logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, 11 घंटे ठप रहा रेलवे परिचालन लातेहार: जिले के निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कुत्रीटोला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. काफी प्रयास के बाद रात 1 बजे अपलाइन पर परिचालन शुरू किया गया. इसके बाद मंगलवार सुबह 6 बजे डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हुआ. दरअसल, सोमवार रात निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच कुत्रीटोला गांव के निकट स्थित जंगल के पास हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था. इसी बीच एक मालगाड़ी आ गई, जिसके चपेट में आकर एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी बाद में मौत हो गई. घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया था. इसके कारण बरकाकाना-बरवाडीह रेलवे सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास शुरू किए. लेकिन हाथी इतने उग्र थे कि उन्हें वहां से हटाना काफी मुश्किल हो गया था.हालांकि देर रात लगभग 12:00 बजे अधिकारियों ने अपलाइन को क्लियर करवा लिया. इसके बाद अपलाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. रेलवे विभाग के स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 बजे के बाद दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है.इधर, घटना से आक्रोशित हाथी रात भर रेलवे ट्रैक के आसपास ही जम रहे. लेकिन जैसे-जैसे सुबह हुई वैसे ही हाथी जंगल की ओर चले गए. इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई. देर रात तक रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड जमा था. हालांकि सुबह में सभी हाथी जंगल की ओर चले गए. मृतक हाथी के बच्चे को पोस्टमार्टम के बाद दफन कर दिया जाएगा.घटना में हाथी के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण भी काफी मायूस नजर आए. ग्रामीणों ने मृतक हाथी के बच्चे को पारंपरिक रूप से कफन से ढक दिया और इसका विधिवत पूजन भी किया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को वे लोग भगवान गणेश का रूप मानते हैं. घटना में हाथी की मौत से वे लोग काफी आहत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले इसी स्थान के आसपास ट्रेन की चपेट में आने से एक अन्य हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने फॉरेस्ट डिपार्मेंट और रेलवे डिपार्टमेंट से मांग की है कि इस स्थान पर सुरक्षा के उपाय किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो.

7 hrs ago
user_Vikash Tiwary
Vikash Tiwary
पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago
f461ae9b-3e8d-4495-86ca-2339dcad5bef

More news from Jharkhand and nearby areas
  • लातेहार नगर पंचायत के चुनाव को लेकर आजसू जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान #jharkhand #Latehar #amitpandeyltr
    1
    लातेहार नगर पंचायत के चुनाव को लेकर आजसू जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान 
#jharkhand #Latehar #amitpandeyltr
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    Latehar, Jharkhand•
    18 hrs ago
  • लातेहार :चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के निकट सोमवार देर शाम महुआमिलान-निद्रा के बीच डाउन लाइन पर जंगली हाथी का एक बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड घटनास्थल पर ही जमे हुए हैं। इसके कारण बरकाकाना-टोरी रेलखंड पर रेल गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करने के प्रयास में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में हाथी का एक बच्चा आ गया। घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड काफी आक्रोशित है। किसी को नजदीक तक नहीं जाने दे रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी को भगाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिल सका है। स्टेशन अधीक्षक टोरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद से अप और डाउन रेल लाइन पर रेल परिचालन ठप है।
    1
    लातेहार :चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के निकट सोमवार देर शाम महुआमिलान-निद्रा के बीच डाउन लाइन पर जंगली हाथी का एक बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड घटनास्थल पर ही जमे हुए हैं। इसके कारण बरकाकाना-टोरी रेलखंड पर रेल गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करने के प्रयास में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में हाथी का एक बच्चा आ गया। घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड काफी आक्रोशित है। किसी को नजदीक तक नहीं जाने दे रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी को भगाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिल सका है। स्टेशन अधीक्षक टोरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद से अप और डाउन रेल लाइन पर रेल परिचालन ठप है।
    user_Vikash Tiwary
    Vikash Tiwary
    पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • बड़ी खबर! चंदवा हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल। चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर! 
चंदवा
हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल।
चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    पत्रकार गारू, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by आदिवासी जोहार
    1
    Post by आदिवासी जोहार
    user_आदिवासी जोहार
    आदिवासी जोहार
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सेन्हा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..🚩🙏🏻 #durga #durgapuja #election #ranchi #shortvideo
    1
    सेन्हा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..🚩🙏🏻 #durga #durgapuja #election #ranchi #shortvideo
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ
    1
    प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    33 min ago
  • लातेहार जिले के चंदवा क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड पर अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से निकलकर हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाथियों का झुंड उग्र हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
    1
    लातेहार जिले के चंदवा क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड पर अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से निकलकर हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाथियों का झुंड उग्र हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
    user_Sonu Ram
    Sonu Ram
    Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लोहरदगा के अध्यक्ष उम्मीदवार का विचार सुनिए?#election #latestnews #chunav #shorts #viral #shortvideo
    1
    लोहरदगा के अध्यक्ष उम्मीदवार का विचार सुनिए?#election #latestnews #chunav #shorts #viral #shortvideo
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.