अफवाह से बचें टाउन थाना प्रभारी ने बच्चा चोरी की खबर को सिरे से नकारा कमासी गांव में अफवाह का शिकार बनी मानसिक रूप से कमजोर महिला, पुलिस ने बचाया शेखपुरा: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कमासी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अफवाह के कारण हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घाटकोसुम्भा गांव से भटककर पहुंची एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए महिला को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई पुलिस जांच के दौरान महिला की पहचान घाटकोसुम्भा निवासी रानी कुमारी के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पूर्व में भी भटककर अन्य गांवों में पहुंच चुकी है, जहां से उसे उसके परिजनों को सौंपा गया था। अफवाह निकली निराधार पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला बच्चा चोर नहीं है और यह पूरी घटना महज अफवाह के कारण हुई। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी तुरंत आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर दें, ताकि कानून अपने तरीके से कार्रवाई कर सके।

- शेखपुरा - आज दिनांक 19 फरवरी, 2026 श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनुकम्पा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 4 अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ चयन पत्र सौंपे गए। इन विद्यालयों में हुई नियुक्तियाँ प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित कर्मियों को जिले के विभिन्न उत्क्रमित एवं परियोजना उच्च विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। जिसमें रिशु कुमार को विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माफो, सुजीत कुमार विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कारकी, सत्यम आनंद विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पानापुर, पंकज कुमार विद्यालय लिपिक परियोजना उच्च विद्यालय, करण्डे में नियुक्त किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी नवनियुक्त कर्मियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा के आधार पर मिली यह नौकरी केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं है, बल्कि विभाग और समाज के प्रति सेवा का एक अवसर है। "आप सभी अपने आवंटित विद्यालयों में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में आपकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डीपीओ स्थापना एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त कर्मियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुकम्पा से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आश्रित परिवारों को समय पर सहायता और संबल मिल सके। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।7
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, I.T.S. THE KING OF BIHAR ,,,,,,,,,,,,, ASHOK SAMRAT,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार के दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्यूल स्टेशन से पटना जिले के रहने वाले पंकज कुमार को 18 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। नगर थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह से शराब सेवर मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त नगर कवैया एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले, कजरा थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त कजरा सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के रहनेवाले,औ तथा बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त लखीसराय पटना एवं बेगूसराय जिला के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया।1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना का लखीसराय एसपी अवधेश दीक्षित ने आवश्यक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान थाना के सभी प्रकार के पंणजी का अवलोकन करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए एवं लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया1
- मईया शेरवा पे होई के सवारी 💫🌺🐯🚩1
- Post by JMBNEWS6
- राहुई में रहस्यमयी मौत! मजदूर की करंट से मौत या साजिश? एंकर, नालंदा जिले के रहुईं थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बगीचा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान उतरनामा निवासी राजकुमार प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार बुधवार की रात करीब 7:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह गांव के बगीचा में उनका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिलीप कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। दो भाई बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं, जबकि दो भाई गांव में ही काम करते हैं। दीपक कुमार मृतक का भाई एवं परिजनों का गंभीर आरोप है कि दिलीप कुमार मुर्गी प्लांट पर मिट्टी-बालू ढुलाई का काम करते थे और वहीं करंट लगाकर उनकी हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बगीचा में फेंक दिया गया ताकि मामला संदिग्ध लगे। वहीं ग्रामीणों में भी चर्चा है कि युवक की साजिश के तहत हत्या की गई है। मामले पर सदर डीएसपी टू संजय जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट से मृत्यु प्रतीत होती है, लेकिन मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बाइट:- दीपक कुमार, मृतक का भाई बाइट:- संजय जयसवाल, सदर डीएसपी 21
- शेखपुरा - बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। शेखपुरा जिले में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। होली पर्व को लेकर शेखपुरा जिले में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महादेव नगर मोड़ के समीप कुंडा पहाड़ी के पास जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में आ रहे एक टोटो को रोका। तलाशी लेने पर चालक और यात्री सीट के नीचे छुपाकर रखी गई करीब 90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह शराब भदौस गांव से लाई जा रही थी और शहर के विभिन्न इलाकों में होली के दौरान सप्लाई करने की योजना थी। जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली को देखते हुए पूरे जिले में चेकिंग अभियान और तेज कर दिया गया है, ताकि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है। बाईट - धर्मेंद्र कुमार, टाउन थाना प्रभारी शेखपुरा1