शुरू हुई न्यूरो रोग विशेषज्ञ की सेवा, जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार देंगे परामर्श। बेल्थरा रोड में शुरू हुई न्यूरो रोग विशेषज्ञ की सेवा, जैन हॉस्पिटल में हर गुरुवार देंगे परामर्श। बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के अम्बेडकर मूर्ति के पास स्थित जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में अब न्यूरो रोग विशेषज्ञ की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. शमसुल होदा अब प्रत्येक गुरुवार कोअस्पताल में मरीजों का उपचार और परामर्श देंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को अब मस्तिष्क और नसों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. शमसुल होदा एमबीबीएस और एमडी न्यूरो फिजिशियन हैं। वे पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के न्यूरोलॉजी ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट रह चुके हैं तथा लखनऊ के आईआईएमएस एंड आर में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूरो विशेषज्ञ द्वारा मिर्गी, फालिस (लकवा), चेहरे की फालिस, कमर और गर्दन का दर्द, गठिया, ब्रेन स्ट्रोक, नसों में झुनझुनी या सुन्नपन, माइग्रेन, स्पॉन्डिलाइटिस, चक्कर आना, शरीर में कमजोरी तथा नसों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक परामर्श दिया जाएगा। वहीं जैन हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गुप्ता (BAMS) भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को देख रही हैं। महिलाओं से जुड़ी बीमारियां, बार-बार गर्भपात, गर्भाशय संबंधी समस्याएं, इंफेक्शन और अन्य स्त्री रोगों का इलाज यहां उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अल्ट्रासाउंड, खून जांच, ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, मॉनिटर, नॉर्मल डिलीवरी, ऑपरेशन से बच्चे का जन्म, हर्निया, नसबंदी तथा 24 घंटे भर्ती की सुविधा भी उपलब्ध है। जैन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर बेल्थरा रोड के इमिलिया रोड पर अम्बेडकर मूर्ति के पास स्थित है, जहां आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

- बेल्थरा रोड नगर में देर रात तक मनाया जीत का उत्सव। बेल्थरा रोड। भारत की टी-20 विश्व कप में जीत के बाद बेल्थरा रोड नगर में देर रात तक जश्न मनाया गया। टीम इंडिया की जीत की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरे नगर में खुशी का माहौल छा गया। ऐतिहासिक जीत का उत्सव युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे फोड़े, तिरंगा लहराया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते-गाते दिखे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाते नजर आए।1
- Post by RISHI RAI1
- नगर पालिका रोड पर भारत के t20 विश्व कप जीतने पर लोगों ने की जमकर आतिशबाजी एक दूसरे को दी बधाई1
- Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai1
- देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है। नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं। इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स विजित सिंह - स्वप्निल श्रीवास्तव - *कार्यक्रम में क्या होगा खास* सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित2
- देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।3
- सीवान में आज आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर राममय हो उठा। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के अवसर पर निकली इस यात्रा में मातृ शक्ति सिर पर कलश लेकर बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुई। तरवारा मोड़ से शुरू होकर बाबुनिया मोड़, जेपी चौक और मालवीय चौक होते हुए यात्रा वी.एम.एच.ई. इंटर कॉलेज परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। रविवार 8 मार्च से यहां प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन होगा। #सीवान #श्रीरामकथा #कलशयात्रा #जयश्रीराम #Siwan #RamKatha #sanatandharmaसनातन Rupesh Kumar District Administration, SIWAN Rajankalyan Singh Shweta Singh II Sri Ram Charit Manas II1
- मऊ जनपद में सोमवार की शाम को पूर्वाचल एक्सप्रेस पाइंट नम्बर 271 पर अयोध्या से बिहार बक्सर जा रहे स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी पलट गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए ।जिन्हे यूपीडा टीम मौके पर पहुच कर आजमगढ़ जिला अस्पताल एम्बुलेंस द्रारा भिजवा।1