logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारगिल शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने संभाली व्यवस्था, अतिथियों का किया स्वागत गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा आयोजित पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में चंद्रकांती रामवती डिग्री कॉलेज, गोरखपुर की एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अनुशासन, सेवा भावना एवं देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अनुशासित कार्यशैली और समर्पण ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स द्वारा लगाए गए "जय हिन्द" और "जय भारत" के जोशीले नारों से पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स अनन्या, रिजवाना, काजल, रिमझिम, जन्नतुन, सबा, मुस्कान, अंजलि सिंह, नैना एवं जिकरा ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय न्यूज एजेंसी के पदाधिकारियों ने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

12 hrs ago
user_Jai Singh
Jai Singh
Court reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
12 hrs ago
1ea59726-43c9-41d5-8bb4-68bf7e55dd2f

कारगिल शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने संभाली व्यवस्था, अतिथियों का किया स्वागत गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा आयोजित पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में चंद्रकांती रामवती डिग्री कॉलेज, गोरखपुर की एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अनुशासन, सेवा भावना एवं देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अनुशासित कार्यशैली और समर्पण ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स द्वारा लगाए गए "जय हिन्द" और "जय भारत" के जोशीले नारों से पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स अनन्या, रिजवाना, काजल, रिमझिम, जन्नतुन, सबा, मुस्कान, अंजलि सिंह, नैना एवं जिकरा ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय न्यूज एजेंसी के पदाधिकारियों ने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 'गाली-गलौज से कभी समाधान नहीं निकलता' - PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश | भारत के लिए मिलकर काम करने की अपील
    1
    'गाली-गलौज से कभी समाधान नहीं निकलता' - PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश | भारत के लिए मिलकर काम करने की अपील
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... #narandermodi #narendramodi_primeminister
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य...

#narandermodi #narendramodi_primeminister
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू
गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार। गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।
    1
    जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार।
गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    1
    तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr

तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    user_Harsh Maurya
    Harsh Maurya
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari
    1
    गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
    1
    गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू
गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.