पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना ‘अखाड़ा’, वकीलों में जमकर चले लात-घूंसे; वायरल वीडियो ने उड़ाईं कानून की धज्जियां! Lahore High Court Bar Association Election: यह भिड़ंत लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के दौरान हुई. चुनाव की सरगर्मी इतनी बढ़ी कि बात बहस से सीधे मारपीट तक जा पहुंची, और फिर जो हुआ वो अब इंटरनेट पर वायरल है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया में वहां की न्याय व्यवस्था की फजीहत कर दी है. मामला लाहौर हाई कोर्ट का है, जहां इंसाफ दिलाने वाले वकील खुद आपस में ‘जूतम-पैजार’करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह भिड़ंत लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के दौरान हुई. चुनाव की सरगर्मी इतनी बढ़ी कि बात बहस से सीधे मारपीट तक जा पहुंची, और फिर जो हुआ वो अब इंटरनेट पर वायरल है.
पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना ‘अखाड़ा’, वकीलों में जमकर चले लात-घूंसे; वायरल वीडियो ने उड़ाईं कानून की धज्जियां! Lahore High Court Bar Association Election: यह भिड़ंत लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के दौरान हुई. चुनाव की सरगर्मी इतनी बढ़ी कि बात बहस से सीधे मारपीट तक जा पहुंची, और फिर जो हुआ वो अब इंटरनेट पर वायरल है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया में वहां की न्याय व्यवस्था की फजीहत कर दी है. मामला लाहौर हाई कोर्ट का है, जहां इंसाफ दिलाने वाले वकील खुद आपस में ‘जूतम-पैजार’करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह भिड़ंत लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के दौरान हुई. चुनाव की सरगर्मी इतनी बढ़ी कि बात बहस से सीधे मारपीट तक जा पहुंची, और फिर जो हुआ वो अब इंटरनेट पर वायरल है.
- सेवा में, अधिशासी अधिकारी / अध्यक्ष, नगर पंचायत किला खेड़ा, जनपद: ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड)। विषय: किला खेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने एवं उन्हें पकड़ने हेतु। महोदय, हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान नगर पंचायत किला खेड़ा के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उनके द्वारा उत्पन्न किए जा रहे भय के वातावरण की ओर आकृष्ट करना चाहते हैं। वर्तमान में नगर के मुख्य चौराहों, बाज़ारों और गलियों में आवारा कुत्तों के झुंड जमा रहते हैं, जिससे निम्नलिखित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं: आक्रामक व्यवहार: पिछले कुछ दिनों में नगर के कई बच्चों और राहगीरों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा: स्कूलों के आसपास कुत्तों के जमावड़े के कारण अभिभावक बच्चों को अकेले भेजने में डर महसूस कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाएं: रात के समय सड़कों पर अचानक कुत्तों के आ जाने से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भय का माहौल: नगर के सभी वार्डो में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: प्राथमिकता के आधार पर नगर में कुत्ता पकड़ो अभियान चलाया जाए। आक्रामक और बीमार कुत्तों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थान या 'एनिमल शेल्टर' में भेजा जाए। संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर कुत्तों के बंध्याकरण (नसबंदी) की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इनकी संख्या पर रोक लग सके। नगरवासियों की सुरक्षा और जनहित में आपसे त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा है। सादर धन्यवाद।हामिद अली पूर्ब चेयरमैन केलाखेड़ा1
- ईरान-इजरायल युद्ध पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की चेतावनी, 'इंसानियत की हो रही हार', कांग्रेस और राहुल पर साधा निशाना मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ईरान-इजरायल युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए इसे मानवता की हार करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और भारतीय मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक संवेदनाओं के कारण देश का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। इस दौरान कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विपक्ष को 'बेरोजगार' कर दिया है, जिससे डरकर अब विपक्षी नेता भी 'राम भक्त' बनने का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की व्यक्तिगत नफरत की आलोचना करते हुए दावा किया कि केवल प्रधानमंत्री मोदी में ही इस वैश्विक युद्ध को रोकने का सामर्थ्य है। अंत में, उन्होंने भाजपा के भविष्य पर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 60 साल विपक्ष में रहने वाली यह पार्टी अब अगले 60 वर्षों तक सत्ता में बनी रहेगी।1
- Post by शैल शक्ति1
