*भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत पर गोलमाल के आरोप: पुलिया निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों में आक्रोश* *भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत पर गोलमाल के आरोप: पुलिया निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों में आक्रोश* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* राजेपुर थाना क्षेत्र के कुईया रोड पर बन रही दो पुलियों के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में हो रहे निर्माण कार्य में पीली ईंट और कमजोर मसाले का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार अमृतपुर का गंगा पार क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पुलिया निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां मौरंग की मात्रा कम और बालू अधिक मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है, जिससे ईंटें हाथ लगाने से ही उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बाढ़ आई तो पुलिया कुछ ही मिनटों में टूट सकती है और इस पर आवागमन करना भी खतरे से खाली नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा बाके पूर्वा में कराए जा रहे सड़क और पुलिया निर्माण कार्य में भी इसी तरह पीली ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर तोड़कर भी दिखाया था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है और सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है। बाके पूर्वा निवासी जयराम, सुखपाल, सुधीर, रामकिशन और सहित अन्य ग्रामीणों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर सख्ती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों का कहना है कि उन्हें ठेकेदार द्वारा जो सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, उसी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सामग्री की गुणवत्ता तय करना ठेकेदार और विभाग का काम है। इस संबंध में जिला पंचायत के जेई ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाती है तो जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। कुईया रोड पर पुलिया निर्माण में पीला ईट मौरंग दूर से दिखाइए सीमेंट की कम मात्रा का अभाव लग रहा है। बाके पूर्वा मैं सबसे अधिक घटिया ईंट व मसाले सहित बालू का प्रयोग हुआ है ग्रामीणों ने पुलिया पर लगी ईंटों को हाथ में उखाड़ कर दिखाया कहा यहां हो रहा है भ्रष्टाचार।
*भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत पर गोलमाल के आरोप: पुलिया निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों में आक्रोश* *भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत पर गोलमाल के आरोप: पुलिया निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों में आक्रोश* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* राजेपुर थाना क्षेत्र के कुईया रोड पर बन रही दो पुलियों के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में हो रहे निर्माण कार्य में पीली ईंट और कमजोर मसाले का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के
अनुसार अमृतपुर का गंगा पार क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पुलिया निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां मौरंग की मात्रा कम और बालू अधिक मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है, जिससे ईंटें हाथ लगाने से ही उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बाढ़ आई तो पुलिया कुछ ही मिनटों में टूट सकती है और इस पर आवागमन करना भी खतरे से खाली नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा बाके पूर्वा में कराए जा रहे सड़क और पुलिया निर्माण कार्य में भी इसी तरह पीली ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर तोड़कर भी
दिखाया था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है और सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है। बाके पूर्वा निवासी जयराम, सुखपाल, सुधीर, रामकिशन और सहित अन्य ग्रामीणों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर सख्ती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों का कहना है कि उन्हें ठेकेदार द्वारा जो सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, उसी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सामग्री की गुणवत्ता तय करना ठेकेदार और विभाग का काम है। इस संबंध
