Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून से उत्तराखंड की जनता को किया संबोधित।
Laxman bisht
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून से उत्तराखंड की जनता को किया संबोधित।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडOkhalkanda, Nainitalराज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएंon 10 November
- PawansinghadhkarLohaghat, Champawat🙏on 11 November
- User8745Delhi💣on 10 November
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडOkhalkanda, Nainital👌on 10 November
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडOkhalkanda, Nainital💐on 10 November
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड : सेल्फी लेने में हुआ हादसा, नहीं मिला आयुष |1
- अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्कूटी सवार और महिला को बेहतर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है।1
- “नशा मुक्त अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस की जागरूकता रैली”1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- Post by Perfect rana ji1
- विडियो देखें- रानीखेत (उत्तराखंड) उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व विधायक रानीखेत करन मेहरा का ये भाषण हो रहा वायरल देवता को पूजोगे तों देवता नाचेगा, राक्षक को पूजोगे तों राक्षक नाचेगा ।1
- सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने को लेकर आए प्रकरण के संबंध में भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं विद्यालय के मध्य हो रहे विवाद का समाधान मौके पर किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,पंचायत घर खुर्पाताल के साथ ही खुर्पाताल में स्थित प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर प्राथमिक विद्यालय की ओर से ताला लगाने को लेकर आ रही समस्या से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया था, जिस पर मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्वयं विद्यालय में पंहुचकर शिक्षा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या का मौके पर ही निराकरण किया।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर के गेट पर नया ताला लगाया जाए जिसकी 1-1 चाबियां प्राथमिक विद्यालय , ग्राम पंचायत खुर्पाताल और परिसर के अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग, कार्यालय के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के संपादन हेतु सभी परिसर के भीतर मैदान का उपयोग करेंगे। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया,मौके पर भूमि में काफी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस संबंध में आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर संबंधित पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार का जुर्माना लगाने की निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा खुर्पाताल झील के एकदम किनारे 30 मीटर परिधि में बनाए गए होटल और भवनों के निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके से ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के तैनात सहायक अभियंता अभिषेक एवं अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र ही ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में झील से लगी हुई प्राधिकरण की जमीन पर भी होटल व भवनों द्वारा किए गए कब्जे को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर निर्मित भवनों का नक्शा जांच करते हुए चालान की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पानी की समस्या आयुक्त के समक्ष रखी गई, जिसके समाधान का आश्वासन आयुक्त द्वारा स्थानीय निवासियों को दिया गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान हंशी नेगी,,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी एल टमटा, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।1
- पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर, चम्पावत में मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण1