इतिहास को किताबी ज्ञान नहीं, रुचिकर विषय के रूप में पढ़ें विद्यार्थी- जिला कलक्टर* *जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाया झालावाड़ का इतिहास, विद्यालयी व्यवस्थाओं का लिया जायजा* झालावाड़, 31 जुलाई। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक झालावाड़ का निरीक्षण कर विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विद्यालय प्रबंधन, स्वच्छता एवं खेल मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित संस्था प्रधानों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। *कक्षा में पहुंचकर जिला कलक्टर ने स्वयं लिया इतिहास का कालांश* पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर कक्षा 12वीं में इतिहास विषय के कालांश में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने स्वयं लगभग 30 मिनट तक विद्यार्थियों को इतिहास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को झालावाड़ जिले के गौरवशाली इतिहास एवं विश्व प्रसिद्ध गागरोन दुर्ग के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने झालावाड़ जिले की ऐतिहासिक विरासत के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि इतिहास को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रुचिकर विषय के रूप में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्ययन का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को जीवन से जोड़कर उसका उपयोग करना भी होना चाहिए। *सतत् अध्ययन एवं सीखने की प्रवृत्ति ही विद्यार्थी की सफलता का आधार* जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कुशल विद्यार्थी वही होता है जो निरंतर अध्ययनरत रहता है। जीवन में सीखने और पढ़ने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का सबसे महत्वपूर्ण समय है, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा को बनाए रखते हुए निरंतर नए विषयों एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षकों द्वारा विषय को सरल, रोचक एवं व्यवहारिक तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित हो। *विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की गहनता से जांच* निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं, विद्यालय परिसर, खेल मैदान तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्था प्रधान को विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *ओल्ड ब्लॉक विद्यालय में व्यवस्थाओं की कमी पर जताई नाराजगी* जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक झालावाड़ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अपेक्षित सफाई व्यवस्था नहीं होने, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संस्था प्रधान को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर एवं शौचालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय में अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला कलक्टर ने विद्यालयों में वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालय परिसर में अनावश्यक अव्यवस्था न हो। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार सहित संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

- शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।1
- झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन ➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, झालावाड़ । झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं। पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल बरामदगी निम्नलिखित है- कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01 टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं। झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय1
- आदर्श विद्या मंदिर, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव संपन्न,विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मतदान, लोकतंत्र का दिया संदेश आदर्श विद्या मंदिर, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव संपन्न,विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मतदान, लोकतंत्र का दिया संदेश केलखेड़ी/छीपाबड़ौद आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *छात्र संसद चुनाव में प्रत्याशी:* - *अध्यक्ष पद:* कृष्णा भील, लक्ष्यजीत सिंह - *उपाध्यक्ष पद:* अक्षित मीणा, अमन सेन - *सचिव पद:* रोशन जिन्दल, उज्ज्वल नागर - *कोषाध्यक्ष पद:* विवेक मीणा, त्रिलोक गुर्जर *कन्या भारती चुनाव में प्रत्याशी:* - *अध्यक्ष पद:* हर्षिता नागर, भूमिका शर्मा - *उपाध्यक्ष पद:* मनुश्री, मनु सेन - *सचिव पद:* जिया नागर, अंजली नागर, हंसिका नागर, पलक यादवंशी - *कोषाध्यक्ष पद:* श्वेता सुमन, रश्मि लोधा, दिया नागर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मतगणना का कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कल विद्यालय की प्रार्थना सभा में की जाएगी। विद्यालय परिवार ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय के अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं लोकतांत्रिक भावना की भी सराहना की गई।4
- झालावाड़-जिला पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त करने का दृढ़ संकल्प,मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर की कार्यवाही, काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की स्थाई फ्रीज,अब ड्रग माफिया नही कर सकेंगें काली कमाई से अर्जित सम्पत्तिों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण,एसपी अमित बुडानिया ने नशा माफियाओ को दिया कड़ा संदेश, झालावाड़-जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा माफियाओं के साम्राज्य के समूल नाश का संकल्प लगातार जारी। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। इसी के तहत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर, सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत स्थाई रूप से फ्रीज की है। ये ड्रग माफिया अब काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण नहीं कर पाएंगे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और इनके सहयोगियों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एमओबी शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना सुनेल से साझा की गई। जिनके द्वारा समस्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अपराधियों व उनके सहयोगियों की इन अवैध आर्थिक सम्पत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु अग्रिम जांच व फ्रीजिंग कार्यवाही सम्पादित की गई। इस कार्यवाही के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन कर त्वरित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रदान की गई। जिसके बाद मादक पदार्थ तस्करों की चल-अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-68एफ के तहत कार्यवाही करते हुए स्थाई रुप से फ्रीज किया गया है। अब मादक पदार्थ तस्कर इन संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे, जिससे समाज में यह सन्देश जायेगा कि यदि मादक पदार्थ तस्करी से अनुचित रुप से सम्पत्तियां अर्जित कर भी ली जायें, तो ऐसी सम्पत्तियां स्थायी नहीं रहती और विधिक कार्यवाही के अधीन बनी रहती हैं। पुलिस केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगी बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही जारी रखेगी।4
- गंगा में डूब रहे किशोर की SDRF ने बचाई जान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में डूब रहे मयंक शर्मा (16 वर्ष), पुत्र श्री चंद्रशेखर शर्मा, निवासी सेक्टर-45, नोएडा (उ.प्र.) को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। SDRF टीम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं दक्ष रेस्क्यू कौशल के चलते एक संभावित हादसा टल गया। SDRF उत्तराखण्ड श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। #sdrfuttarakhandpolice गंगा में डूब रहे किशोर की SDRF ने बचाई जान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में डूब रहे मयंक शर्मा (16 वर्ष), पुत्र श्री चंद्रशेखर शर्मा, निवासी सेक्टर-45, नोएडा (उ.प्र.) को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। SDRF टीम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं दक्ष रेस्क्यू कौशल के चलते एक संभावित हादसा टल गया। SDRF उत्तराखण्ड श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। #sdrfuttarakhandpolice1