को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी के संयोजन में शुरू की गई इस जनहितकारी मुहिम के समर्थन में शहर की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संस्थाएं खुलकर सामने आ चुकी हैं। महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष श्री गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया की 12 मई 2026 को नदी पार क्षेत्र में किन्नर प्रमुख इंदुबाई के आवास पर एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई थी। इस बैठक में क्षेत्रीय किन्नर प्रमुखों—ताराबाई, ममता बाई, शेफाली, रीना खान एवं नैना देवी की सहमति से बधाई राशि की सीमा तय की गई थी। इसके तहत संपन्न वर्ग हेतु विवाह, जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश पर 5,100 रुपए से अधिकतम 11,000 रुपए तथा सामान्य व मध्यम वर्ग हेतु 1,100 रुपए से अधिकतम 5,100 रुपए की सीमा तय की गई थी। बधाई माँगने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया तथा भुगतान में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। किसी प्रकार की ज़बरदस्ती या अनैतिक दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महासंघ के इस निर्णय को ब्रह्म मूर्ति मोजी बाबा लोक कल्याण ट्रस्ट महामंडलेश्वर डॉ हेमा सरस्वती महाराज, कुलम शक्ति पीठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर माताजी नीति अंबा, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता. कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन सचिव अशोक माहेश्वरी औद्योगिक संगठन एस एस आई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,निवर्तमान महापौर कोटा दक्षिण राजीव भारती, द कोटा डिवीजन इंप्लाइज एसोसिएशन, अखिल राजस्थान गुजराती समाज अध्यक्ष जी,डी पटेल, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, राजस्थान ओबीसी विकास मंच अध्यक्ष रामकुमार मेहता, राष्ट्रीय करणी सेना कोटा संभाग अध्यक्ष महिपाल सिंह हाडा, राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ, श्री मैथिली ब्राह्मण समाज संस्था कोटा, शॉपिंग सेंटर व्यापार संघ, शॉपिंग सेंटर विकास समिति, अग्रवाल हितकारी समिति रेलवे कॉलोनी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ, पतंजलि योग समिति, आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग, इंदिरा कॉलोनी विकास समिति, श्री जी नगर समाज पंचायत सोसाइटी कोटा, मानव सेवा समिति ,मातेश्वरी समाज सेवा संस्थान अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, सहित अन्य कई धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शिक्षक संस्थाओं का समर्थन महासंघ को मिल चुका है ​महासंघ के महामंत्री राजाराम जैन 'कर्मयोगी रावण सरकार' ने बताया कि पूर्व सहमति के बावजूद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आम नागरिकों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 98293-28525 पर नागरिकों द्वारा साक्ष्य सहित अनेक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें ज़बरदस्ती वसूली की बात सामने आई है। महासंघ का स्पष्ट मानना है कि भय या दबाव में दी गई बधाई सामाजिक व्यवस्था और कानून के विरुद्ध है। अतः किन्नर समाज सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखे, अन्यथा प्राप्त शिकायतों को आधार बनाकर संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महासंघ के विधि सलाहकार के माध्यम से कोटा शहर के सभी किन्नर समूह को सूचना पत्र जारी किया जाएगा ,जिसमें कौन से किन्नर प्रमुख का क्षेत्राधिकार कौन-कौन सा है ,उनके साथ में कितने किन्नर कार्यरत हैं, ,कौन से किन्नर प्रमुख के माध्यम से क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया, एवं कब किया गया ,किसी भी परिवार में जाने वाले किन्नर समूह को अपने समूह के प्रमुख के साथ स्वयं आइडेंटी कार्ड फोटो सहित बताना होगा ,इन सभी आशय की जानकारी किन्नर प्रमुख से ली जाएगी, क्योंकि नकली किन्नर की भी शिकायत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही है कौन असली है और कौन नकली है इसकी जानकारी कैसे की जाए, इन सब बातों पर किन्नर समूह के साथ बैठकर विचार विमर्श कर निष्कर्ष निकाला जाएगा..
