गोला में कोचिंग में मार पीट कोतवाली में दी तहरीर, कोचिंग के बाहर छात्र पर हमला,किया घायल कोचिंग के बाहर छात्र पर हमला,किया घायल गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर के एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कांशीराम कालोनी निकट गोपाल नगर निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे वह अपने कोचिंग संस्थान पहुंचा था। आरोप है कि तभी कुछ लडके अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों से वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर और हाथ की उंगली में चोटें आईं। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस को घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गोला में कोचिंग में मार पीट कोतवाली में दी तहरीर, कोचिंग के बाहर छात्र पर हमला,किया घायल कोचिंग के बाहर छात्र पर हमला,किया घायल गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर के एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस
को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कांशीराम कालोनी निकट गोपाल नगर निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे वह अपने कोचिंग संस्थान पहुंचा था। आरोप है कि तभी कुछ लडके अपने
10-15 अन्य साथियों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों से वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर और हाथ की उंगली में चोटें आईं। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी
देकर फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस को घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- लन्दनपुर के ग्राम दशरथपुर में मिले बाघ के पगचिह्न ग्रामीणों मे दहशत कुम्भी खीरी । ब्लांक कुंभी के दशरथपुर गांव के पास एक बड़े वन्यजीव के पगचिह्न मिले हैं। दक्षिणी वन विभाग की महेशपुर रेंज ने इन निशानों की पुष्टि की है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।ये पगचिह्न दशरथपुर गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर देखे गए। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले इन निशानों को देखा। तस्वीरों में भी ये पगचिह्न स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।पगचिह्न मिलने के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसान भी खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, और शाम होते ही लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के डीएफओ और संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर टीम भेजने और पगचिह्नों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया है। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षक और वाचमैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरे की सहायता से पगचिह्नों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।3
- महोदय,निवेदन है कि प्रार्थना पत्र को संज्ञान मे लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। बुजुर्ग महिला का न्याय के महोदय,निवेदन है कि प्रार्थना पत्र को संज्ञान मे लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। बुजुर्ग महिला का न्याय के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय पर लेटना चिंता का विषय है महोदय।तहसील मितौली गांव उमरापुरकरमानी जिला खीरी4
- थार से कुचलने के प्रयास का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने मारपीट और थार वाहन से कुचलने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी सीज कर दिया है तथा मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभय कुमार पुत्र जय प्रकाश ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया कि 4 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे विपक्षी पक्ष ने उन्हें बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने थार वाहन (संख्या UP64AQ9224) से उन्हें तथा उनके बुआ के बेटे अनुराग को कुचलने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मौके से फरार हो गया। प्रकरण में कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक विनय पुत्र सुब्बालाल और वाहन स्वामी अंशुल खन्ना को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(1) बीएनएस (पूर्व में धारा 307 आईपीसी) की बढ़ोतरी की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त थार वाहन को नियमानुसार सीज कर दिया गया है। खीरी पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- 7 अगस्त को गोला छोटी काशी के भोलेनाथ के दर्शन। मंदिरों में भीड़ बढ़ रही है मंदिरों में भीड़ बढ़ रही है1
- मूड़ा पशु चिकित्सालय कई वर्षों से पड़ा खंडहर में तब्दील,डॉक्टर की तैनाती भी नहीं,क्षेत्रीय झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मोटी रकम लेकर कर रहे इलाज ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत मूड़ा संवारान में बंदे पशु चिकित्सालय जो कि इस पूरे क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है जहां पर किसानों पशुपालकों को पशुओं से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाता था लेकिन अब यहां कोई भी पशु चिकित्सा अधिकारी तैनात नहीं है इस अभाव में क्षेत्रीय पशुपालकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती की जाए जिससे क्षेत्रीय पशुपालकों की जेब पर प्राइवेट घूम रहे पशुओं के इलाज हेतु मोटी रकम लेकर इलाज करते है जिससे गरीब पशुपालक इलाज करवाने में असमर्थ है अस्पताल की हालत यह है कि चारों तरफ से घनी झाड़ियों से घिरा हुआ खंडहर में तब्दील यह अस्पताल जिस पर किसी उच्च अधिकारी की नजर नहीं जाती कई बार समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी पशुपालकों के हित में अधिकारियों ने इसका निर्माण कराने हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी या फिर यूं ही क्षेत्रीय पशुपालकों को इधर उधर झोलाछाप डाक्टरों के हाथों इलाज कराने को मजबूर होते रहेंगे क्षेत्रीय पशुपालकों ने यह मांग की है कि जल्द से जल्द पशु चिकित्सा विभाग मूड़ा में किसी डॉक्टर की तैनाती कर झोलाछाप डॉक्टरों पर रोक लगाते हुए अस्पताल का निर्माण कराए जाने की कृपा करे।।2
- शारदा नहर में मिले शव की शिनाख्त हुई खैर की दवा लेने गया था महेंद्र उचौलिया खीरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में गुरुवार को शारदा नहर में एक शव मिला था जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था वही शुक्रवार को परिजन उचौलिया पहुंचे और थाना पर सूचना देते हुए बेटे अच्छू ने बताया मेरे पिता महेंद्र पुत्र नन्दराम निवासी श्याम पट्टी थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर और व 3 अगस्त को सिंगापुर खेत की दवा लेने गये थे और वह घर वापस नहीं आये परिजन ने बताया उनकी बाइक व पैट सिंगापुर से पहले नहर किनारे मिले हैं जिससे उनको किसी अनहोनी की आंशका हुई जानकारी मिली उचौलिया थाना क्षेत्र में एक शव मिला है जिसकी शिनाख्त के लिये वह थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त परिजन ने की मृतक की 5 बच्चे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया।1
- बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ क्षेत्र के ग्राम भदेड़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपकेंद्र बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ क्षेत्र के ग्राम भदेड़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपकेंद्र ताजपुर के परिसर/पास लगा सरकारी हैंडपंप काफी महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से हैंडपंप खराब होने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों, तीमारदारों और आसपास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी हैंडपंप होने के बावजूद उसके खराब पड़े रहने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।1