logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Mau: घोसी में तड़के बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, 2 घायल। *बुनकर की मौत, 2 घायलः रॉन्ग साइड ट्रेलर ने ईको कार को मारी टक्कर, घोसी हाईवे पर हादसा* घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। तौकीर पेशे से बुनकर थे। हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्व. मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ईको वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटा ओमाम और 8 व 3 वर्षीय बेटियां आयत और रिम फातिमा शामिल हैं। तौकीर अपने दो भाइयों में बड़े थे; उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि तौकीर घर पर बुनकरी का काम करते थे। उनकी चार बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्ती बढ़ाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

11 hrs ago
user_Ghosi live
Ghosi live
Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by मनोज कुमार यादव
    1
    Post by मनोज कुमार यादव
    user_मनोज कुमार यादव
    मनोज कुमार यादव
    Local News Reporter सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने के बाद, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बड़ा दावा किया है कि राज्य में 'राम राज्य' का आगाज़ हो गया है।
    1
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने के बाद, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बड़ा दावा किया है कि राज्य में 'राम राज्य' का आगाज़ हो गया है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर छापामारी चल रही है
    1
    पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर छापामारी चल रही है
    user_Dharmendra Prajapati
    Dharmendra Prajapati
    गुठनी, सीवान, बिहार•
    15 hrs ago
  • “केजी से पीजी तक बेटियों की मुफ्त पढ़ाई” — Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेटियों की शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था लागू की जाएगी। अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक बाधा नहीं आनी चाहिए और शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे मजबूत माध्यम है। इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, जहां समर्थक इसे एक ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसकी व्यवहारिकता और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठा रहा है।
    1
    “केजी से पीजी तक बेटियों की मुफ्त पढ़ाई” — Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेटियों की शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था लागू की जाएगी। अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक बाधा नहीं आनी चाहिए और शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे मजबूत माध्यम है। इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, जहां समर्थक इसे एक ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसकी व्यवहारिकता और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठा रहा है।
    user_DEORIA NEWS SITE
    DEORIA NEWS SITE
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर धर्मसाला #trending
    1
    गोरखपुर धर्मसाला
#trending
    user_Muntaj ali
    Muntaj ali
    चौरी चौरा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ: स्मार्टमीटर पर सियासी घमासान, ऊर्जा मंत्री का पलटवार लखनऊ में स्मार्टमीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। Arvind Kumar Sharma ने Akhilesh Yadav के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रूपी बबूल का अब सफाया हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में बढ़े बिजली बिलों से गरीब जनता परेशान थी, जबकि वर्तमान सरकार स्मार्टमीटर के जरिए पारदर्शिता ला रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि रिचार्ज खत्म होने के बाद भी 30 दिन तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा और 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी। साथ ही, रिचार्ज समाप्त होने पर पांच बार मैसेज भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार उपभोक्ताओं के हितों की पूरी सुरक्षा कर रही है।
    1
    लखनऊ: स्मार्टमीटर पर सियासी घमासान, ऊर्जा मंत्री का पलटवार
लखनऊ में स्मार्टमीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। Arvind Kumar Sharma ने Akhilesh Yadav के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रूपी बबूल का अब सफाया हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में बढ़े बिजली बिलों से गरीब जनता परेशान थी, जबकि वर्तमान सरकार स्मार्टमीटर के जरिए पारदर्शिता ला रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि रिचार्ज खत्म होने के बाद भी 30 दिन तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा और 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी। साथ ही, रिचार्ज समाप्त होने पर पांच बार मैसेज भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार उपभोक्ताओं के हितों की पूरी सुरक्षा कर रही है।
    user_DEORIA NEWS SITE
    DEORIA NEWS SITE
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by मनोज कुमार यादव
    1
    Post by मनोज कुमार यादव
    user_मनोज कुमार यादव
    मनोज कुमार यादव
    Local News Reporter सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Vishal yadav
    1
    Post by Vishal yadav
    user_Vishal yadav
    Vishal yadav
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.