पटना में जुटे बिहार के 300 एजुकेशन पार्टनर, मंगलायतन यूनिवर्सिटी की मीट बनी चर्चा का केंद्र! पटना के The Panache स्थित कौटिल्य हॉल में 9 मई शनिवार को Mangalayatan University द्वारा भव्य “एसोसिएट मीट बिहार 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 यूनिवर्सिटी एसोसिएट सेंटर पार्टनर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां वीणा वादिनी के स्मरण के साथ किया गया। इसके बाद परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी और सेंटर पार्टनर्स के बीच संवाद और परिचय का माहौल बना। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से चमन गोयल, हेमंत जी, दिनेश जी और विकास जोशी मौजूद रहे। वहीं Unidesk India के नेशनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार भी अपनी पूरी सेंटर टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से नए कोर्स, नई शैक्षणिक सुविधाएं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सेंटर पार्टनर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और यूनिवर्सिटी के साथ अपने जुड़ाव को लेकर सकारात्मक बातें रखीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ हर सत्र का स्वागत किया। इसके बाद क्वेश्चन-आंसर सेशन आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएट पार्टनर्स ने अपने सवाल रखे। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने सभी प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया और उनकी शंकाओं को दूर किया। कार्यक्रम के अंत में सभी एसोसिएट सेंटर पार्टनर्स को शील्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के साथ इस भव्य एसोसिएट मीट का समापन हुआ।

- महनार में एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बिना हेलमेट वाले चालकों को गुलाब देकर समझाया और चेतावनी दी कि सोमवार से विशेष जांच अभियान चलाकर चालान काटे जाएंगे। इस दौरान एक बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग शामिल रहे।1
- पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक CNG ऑटो पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुलाब बाग में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।1
- भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया* आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी, ताजपुर के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी एवं जनसंगठनों के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० शकील, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो० रहमान, चांद बाबू समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।1
- समस्तीपुर के पटोरी में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें मुखिया ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने 'पटोरी चलो, चक्का जाम करो' का नारा लगाते हुए 11 मई 2026 को पटोरी में चक्का जाम की घोषणा की है।1
- बिहारशरीफ में एक नया किडनी केयर सेंटर शुरू हो गया है। अब किडनी संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली या पटना की लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।1
- समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर में 'द 99 बिग मॉल' का भव्य उद्घाटन हुआ है। अपने सस्ते दामों और रोजमर्रा के सामान की बड़ी रेंज के कारण यह तुरंत लोगों का पसंदीदा बन गया, जिसके चलते उद्घाटन के दिन भारी भीड़ उमड़ी।1
- दानापुर रेल मंडल के मोकामा रेलवे स्टेशन पर तैनात गेटमैन रविवार सुबह फाटक बंद कर ड्यूटी के दौरान सो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे जगाया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दे दी गई है।1
- समस्तीपुर:पटोरी अनमंडलीय व्यवहार न्यायालय कृषि फार्म के जमीन पर बने इसको लेकर मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राज कपूर सिंह ने दिया बड़ी बयान! समस्तीपुर:पटोरी अनमंडलीय व्यवहार न्यायालय कृषि फार्म के जमीन पर बने इसको लेकर मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राज कपूर सिंह ने दिया बड़ी बयान!1