ऑनलाइन काम ठप करने की चेतावनी से विकास कार्यों पर संकट के आसार पड़रौना /कुशीनगर: ब्लॉक विशुनपुरा में ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी के बाद विकास कार्यों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लॉक इकाई ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो 17 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा सहित कई कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया पर निर्भर हैं। ऐसे में काम बंद होने से भुगतान, मस्टर रोल, जॉब कार्ड और अन्य योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा। ग्राम रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि पिछले 8 माह से मानदेय नहीं मिला है और ईपीएफ का भुगतान भी लंबित है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इन लोगों के रहे हस्ताक्षर/समर्थन: गणेश कुमार गौतम, इमरान अली, ब्रजेंद्र कुमार, विनय निषाद, विकास भारद्वाज, जाहिर अली, अजीत सिंह, उदयभान सिंह, उपेंद्र सिंह, अनिल चौहान, रामअवतार सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र समाधान कराया जाए, अन्यथा कार्य बंदी से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

- adhikariyon ki laparvahi1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।1
- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1