निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को किया गया रवाना हवेली खड़गपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा हवेली खड़गपुर के तत्वावधान में रविवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चार दर्जन से अधिक मरीजों को गायत्री शक्तिपीठ से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, दलसिंहसराय भेजा गया। सभी मरीजों को निजी वाहन से रवाना किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि चयनित मरीजों को ऑपरेशन, दवाई, चश्मा, 15 दिनों का राशन, आवास तथा आने-जाने की पूरी व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने की 10 तारीख को गायत्री शक्तिपीठ में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया जाता है, जिसमें चयनित मरीजों का ऑपरेशन दलसिंहसराय स्थित अस्पताल में कराया जाता है। इस मौके पर परीप्राजक कुंदन कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मरीजों को चंदन तिलक लगाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मरीजों के साथ कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

- Post by THE LIVE1
- चिराग सीएम की रेस से खुद को बताया बाहर, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी किया तीखा हमला1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- मुंगेर : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर के प्रांगण में रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति बिहार के तत्वावधान में प्रांतीय शब्द शक्ति संगम समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भागलपुर बांका मुंगेर पटना गया जी भोजपुरी रोहतास विभाग के सभी सरस्वती विद्या मंदिर के महिला आचार्य के साथ स्थानीय समाज की महिलाएं विद्यालय में अध्यनरत भैया बहनों की माता 4000 से अधिक संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।1
- Post by Ranjit Sharma1
- खगड़िया जिला के गोगरी मे बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं परबता विधायक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद रहे वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और युवा.2
- बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार और झौवाबहियार में तेज आई आंधी और बारिश से खेत में लगे मक्का को काफी नुकसान हुआ है1