मधेपुरा में खौफनाक वारदात: ज्वेलरी दुकान पर विवाद के बाद मां-बेटी पर तेजाब हमला, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज बिहार के मधेपुरा से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर-10 में एक ज्वेलरी दुकान पर हुए विवाद के दौरान मां और बेटी पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगा है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान 55 वर्षीय जुलेखा खातून और उनकी 20 साल की बेटी आसमा प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों पुरानी बाजार इलाके की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि जुलेखा खातून की बड़ी बेटी की शादी 24 मार्च को होनी है। शादी के लिए जेवर बनवाने के उद्देश्य से उन्होंने पास की ही संध्या ज्वेलर्स नाम की दुकान में करीब दो साल पहले 12 हजार रुपये एडवांस दिए थे और कुछ समय पहले 13 हजार रुपये और जमा किए थे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद दुकानदार जेवर तैयार कर नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार को जुलेखा खातून अपनी छोटी बेटी के साथ दुकान पर पहुंची, जहां दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने काउंटर पर रखी बोतल तोड़ दी और उसमें भरा तेजाब मां-बेटी पर फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही दोनों के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद आरोपी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आरोपी दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि महिला लूटपाट की नीयत से दुकान पर आई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट ---परिजन
मधेपुरा में खौफनाक वारदात: ज्वेलरी दुकान पर विवाद के बाद मां-बेटी पर तेजाब हमला, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज बिहार के मधेपुरा से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर-10 में एक ज्वेलरी दुकान पर हुए विवाद के दौरान मां और बेटी पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगा है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान 55 वर्षीय जुलेखा खातून और उनकी 20 साल की बेटी आसमा प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों पुरानी बाजार इलाके की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि जुलेखा खातून
की बड़ी बेटी की शादी 24 मार्च को होनी है। शादी के लिए जेवर बनवाने के उद्देश्य से उन्होंने पास की ही संध्या ज्वेलर्स नाम की दुकान में करीब दो साल पहले 12 हजार रुपये एडवांस दिए थे और कुछ समय पहले 13 हजार रुपये और जमा किए थे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद दुकानदार जेवर तैयार कर नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार को जुलेखा खातून अपनी छोटी बेटी के साथ दुकान पर पहुंची, जहां दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने काउंटर पर रखी बोतल तोड़ दी और उसमें भरा तेजाब मां-बेटी पर फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही दोनों
के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद आरोपी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आरोपी दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि महिला लूटपाट की नीयत से दुकान पर आई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट ---परिजन
- 😱❤️🔥😂Marab 6 Goli sixer ke chhati mein re#varalshorts #bhojpurisong #trendingshorts #ytshorts ❤️🔥😱5
- Post by Md jannat1
- Post by MD Ataullah1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- आज दिनांक 15.04.2026 को 11:30 बजे पूर्वाह्न में सुश्री सारा अशरफ, भा0प्र0से0, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई l उक्त बैठक में निदेशक, NEP/ निदेशक लेखा प्रशासन, डी0आर0डी0ए0, सुपौल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा उपस्थित थे l साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं सभी प्रखंड समन्वयक स्वच्छता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे l उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा योजनावार समीक्षा करते हुए निम्नांकित निदेश दिए गए :- 1. मानव दिवस सृजन :- समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को विभाग से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह अप्रैल के लिए प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध मानव दिवस सृजन की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया l 2. E-kyc :- समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को all worker E-kyc का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया गया l 3. PMAY-G मनरेगा अभिकरण:-समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत लाभुकों को E-mr निर्गत करते हुए मानव दिवस का लाभ देने का निदेश दिया गया l 4. कार्य पूर्णता:- समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं इससे पूर्व के वित्तीय वर्षों की लंबित अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया l 5. जियो टैग:- समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को जियो टैग हेतु लंबित योजनाओं का जियो टैग करने का निदेश दिया गया l प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल जिला को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के योग्य लाभुकों को नियमानुसार प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त की सहायता राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया l साथ ही आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया l लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल जिला को सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया l साथ ही महादलित टोला में विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया l2
- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर फारबिसगंज में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत1
- आएरबेदिक उपचार कैसे अपने से4
- shyari this1