Shuru
Apke Nagar Ki App…
किशनगंज में सुरक्षा सख्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान जारी किशनगंज एसपी श्री संतोष कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Md Abu Farhan
किशनगंज में सुरक्षा सख्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान जारी किशनगंज एसपी श्री संतोष कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
More news from बिहार and nearby areas
- अभद्र टिप्पणी मामले में जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम गिरफ्तार अररिया/जोकीहाट अररिया जिले के जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को अभद्र टिप्पणी मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम ने पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई। इस संबंध में अमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उनके क्षेत्र से की गई है। उन्होंने कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और मामले में आवश्यक सहयोग किया जाएगा।1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026, कसबा ग्रामीण मंडल का आज सफलतापूर्वक समापन समारोह संपन्न हुआ। संजय मिर्धा ने कहा कि इस गरिमामय अवसर पर मुझे भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली एवं गौरवान्वित महसूस करता हूँ। यह प्रशिक्षण अभियान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच बनाने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया गया। समापन समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के भीतर संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक उद्बोधन ने सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे वे अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित हुए। इस अवसर पर अमित चौरसिया जी, पारस शाह जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और उनका अनुभव हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके विचार और सुझाव संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रशिक्षण अभियान ने यह सिद्ध किया कि एक सशक्त संगठन के निर्माण के लिए प्रशिक्षित, जागरूक और समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। जब कार्यकर्ता अपने उद्देश्य के प्रति स्पष्ट और प्रतिबद्ध होते हैं, तब संगठन स्वतः ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है। अंततः, मैं इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान और प्रेरणा निश्चित रूप से हमें संगठन और राष्ट्र की सेवा में और अधिक सक्रिय एवं समर्पित बनने के लिए प्रेरित करेगी।1
- Post by Araria News1
- Bihar1
- न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के होनहारों ने मैट्रिक में चमक बिखेरी: अखिलेश टॉपर1
- बिहार बुलेटिन न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य बिहार की ज़मीनी सच्चाई, स्थानीय समस्याएं, सामाजिक मुद्दे और जन-आवाज़ को सामने लाना है। हम निष्पक्षता, सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता देते हैं। हमारा लक्ष्य है – “बिहार बोले, देश सुने।” मुकेश कुमार शर्मा संस्थापक – Bihar Bulletin News (YouTube) सामाजिक कार्यकर्ता – NCCPA जनकल्याण फाउंडेशन 👉 मिशन: गाँव-गाँव की आवाज़ को मंच देना। मेरा नाम मुकेश कुमार शर्मा है। मैं बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला हूँ। मैं वर्तमान में अखंड भारत न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मेरा फोकस ग्रामीण समस्याएं, सरकारी योजनाओं की हकीकत और आम जनता की आवाज़ को मीडिया के ज़रिए सबके सामने लाना है। इसके अलावा मैंने हाल ही में “Bihar Bulletin News” नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है – सच्ची, जमीनी और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना। मैं NCCPA जनकल्याण फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़ी पहल में भी भाग लेता हूँ। मेरा सपना है कि मीडिया को जनता के असली मुद्दों की ओर मोड़ा जाए, ताकि बदलाव की नींव रखी जा सके। 🗞️ अधिसूचना (Official Notification) Bihar Bulletin News (Run by: NCCPA Jankalyan Foundation) 🔊 राज्य स्तरीय संवाददाता टीम गठन हेतु आवेदन आमंत्रण Bihar Bulletin News बिहार राज्य के सभी जिलों में पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर संवाददाता (Reporter) टीम का गठन कर रहा है। समाज की सच्ची खबर जनता तक पहुँचाने के इस मिशन में आप भी जुड़ सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सप्प 8084284106 पर अपना नाम और पता के साथ संपर्क करें. धन्यवाद1
- Post by अब सुफियान उपन1
- निशहरा गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न प्रखंड के एकंबा स्थित निशहरा गांव में महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन स्वामी अशोकानंद बाबा की पुण्यतिथि पर किया गया। सत्संग में कुप्पाघाट से प्रमोद बाबा, नेपाल से परवीन बाबा, मधेपुरा से साधु शरण बाबा, जोकी से हरीलाल बाबा तथा स्थानीय स्वामी गणेशानंद बाबा सहित कई संतों ने भाग लिया। इस दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए संत मार्ग पर चलने और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1