logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला शक्ति ने निकाली रैली, महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन, नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया वारासिवनी। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ व पुलिस विभाग के समन्यवय से बालाघाट जिले के तहसील कार्यालय वारासिवनी से निकाली गई पदयात्रा रैली में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, वारासिवनी जनपद पंचायत भूतपूर्व अध्यक्ष पुष्पा निरंजन बिसेन, निर्मला पटले, रेखा गोखले सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं, कृषि विभाग की कृषि सखियों, आजीविका मिशन की दीदियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह पदयात्रा तहसील कार्यालय वारासिवनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गोलीबारी चौक में संपन्न हुई। रैली में महिलाओं ने हाथों में सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जोशीले नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया। महिलाओं ने लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे, भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा निरंजन बिसेन व भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार मिले हैं, वह अभूतपूर्व हैं। हर क्षेत्र में मातृशक्ति परचम लहरा रही हैं, केन्द्र सरकार द्वारा मातृशक्तियों को सशक्त बनाने के लिए तमाम योजनायें चलाई जा रही है, अब उनकी इस भागीदारी से मातृशक्तियों की आवाज क्षेत्र की आवाज बनरकर सदनों मे गूॅजती हुई नजर आएगी। एक ओर महिलाओं द्वारा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नगर में रैली निकाली गई, वहीं दूसरी ओर देर शाम लोकसभा में 131 वॉ संशोधन बिल के लिए हुए मतदान में बिल को पास कराने के लिए केन्द्र सरकार दो तिहाई बहुमत जुटाने में असफल रही, जिसके कारण महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया और एक बार फिर महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का सपना चकनाचूर हो गया है।

8 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।
    1
    कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खवासा के समीप टोल टैक्स के पास में ट्रक में लगी आग ट्रक में रखेंसिलेंडर हुए ब्लास्ट मची अफरा तफरी।
    1
    खवासा के समीप टोल टैक्स के पास में ट्रक में लगी आग ट्रक में रखेंसिलेंडर हुए ब्लास्ट मची अफरा तफरी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शराब दुकानों की मनमानी! MRP से ज्यादा वसूली का VIDEO वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    शराब दुकानों की मनमानी! MRP से ज्यादा वसूली का VIDEO वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर चौरई में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, घरों की नंबरिंग और ‘हेलो ऐप’ के माध्यम से डिजिटल डाटा एंट्री की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बैचवार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, वहीं एसडीएम प्रभात मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जा रहा है।
    1
    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर चौरई में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, घरों की नंबरिंग और ‘हेलो ऐप’ के माध्यम से डिजिटल डाटा एंट्री की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बैचवार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, वहीं एसडीएम प्रभात मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जा रहा है।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • घुरनेर गांव में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप। तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले। बेटा मां को उठाने गया तो सामने आया खौफनाक मंजर। निवास थाना पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक विवाद बना शक की वजह।
    1
    घुरनेर गांव में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप। तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले। बेटा मां को उठाने गया तो सामने आया खौफनाक मंजर। निवास थाना पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक विवाद बना शक की वजह।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नर्मदा क्षेत्र में शराब माफिया बेखौफ, मुख्यमंत्री के दावे हो रहे खोखले साबित
    1
    नर्मदा क्षेत्र में शराब माफिया बेखौफ, मुख्यमंत्री के दावे हो रहे खोखले साबित
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आयुष्मान भारत के पात्रो को अब नहीं लगाना पड़ेगा ओपीडी की लंबी कतारें करना होगा ये, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
    1
    आयुष्मान भारत के पात्रो को अब नहीं लगाना पड़ेगा ओपीडी की लंबी कतारें करना होगा ये,
मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • तपती गर्मी में तड़पता स्वास्थ्य सिस्टम! घंसौर उप स्वास्थ्य केंद्र में ना पानी, ना पंखे—मरीज बेहाल
    1
    तपती गर्मी में तड़पता स्वास्थ्य सिस्टम! घंसौर उप स्वास्थ्य केंद्र में ना पानी, ना पंखे—मरीज बेहाल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.