    4
    किन्नर समूह द्वारा मनमानी राशि की बधाई वसूली के खिलाफ महासंघ की सामाजिक मुहिम को
धार्मिक ,राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का मिला व्यापक समर्थन
​​कोटा, 2 अगस्त।
​कोटा में बधाई राशि के नाम पर आमजन से होने वाली मनमानी और अनुचित दबाव को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी के संयोजन में  शुरू की गई इस जनहितकारी मुहिम के समर्थन में शहर की  प्रमुख सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संस्थाएं खुलकर सामने आ चुकी हैं। 
महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष श्री गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया की  12 मई 2026 को नदी पार क्षेत्र में किन्नर प्रमुख इंदुबाई के आवास पर एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई थी। इस बैठक में क्षेत्रीय किन्नर प्रमुखों—ताराबाई, ममता बाई, शेफाली, रीना खान  एवं नैना देवी की सहमति से बधाई राशि की सीमा तय की गई थी। इसके तहत संपन्न वर्ग हेतु विवाह, जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश पर 5,100 रुपए से अधिकतम 11,000 रुपए तथा सामान्य व मध्यम वर्ग हेतु 1,100 रुपए से अधिकतम 5,100 रुपए की सीमा तय की गई थी। बधाई माँगने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया तथा भुगतान में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। किसी प्रकार की ज़बरदस्ती या अनैतिक दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महासंघ के इस निर्णय को ब्रह्म मूर्ति मोजी बाबा लोक कल्याण ट्रस्ट महामंडलेश्वर डॉ हेमा सरस्वती महाराज, कुलम शक्ति पीठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर माताजी नीति अंबा, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता. कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन सचिव अशोक माहेश्वरी  औद्योगिक संगठन एस  एस आई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,निवर्तमान महापौर कोटा दक्षिण राजीव भारती, द कोटा डिवीजन इंप्लाइज एसोसिएशन,  अखिल राजस्थान गुजराती समाज अध्यक्ष जी,डी पटेल, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, राजस्थान ओबीसी विकास मंच अध्यक्ष रामकुमार मेहता, राष्ट्रीय करणी सेना कोटा संभाग अध्यक्ष महिपाल सिंह हाडा, राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ, श्री मैथिली ब्राह्मण समाज संस्था कोटा, शॉपिंग सेंटर व्यापार संघ, शॉपिंग सेंटर विकास समिति, अग्रवाल हितकारी समिति रेलवे कॉलोनी, श्री वर्धमान स्थानकवासी  जैन श्री संघ, पतंजलि योग समिति, आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग, इंदिरा कॉलोनी विकास समिति, श्री जी नगर समाज पंचायत सोसाइटी कोटा, मानव सेवा समिति ,मातेश्वरी समाज सेवा संस्थान अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, सहित अन्य कई धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शिक्षक संस्थाओं का समर्थन महासंघ को मिल चुका है
​महासंघ के महामंत्री राजाराम जैन 'कर्मयोगी रावण सरकार' ने बताया कि पूर्व सहमति के बावजूद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आम नागरिकों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 98293-28525 पर नागरिकों द्वारा साक्ष्य सहित अनेक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें ज़बरदस्ती वसूली की बात सामने आई है। महासंघ का स्पष्ट मानना है कि भय या दबाव में दी गई बधाई सामाजिक व्यवस्था और कानून के विरुद्ध है। अतः किन्नर समाज सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखे, अन्यथा प्राप्त शिकायतों को आधार बनाकर संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महासंघ के विधि सलाहकार के माध्यम से कोटा शहर के सभी किन्नर समूह को सूचना पत्र जारी किया जाएगा ,जिसमें कौन से किन्नर प्रमुख का क्षेत्राधिकार कौन-कौन सा है ,उनके साथ में कितने किन्नर कार्यरत हैं,  ,कौन से किन्नर प्रमुख के माध्यम से क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया, एवं कब किया गया ,किसी भी परिवार में जाने वाले किन्नर समूह को अपने समूह के प्रमुख के साथ स्वयं आइडेंटी कार्ड फोटो सहित बताना होगा ,इन सभी आशय की जानकारी किन्नर प्रमुख से ली जाएगी, क्योंकि नकली किन्नर  की भी शिकायत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही है कौन असली है और कौन नकली है इसकी जानकारी कैसे की जाए, इन सब बातों पर किन्नर समूह के साथ बैठकर विचार विमर्श कर निष्कर्ष निकाला जाएगा..
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • विकल्प की तरफ से धूमधाम के साथ मनाई गई प्रेमचन्द जयंती July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में प्रेमचन्द पर अपना कलाम पेश करते इमरोज सिकंदराबादी...
    1
    विकल्प की तरफ से धूमधाम के साथ मनाई गई प्रेमचन्द जयंती
July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में प्रेमचन्द पर अपना कलाम पेश करते इमरोज सिकंदराबादी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उत्तराखंड में कांवड़िए ने मचाया उत्पात, मामूली टच होने पर तोड़ी कार सावन के पूरे महीने में सड़कों पर अब जगह-जगह से ऐसे ही नजारे देखने को मिलेंगे: ये वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार का बताया जा रहा है जहां एक कार कांवड़िए से मामूली टच हो गई और उसकी कांवड़ टूट गई: फिर क्या था, कांवड़िए ने गुस्से में कार तोड़ना शुरू कर दिया: कार चालक भी कांवड़ लेकर जा रहा था: मौजूदा सत्ता की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है...
    1
    उत्तराखंड में कांवड़िए ने मचाया उत्पात, मामूली टच होने पर तोड़ी कार
सावन के पूरे महीने में सड़कों पर अब जगह-जगह से ऐसे ही नजारे देखने को मिलेंगे: ये वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार का बताया जा रहा है जहां एक कार कांवड़िए से मामूली टच हो गई और उसकी कांवड़ टूट गई: फिर क्या था, कांवड़िए ने गुस्से में कार तोड़ना शुरू कर दिया: कार चालक भी कांवड़ लेकर जा रहा था: मौजूदा सत्ता की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.