शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा मंडला जिले के नैनपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दसवी बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण एसडीएम श्री आशुतोष महादेव ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नियमों के अनुरूप संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- दिल्ली के केडी स्टेडियम में खेलो इंडिया जनजाति कुश्ती प्रतियोगिता फेस 2 का आयोजन संपन्न हुआ ।जिसमें देश भर के पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 8 पहलवानों ने अपनी पहलवानी दिखाते हुए जनजातीय कुश्ती प्रतियोगिता की सूची में अपना नाम दर्ज किया। जिसमें मंडला जिले के तीन पहलवान पदक जीतकर कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पहलवानों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उनका हौसला बढ़ाया। जिला कुश्ती संघ के सचिव संदीप कछवाहा ने इस संबंध में जानकारी दी है।1
- मां नर्मदा जी को सौंपा गया ज्ञापन मंडला :- मंडला रेल्वे संघर्ष समिति का आज 17 फरवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन का रहा दूसरा चरण इसके बाद होगा मंडला बंद इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा रेल रोको चक्का जाम का आंदोलन1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले भर से आए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। शहरी, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- मंडला - घायल नर तेंदुए की मौत,पोस्टमार्टम के बाद किया गया दाह संस्कार1
- Patna के Tej Hostel में बम धमाकों की गूंज | 3 आतंकी घूसे | ATS Mock Drill | Magadh News #magadhnews #tejhotel #breakingnews Nitish Kumar Tejashwi Yadav Patna Police1
- पांच दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई, मोहगांव बड़ चौराहा का धरना जारी मोहगांव (जिला मंडला) – मोहगांव के बड़ चौराहा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल या समाधान सामने नहीं आया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इसी के विरोध में आंदोलन शुरू किया गया था, जो अब लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है। वहीं धरना स्थल पर अब भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।1
- मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिचालन बढ़ाने एवं मंडला के समग्र विकास की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शहर के व्यापारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। वक्ताओं ने कहा कि मंडला फोर्ट से सीमित ट्रेन संचालन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं। समिति ने मांग की कि प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत की जाए तथा वर्तमान ट्रेनों की संख्या एवं फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।धरने के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और मंडला के विकास हेतु एकजुटता का संदेश दिया गया।1