में जिला पंचायत के जेई ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाती है तो जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। कुईया रोड पर पुलिया निर्माण में पीला ईट मौरंग दूर से दिखाइए सीमेंट की कम मात्रा का अभाव लग रहा है। बाके पूर्वा मैं सबसे अधिक घटिया ईंट व मसाले सहित बालू का प्रयोग हुआ है ग्रामीणों ने पुलिया पर लगी ईंटों को हाथ में उखाड़ कर दिखाया कहा यहां हो रहा है भ्रष्टाचार।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में खाटू श्याम जी का एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्री श्याम मंदिर आंवला बरेली के मनौना धाम श्री ओमेंद्र महाराज जी ने भी हाजिरी लगाई फर्रुखाबाद के बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में श्री श्याम जी का एक आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सभी माता, बहनों भाइयों ,बुजुर्गों ने हाजिरी लगाई वहां पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई शरबत की भी व्यवस्था की गई फ्रूटी भी बांटी गई खाटू श्याम जी के चित्रों फूलों सेंट की भी स्टाल लगाए गए प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया जिससे कोई भी व्यवस्था भंग ना हो जिले के आला अधिकारी ने भी वहां जाकर हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया खाटू श्याम के भजनों को लेकर भक्तों में जोश आ गया ताली हाथ उठाकर भक्तों ने बजाई ऐसा समां बांधा गया की भक्त वहां से उठने को तैयार ही नहीं थे ऐसा लग रहा था खाटू श्याम जी का मंदिर साक्षात यही विराजमान हो गया है हर कोई भक्त उनके दर्शन को पाने के लिए लालियत हो रहा आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों ने बार-बार जोरदार नारे लगाए भजनों को भाव विभोर होकर सुना2
- Post by CITY NEWS1
- फर्रुखाबाद आलू मंडी से 500 ट्राली हुई वापस मंडी का बुरा हाल आज दिनांक 10 मार्च 2026 आलू मंडी फर्रुखाबाद में इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों से आलू की दुर्दशा के बारे में बात की और सरकार को इस आलू की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया । किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू किसानों का बुरा हाल है पिछले दो-तीन दिन से आलू की ट्रालियां नदी खड़ी है और कोई भी खरीदार नहीं है आलू सड़ रहा है जबकि इस साल उत्पादन भी बहुत कम है, आलू मंडी में नहीं बिकेगा तो और कहांबिकेगा आज 500 से ज्यादा आलू की भरी हुई ट्रालियां वापस हो गई है। "आलू ले लो आलू ", "₹1500 का एक ट्राली आलू" लगभग 50 कुंतल, कहां है सरकार,कहां है जनप्रतिनिधि , कहां है आलू से सोना बनाने वाले लोग, सब के सब लगता है इस दुनिया में नहीं है, फर्रुखाबाद का आलू किसान बर्बाद हो गया। मंडी से आलू वापस जा रहा है । या किसान फेक करके जा रहा है, किसी को कोई चिंता नहीं एक तरफ आय दुगनी की बात करते हैं, महंगाई चरम पर है और किसान की फसल बर्बाद हो रही है, हमारा सरकार से अनुरोध है की आलू किसानों की समस्याओं को सुने और उसका तुरंत समाधान करें।1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव2
- जलालाबाद में आगरा से पैदल आई मां दुर्गा और माता काली की पालकी की झांकी को देखने के लिए नगर वासियों की उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्ष कर झांकी का किया स्वागत जलालाबाद क्षेत्र के नया गांव मैसूलपुर के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के लिए आगरा के लाल बाग से दुर्गा माता और काली माता की प्रतिमाएं पालकी में बैठक पदयात्रा द्वारा लाई गई श्रद्धालु 320 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए 48 घंटे में जलालाबाद पालकी की झांकी आई देवियों की पालकी की झांकी आते ही नगर वीडियो के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखी गई भारी संख्या में नगर के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता दुर्गा और काली माता का आशीर्वाद लेते हुए फूलों की वर्षा की उसके बाद पालकी वहां से रवाना हुई मंदिर के पुजारी अर्जुन उर्फ भोला ने बताया श्रद्धालुओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए आगरा के लालबाग से माता दुर्गा और काली माता की दो प्रतिमाओं को पालकी में बैठक पैदल यात्रा करते हुए आई है और नयागांव के दुर्गा धाम मंदिर तक पहुंचेगी पैदल यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया डीजे और गाजे बाजे एवं भक्ति के रस में डूबे हुए भक्त नाचते गाते हुए पालकी को कंधे पर रखकर ले जा रहे थे, दुर्गा माता और काली माता की पालकी के पदयात्रा में अरुण सिंह,गौतम सिंह, सविंदर भगत घनश्याम,महावीर ,गजेंद्र,संजीव,रघुबीर,सचिन,बीरपाल,कारण,मुकेश,आदेश, बुधपाल इसपाल,सतीश,आकाश,भाईलाल,नीरज सहित सैकड़ो की संख्या में दुर्गा माता भक्त नाचते गाते हुए पालकी को सजाकर कंधे पर रखकर आगे बढ़रहे थे1
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- लड़की बिलख रही रो रही1