सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सजेगा चार दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ, बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा रहेंगे आकर्षण सुजानपुर ऐतिहासिक चौगान मैदान में 1 से 4 मार्च तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज़ी से अंतिम रूप ले रही हैं। चार दिवसीय इस भव्य उत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित निमंत्रण पत्र के अनुसार प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बब्बू मान, मनकीरत औलाख और सुनंदा शर्मा विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से कलाकारों की सूची को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने पुष्टि की है, लेकिन निमंत्रण पत्र ने लोगों में उत्साह भर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 मार्च को शाम लगभग साढ़े चार बजे भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह चौगान मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। वही उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने कहा कि इन प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।उसी दिन शाम को कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज होगा। इस संध्या के मुख्य आकर्षण बब्बू मान और ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ रहेंगे, जिनकी प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मनकीरत औलख के साथ अन्य हिमाचली कलाकार मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संध्या में सुनंदा शर्मा, अनुज शर्मा और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लोकगीत, पंजाबी गाने और हिमाचली सांस्कृतिक झलकियां इस शाम को यादगार बनाएंगी।मेले के समापन अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत साढ़े पांच बजे चौगान मैदान में प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल तथा अन्य मशहूर हिमाचली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समापन समारोह को भव्य बनाएंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में रंग, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सजेगा चार दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ, बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा रहेंगे आकर्षण सुजानपुर ऐतिहासिक चौगान मैदान में 1 से 4 मार्च तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज़ी से अंतिम रूप ले रही हैं। चार दिवसीय इस भव्य उत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित निमंत्रण पत्र के अनुसार प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बब्बू मान, मनकीरत औलाख और सुनंदा शर्मा विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से कलाकारों की सूची को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने पुष्टि की है, लेकिन निमंत्रण पत्र ने लोगों में उत्साह भर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 मार्च को शाम लगभग साढ़े चार बजे भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह चौगान मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। वही उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने कहा कि इन प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।उसी दिन शाम को
कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज होगा। इस संध्या के मुख्य आकर्षण बब्बू मान और ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ रहेंगे, जिनकी प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मनकीरत औलख के साथ अन्य हिमाचली कलाकार मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संध्या में सुनंदा शर्मा, अनुज शर्मा और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लोकगीत, पंजाबी गाने और हिमाचली सांस्कृतिक झलकियां इस शाम को यादगार बनाएंगी।मेले के समापन अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत साढ़े पांच बजे चौगान मैदान में प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल तथा अन्य मशहूर हिमाचली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समापन समारोह को भव्य बनाएंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में रंग, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