- बिलासपुर में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि होली का पर्व एकता और भाईचारे का प्रतीक है,इसी तरह सभी त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाकर शांति का संदेश दें। कृषि राज्य मंत्री बुधवार की शाम बिलासपुर नगर के मुख्य चौराहे पर नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित किए गए 'होली मिलन' समारोह में संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा इस तरह के समारोह गिले शिकवे दूर करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाने से एकता और भाईचारे की मिसाल पेश होती है।उधर पालिका चेयरमैन चित्रक मित्तल ने कहा कि क्षेत्रभर में यह पर्व हर्षोल्लास और शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया और पालिका द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के माध्यम से सभी धर्म के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे को गले लगाकर साथ ही मिष्ठान खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र को वह स्वच्छता और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं,और चौतरफ़ा विकास होने से जनता बेहद खुश हैं।इस दौरान कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने सभी को गले लगाकर और गुजिया आदि मिष्ठान खिलाकर पर्व की बधाईयां दी।3
- नैनीताल: होली के साथ सरोवर नगरी का पारा भी परवान चढ़ने लगा है। बुधवार को चटक धूप पूरे दिन खिली रही । मौसम का मिजाज सुहावना बना रहा। अलबत्ता सुबह के समय हवाएं तेज चली। दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल आए, जो जल्द ही छंट भी गए। चटक धूप के चलते लोगों ने जमकर होली खेली। हालाकि सुबह शाम की ठंड बनी हुई है। इधर जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कल के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम 11.5डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।1
- विडियो देखें-दुबई हमले के दौरान भारतीय युवक का लाइव वीडियो, ‘चाचा भागो यहां से’ की आवाज गूंजी दुबई में हुए हमले के बीच एक भारतीय युवक ने मौके से लाइव वीडियो साझा किया, जिसमें अफरा-तफरी का दृश्य कैद। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।1
- नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया होली का पर्व एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया त्यौहार ठाकुरद्वारा। क्षेत्रभर में रंगों का पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के मुख्य बाजारों से पारंपरिक होली की चौपाई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया। इस वर्ष रमजान का महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख रहे हैं। ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार के समय उनके घरों पर गुजिया भेजकर होली की खुशियों में शामिल किया। इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। होली की चौपाई गंज बाजार, बुध बाजार, शगुन रेस्टोरेंट चौराहा, कोतवाली चौराहा, मीठास स्वीट्स चौराहा तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड बड़ा बाजार से होकर निकाली गई। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल रहा और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चौपाई में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप, पवन पुष्पद, रूद्र दत्त शर्मा, संजीव कुमार सिंघल, अनुराग सिंघल, ब्लॉक प्रमुख संजना वीर सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वीर सिंह सैनी, शगुन गुप्ता, विशुल अग्रवाल, रितेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।4
- Post by शैल शक्ति1
- भले ही इन दिनों पृथ्वी पर विश्व युद्ध जैसा माहौल बनने जा रहा हो, लेकिन चंद्रमा की धरती को लेकर अपना अलग कानून बनाए गये हैं । पिछले दिनों चंद्रमा पर जमीन खरीदने और फ्लैट बनाकर देने की खबरें इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई। मगर चांद पर जमीन खरीदना और बेचना तो दूर, वहां की मिट्टी भी कोई नहीं बेच सकता। इसके लिए सख्त कानून दशकों पहले बनाए जाचुके हैं। कानून के तहत चंद्रमा से लाई गई मिट्टी , किसी भी तरह का धातु का सैंपल खरीदना, बेचना या निजी तौर पर रखना कानूनी रूप से गैरकानूनी है। चंद्रमा पूरी तरह से सरकारी संपत्ति हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति , यहाँ तक कि अंतरिक्ष यात्री भी इन्हें निजी तौर पर नहीं रख सकता, न बेच सकता, न खरीद सकता है। अगर कोई खरीद फरोख्त कर रहा है तो वह नकली हो सकता या फिर चोरी की हो सकती हैं। किसी भी बाजार में चंद्रमा के पदार्थ नहीं मिलते हैं। यदि कहीं इस तरह की बिक्री होती है तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा उसके चोरी या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है। कानून के अनुसार चंद्रमा की कोई भी वस्तु पूर्णतः सरकारी संपत्ति है । जिसे चुराना, बेचना या रखना गंभीर अपराध है। पकड़े जाने पर भारी अर्थदंड क अलावा कई वर्ष की सजा हो सकती है। चंद्रमा से लाई गई वस्तु ऐतिहासिक सैंपल हैं और इनका सांस्कृतिक महत्व हैं, इसलिए इन्हें बेचना या रखना भी अपराध माना जाता है है। NASA के नियमों के मुताबिक, ये सैंपल सिर्फ वैज्ञानिक रिसर्च के लिए लोन पर दिए जा सकते हैं और बाद में वापस लौटाना पड़ता है। NASA इनकी सुरक्षा के लिए बहुत सख्त है, क्योंकि ये अनमोल वैज्ञानिक खजाना हैं। कुदरती रूप से आये कानूनी रूप से खरीद बेच सकते हैं चंद्रमा से आए meteorites जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पहुंच जाते है। उन्हें कानूनी रूप से खरीद या बेच सकते हैं, क्योंकि इन्हें सरकार नहीं लाई है। NASA इनकी सुरक्षा के लिए बहुत सख्त है, क्योंकि ये अनमोल वैज्ञानिक खजाना हैं। चंद्रमा की वस्तु पूर्णरूप से सरकारी संपत्ति है। यह कानून 1948 में बन गया था , जो आज भी लागू है। इस प्रावधान के तहत 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। यह संघीय कानूनों पर आधारित है। इस कानून को लेकर 100 देशों के बीच संधि हुई थी, जिसमें भारत भी शामिल है।1