सहकारी विभाग से मान्यता मिलने के बाद 'यूनाइटेड प्रेस सोसाइटी' की प्रथम बैठक संपन्न, लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय नोहर। स्थानीय सैन धर्मशाला में यूनाइटेड प्रेस सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राजस्थान सहकारिता विभाग द्वारा सोसाइटी को आधिकारिक मान्यता (अनुमोदन) मिलने के पश्चात यह प्रथम बैठक थी, जिसकी *अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर मिश्रा ने* की। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। *सफलता का जश्न और बधाई संदेश:* बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष विद्याधर मिश्रा ने सभी सदस्यों को सहकारिता विभाग द्वारा सोसाइटी को विधिवत मान्यता मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन की एकजुटता और ईमानदारी की जीत है। *सामाजिक सरोकार और शिक्षा पर जोर:* बैठक में केवल पत्रकारों के हित ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान पर भी गहन चर्चा हुई। सोसाइटी ने निर्णय लिया कि नोहर कस्बे के विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में फैल रहे नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का भी सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। *महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित:* बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कई तकनीकी और प्रशासनिक प्रस्ताव पारित किए गए: *वित्तीय व्यवस्था:* सोसाइटी के वित्तीय लेनदेन हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाया जाएगा, जिसे अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरों से संचालित किया जाएगा। *आईडी कार्ड व भवन:* सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के आधिकारिक आईडी कार्ड जारी होंगे और सोसाइटी के निजी भवन हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। *कार्यालय:* सोसाइटी का कार्यालय अब सैन धर्मशाला, नोहर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। *अनुशासन:* सोसाइटी के हितों के प्रतिकूल कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु संकल्प लिया गया। *वरिष्ठजनों का संबोधन:* उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुमन ओझा ने संगठन के विस्तार हेतु नवीन सदस्य जोड़ने के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किया । संस्था सचिव व वरिष्ठ पत्रकार गुरमुख सिंह ने सभी प्रस्तावों को लिपिबद्ध कर सदन के समक्ष वाचन किया, जिसे हर्षध्वनि के साथ स्वीकार किया गया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:* बैठक में अध्यक्ष विद्याधर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुमन ओझा, सचिव गुरमुख सिंह के अलावा राजकुमार नागल, भीमसेन, नारायण, जयकिशन रोधा, जयकिशन वर्मा, राकेश नागल, अश्वनी व्यास, मालचन्द व्यास, हनुमान प्रसाद, हिटलर "हितु", रतन स्वामी, मदन लाल, औम प्रकाश जोशी, मोहन लाल मीणा और जगत पाल शर्मा सहित कई पत्रकार साथी व सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन हित में कार्य करने का सामूहिक समर्थन व्यक्त किया।

- सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल वीडियो के संबंध में....... *सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल वीडियो के संबंध में* *उक्त वीडियो गाव मलसीसर पुलिस थाना भादरा का है ।* दिनांक 08.05.2026 को परिवादी श्री जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री बालकिशन ब्राहम्ण निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट दी कि प्रार्थी का लड़का रजत शर्मा आज दोपहर बस में सवार होकर अपने गांव मलसीसर जा रहा था, जहां पर प्रार्थी के लड़के के साथ गांव के ही भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया के साथ नोक झोंक हो गई, जिस पर भगवानाराम ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मलसीसर गांव के अड्डा पर बस को रूकवाकर मेरे बेटे के साथ मारपीट की। प्राप्त रिपोर्ट तथा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री नरेन्द्र सिंह मीना , पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा थानाधिकारी पुलिस थाना भादरा एव अनुसन्धान अधिकारी को प्रकरण में संलिप्त आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया । जिस पर थाना स्तर पर टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया । गठित टीम द्वारा मानवीय एव तकनीकी आसूचना संकलित कर प्रकरण में संलिप्त चार आरोपीगणों को दस्तयाब(राउंड-अप) कर लिया गया है , जिन्हें बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा । प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में तलाश एव अनुसंधान जारी है । नाम पता दस्तयाबशुदा आरोपीगण:- 1. भगवानाराम पुत्र चुन्नी राम जाट उम्र 40 साल निवासी मलसीसर भादरा 2. चुन्नीराम पुत्र रामलाल जाट उम्र 62 साल निवासी मलसीसर भादरा 3. मान सिंह पुत्र लाधू राम सुथार उम्र 54 साल निवासी मलसीसर भादरा 4. प्रदीप उर्फ धोलू पुत्र महेंद्र कुमार जाट उम्र 32 साप निवासी मलसीसर2
- राजस्थान के भादरा तहसील में बस किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 16 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटा गया। उसकी आंख पर गंभीर चोट आई और शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर जैसे निशान मिले, जिसके बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ। आरोपियों में कलेक्टर कार्यालय का एक ड्राइवर भी शामिल है; हालांकि FIR दर्ज है, लेकिन कार्रवाई न होने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है।1
- हनुमानगढ़ के टिब्बी में एक दुकान के आगे लगातार कूड़ा-करकट पड़ा रहता है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- हनुमानगढ़ के भादरा में बस टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय रजत शर्मा को बेरहमी से पीटा गया। हमले में रजत के चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंडक्टर सहित कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।2
- हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में नेशनल हाईवे-62 पर एक अवैध कट और अतिक्रमण लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बबलू सोनी और स्थानीय युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।1
- महात्मा गांधी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट आदरणीय डॉ. फतेहसिंह जी को अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया1
- फतेहाबाद में राधा के पिता ने उससे एक सवाल पूछा। तनाव में रहते हुए राधा ने अपने पिता को ऐसा जवाब दिया, जिसने सबको चौंका दिया। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या हुआ।1
- उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन किया है, जिसके तहत किम जोंग उन पर हमला होने पर परमाणु जवाबी हमला स्वचालित रूप से होगा। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आक्रामक नीति किसी भी सैन्य टकराव में बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।1