- सुजानपुर एक डॉक्टर के लिए उसका पेशेंट कितना जरूरी होता है डॉक्टर अपने कार्य के प्रति कितना वफादार है इस बात का उदाहरण सुजानपुर सिविल अस्पताल में तैनात खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ने दिया है शनिवार को खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार जब सचिवालय परिसर में एक मीटिंग में भाग लेने के लिए आए थे इस दौरान जब मीटिंग संपन्न हुई और वह जाने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें वही रोक लिया और अपना स्वास्थ्य निरीक्षक करने की मांग की उक्त डाक्टर ने किसी भी रोगी को मना ना करते हुए वहीं पर ओपीडी लगा दी और करीब तीन लोगों का वहां स्वास्थ्य निरीक्षक किया बाकायदा उनसे बातचीत की उन्हें डायग्नोज किया और उसके बाद अपने स्वास्थ्य केंद्र चले गए बताते चले कि खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में तैनात हैं और अपने कार्य के प्रति उनकी कई बातें लगातार चर्चा में रहती हैं पेशेंट के साथ मधुर व्यवहार और अपने कार्य के प्रति सच्ची ईमानदारी कई बार देखने को मिली है लेकिन इस बार उन्होंने सचिवालय परिसर में उनसे मिलने आए रोगियों का वहीं पर स्वास्थ्य निरीक्षक करके एक बार फिर बता दिया है कि वह अपने कार्य के प्रति कितने वफादार हैं। संबंधित विषय पर डॉ राजकुमार ने कहा कि मीटिंग के लिए सचिवालय परिसर में आए थे इस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया उन्होंने उनका वही निरीक्षण करके दवाई लिखी है और कहा है कि उसके बाद कभी भी निरीक्षण के लिए सिविल हॉस्पिटल आ सकते हैं1
- हमीरपुर हमीरपुर में पहुंचे मु,ख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक दिवसीय दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि भाजपा हिमाचल विरोधी पार्टी है और हमेशा जनता को गुमराह करती आई है। वहीं आरजीडी के मुददे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजीडी से ही उतार सकते थे हिमाचल का कर्ज लेकिन केन्द्र सरकार ने आरजीडी बंद कर प्रदेश से अन्याय किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री सुक्खू ने जसकोट स्थित हेलीपोर्ट के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए है। बाद में मेडिकल कालेज जोलसप्पड में कैंसर अस्पताल , नर्सिंग कालेज बनाने की साइट का निरीक्षण भी किया। इसके बाद निर्माणाधीन नए बस अडडे का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि तीन प्रोजेक्टों को पूरा करने के उदेश्य से हमीरपुर में बैठक की गर्इ्र है और तीन सालों में इन तीनों प्रोजेक्टों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। उन्हांेने बताया कि मई माह तक तीनों प्रोजेक्टों को पूरा करने का टारगेट दिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में इलाज मिलेगा और एम्ज के बराबर मरीजों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि इतनी जल्द कभी भी कोई काम नही हुआ है। आरजीडी बंद करनेे के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है और इससे प्रदेश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के समय में आरजीडी से हिमाचल को 54 हहजार करोड रूपये मिला था और जयराम ठाकुर के सता संभालने पर केवल 48 हजार करोड का कर्ज ही था और केन्द्र सरकार ने तो कर्ज माफ किया है और कर्जा चुकाने के लिए और कर्जा लेना पड रहा है जिससे हिमाचल प्रदेश डेड ट्रेक में फंस चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वितीय कु्रपबंधन का समय रहा है और जयराम ठाकुर ने अपने दोस्तों के लिए एक हजार करोड की खाली भवन बना कर छोड गए थे । मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के खुलने से बच्चों को बेहतर पढाई के साथ बढिया माहौल मिलेगा लेकिन कुछ जगहों पर लोग इसका विरोध कर रह है। उन्होंने कहा कि अगर कही पर एचपी बोर्ड खोलने की जरूरत है तो उस पर भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आरजीडी बंद होने पर तुरत जनता को बोल रहे है कि चुनावों के लिए तैयार हो जाए इसके लगता है कि भाजपा को हिमाचल से कितना प्रेम है। हमीरपुर में दो नए प्रदेश कार्यालय खोले जाएंगे जिसके लिए पूरी औपचारिकताएं की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ट्रासपोर्ट का नया बिंग हमीरपुर में खोला जा रहा है और अर्बल डिवेलपमेंट विभाग का प्रदेश का मुख्यालय हमीरपुर में खोला जाएगा और नए बस अडडे के भवन में दोनों कार्यालयों को खोला जा रहा है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे कामों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में काम किया है प्रदेश आत्मर्निारता की ओर बढ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चोर दरवाजों को बंद करने का काम सरकार ने किया है और रिफार्म से आम जनता को कोई बोझ नही पडेगा।4
- बंगाणा। जिला ऊना के गांव पंजाबर की बेटी नंदिनी ने संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित जियो साइंटिस्ट परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर पूरे देश में प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से ऊना जिला ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है। नंदिनी के पिता संजय कुमार एक मेहनती किसान हैं, जबकि उनकी माताजी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली नंदिनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूलों में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएससी फिजिक्स ऑनर्स तथा एमएससी की पढ़ाई पूरी की और कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर UPSC की जियो साइंटिस्ट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि यदि माता-पिता का मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद न होता तो यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतरता (कंसिस्टेंसी) अत्यंत आवश्यक हैं, और उन्होंने इन तीनों सिद्धांतों को जीवन में अपनाया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि संघर्ष और परिश्रम से हर सपना साकार किया जा सकता है। असफलताओं से घबराने की बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अंत में उन्होंने प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की— “जो नहीं करते मेहनत और संघर्ष, तो क्या मजा है जीने में, बड़े-बड़े तूफान भी रास्ता छोड़ देते हैं, जब संघर्ष की आग लगी हो सीने में।” नंदिनी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना यह सिद्ध करता है कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।1
- 📢 2 मार्च — धर्मपुर का निर्णायक संकल्प! जब रूमीत सिंह ठाकुर धर्मपुर की धरती पर कदम रखेंगे, तो यह केवल एक कार्यक्रम नहीं — यह धर्मपुर की जागी हुई चेतना का प्रदर्शन होगा! अब चुप बैठने का समय नहीं, अब अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का समय है! हम किसी के विरोध में नहीं — लेकिन अन्याय, बेरोजगारी, उपेक्षा और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएँगे। 🚩 सड़क चाहिए — तो साफ शब्दों में मांग होगी 🚩 रोजगार चाहिए — तो स्पष्ट नीति की मांग होगी 🚩 शिक्षा और स्वास्थ्य चाहिए — तो जवाबदेही तय होगी 🚩 पारदर्शी शासन चाहिए — तो जनशक्ति खड़ी होगी अगर किसी नीति या कानून को लेकर जनता में सवाल हैं, तो हम उन्हें दबाएँगे नहीं — हम खुलकर, तथ्यों के साथ, संविधान के दायरे में अपनी बात रखेंगे। धर्मपुर अब जाग चुका है। अब निर्णय जनता करेगी। धर्मपुर विधानसभा अब विकास, स्वाभिमान और मजबूत नेतृत्व की ओर कदम बढ़ाएगा। जय भवानी! जय माँ जालपा! जय बाबा कमलाहिया! जय दादा परशुराम! आपका अपना ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा उपाध्यक्ष, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश #धर्मपुर_संकल्प #जनशक्ति #विकास_का_निर्णय1
- Post by Dinesh Kumar1
- कब है होली? मिल गया जवाब! जोगिंदर नगर में अब 2 मार्च को होगा होली का जश्न।1
- असेम्बली ऑफ़ एम पी जर्नलिस्ट ने पत्रकारों की समस्या पर की चर्चा1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सबसे पुराने और बड़े कढियार आयुर्वैदिक अस्पताल की उपेक्षा को लेकर एनसीपी अध्यक्ष एवं समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा ने पूर्व और वर्तमान सरकार के साथ-साथ उनके प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डोगरा ने पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि सुजानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उनका कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नजर नहीं आता। उन्होंने आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए विभाग के पास कोई ठोस विज़न नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग पंचकर्म और आयुर्वेदिक उपचार के लिए केरल और चंडीगढ़ जैसे राज्यों का रुख कर रहे हैं, जबकि कढियार अस्पताल जैसे पुराने और बड़े संस्थान को विकसित कर स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। रविन्द्र सिंह डोगरा ने साक्ष्यों सहित लिखित प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सुजानपुर वासियों की ओर से भेजा है। ज्ञापन में अस्पताल की सभी कमियों को दूर करने और इसे पुनः सशक्त बनाने की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र की 11 पंचायतों—जंदडू, चारियां दी धार, पौंहंज, लगदेवी, ऊटपुर, ऊहल, भटेड़, स्पाहल, कक्कड़, पुरली और गवारडू—के लगभग 20 हजार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में पुनः एसएमओ की पोस्ट बहाल की जाएगी।इसके साथ ही 2 एएमओ, 3 एनएम, 1 महिला मसाजर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित तैनाती की भी मांग की गई है, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और स्थानीय लोगों को आयुर्वेदिक उपचार का समुचित लाभ मिल सके।2