Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना भावनपुर पुलिस की विद्युत तार एवं उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्तों से मुठभेड़, 01 अभियुक्त घायल सहित 03 अभियुक्तों को अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, बाइक एवं तार काटने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देहात की बाइट।
Mohd Waseem
*थाना भावनपुर पुलिस की विद्युत तार एवं उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्तों से मुठभेड़, 01 अभियुक्त घायल सहित 03 अभियुक्तों को अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, बाइक एवं तार काटने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देहात की बाइट।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- शिक्षक दिवस पर पुराने स्कूल पहुंचे MLC धर्मेंद्र भारद्वाज, गुरुजनों से मिलकर हुए भावुक शिक्षक दिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज अपने पुराने विद्यालय Flora Dales School पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पूर्व प्रधानाचार्य और गुरुजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वर्षों बाद विद्यालय की धरती पर कदम रखते ही धर्मेंद्र भारद्वाज पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि व्यक्ति जीवन में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन उसके सफर की शुरुआत करने वाले गुरुजनों का स्थान हमेशा विशेष रहता है। उन्होंने बताया कि गांव से मेरठ आने के बाद Flora Dales School उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बना, जहां शिक्षा के साथ संस्कार और मार्गदर्शन मिला। गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर यह मुलाकात उनके लिए बेहद भावुक और आत्मीय क्षण बन गई। उन्होंने कहा कि गुरु का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता और शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सही राह भी दिखाते हैं। शिक्षक दिवस पर धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी गुरुजनों और शिक्षकों को सादर नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। #TeachersDay #TeacherDay #DharmendraBhardwaj #MLC #Meerut #FloraDalesSchool #TeachersDayCelebration #Guru #Education #MeerutNews #UttarPradesh #LatestNews #ERadioIndia1
- मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों का धावा मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अल्लीपुर गांव में शुक्रवार रात पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि 10-12 बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए और पिस्टल के बल पर सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब चार घंटे तक फैक्ट्री परिसर में रहे और मशीनों की कीमती प्लेटों समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात से फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों और क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों में तैनात सुरक्षा गार्डों में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।4
- राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा होने से टला!! गोरखपुर से सूरत जा रही बस में लगी आग!! यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया कोई हताहत नहीं!! बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने से हुआ हादसा!! दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू!! लखनऊ में शहीदपथ पर बस में लगी आग कोई हताहत नहीं!!1
- मुरादाबाद: बारिश में ढही तीन मंजिला जर्जर इमारत, पहले खाली होने से टला हादसा मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत जामा मस्जिद रोड पर हमसफर शादी हॉल के पास थी। गनीमत रही कि पुलिस और नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था और आसपास आवाजाही रोक दी थी। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। #Moradabad #MoradabadNews #HeavyRain #BuildingCollapse #Report1Bharat1
- शिक्षक दिवस पर सपा का स्कूलों के बंद होने के विरोध में अभियान मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेताओं ने मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की और बंद स्कूलों को तत्काल शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी रहे। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा नए प्राथमिक विद्यालय भी खोले जाएंगे। इस अवसर पर शाहिद पहलवान, बृजेश जाटव, चौधरी आस मोहम्मद, शहजाद कुरैशी, अकबर खान, साबिर चौहान, मोहम्मद आसिफ खान, इकराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 मेरठ: मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने का दावा मेरठ में दलित नेता मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर मोहित जाटव और मोहम्मद फैसल को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में घटना 19 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है। संयोग से इसी दिन मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी ने तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और पुलिस टीम पर मारपी_ट के गं_भीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच सहारनपुर के DIG को सौंपी गई थी और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई थी। :contentReference[oaicite:1]{index=1} वहीं, पुलिस का पक्ष है कि 19 अगस्त को दोनों नेता अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस कार्यालय पहुंचे थे और वापस जाते समय स्कूटी फिसलने से चोटिल हुए थे। पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना-पत्र का भी हवाला दिया है। :contentReference[oaicite:2]{index=2} अब नए मुकदमे को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। मामले में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MohitJatav #DigvijayBhati #MeerutNews #UPNews #BreakingNews #DalitNews1
- MP= में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे1
- मेरठ में दर्दनाक हादसा, बारिश के दौरान नाले में डूबने से गाय की मौत बेगमपुल दिल्ली रोड स्थित इंग्लिश ठेके के बाहर लगातार बारिश के बीच एक गाय नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के दौरान गाय नाले के पत्थर पर चढ़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नाले में जा गिरी। नाले में डूबने से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। #Meerut #MeerutNews #Begumpul #DelhiRoad #CowDeath #Rainfall #DrainAccident #MeerutCity #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia1