शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिले सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सामूहिक विवाह अभियान को सहयोग का भरोसा राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित 51 हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह के संबंध में मिशन के संस्थापक निदेशक एवं संयुक्त पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से राजभवन, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। मिशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, करीब 20 मिनट चली इस मुलाकात में सामूहिक विवाह आयोजन की रूपरेखा, दहेज प्रथा के उन्मूलन की मुहिम तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद राजभवन के अपर मुख्य सचिव संदीप और अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक भी हुई, जिसमें आयोजन के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही अवसर मिलने पर 30 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा भी व्यक्त की। सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने राज्यपाल और राजभवन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग दहेज मुक्त समाज के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान विनय कुमार यादव, विनोद सिंह तथा राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

- आगामी त्यौहार श्रावण मास व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शहर में किया गया पैदल गश्त- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग- बलिया।। आगामी त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत प्रमुख शिव मंदिरों/शिवालयों व कावड़ियों/श्रद्धालुओं व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र शहर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी । महोदय ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे त्यौहारों में शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पीआरओ उ0नि. कौशल कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- मेंहदार बाबा महेंद्रनाथ धाम में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, जलाभिषेक की तैयारी पूरी मेंहदार बाबा महेंद्रनाथ धाम में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, जलाभिषेक की तैयारी पूरी1
- बांकीपुर में भाजपा की हार सम्राट चौधरी की कुर्सी तक हिला बांकीपुर में भाजपा की हार सम्राट चौधरी की कुर्सी तक हिला देगी।।1
- आपसी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, गांव में फैली सनसनी आपसी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, गांव में फैली सनसनी4
- जो बिहार के पप्पू यादव हैं इंका एक वीडियो समने आया आप लोग भी देख लीजिये1