Indore Student Protest 2026 | MPESB Negative Marking, फीस और भर्तियों को लेकर हजारों छात्रों का आक्रोश इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर 17 मार्च 2026 को हजारों छात्र-युवाओं ने “छात्र आक्रोश आंदोलन” के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कड़की धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। इस प्रदर्शन में छात्रों ने Negative Marking, Normalization और Percentile सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही परीक्षा फीस में कमी, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्ध परीक्षाएं और विभिन्न पदों पर भर्तियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। छात्रों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था उनके भविष्य के साथ अन्याय कर रही है और सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।
Indore Student Protest 2026 | MPESB Negative Marking, फीस और भर्तियों को लेकर हजारों छात्रों का आक्रोश इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर 17 मार्च 2026 को हजारों छात्र-युवाओं ने “छात्र आक्रोश आंदोलन” के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कड़की धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। इस प्रदर्शन में छात्रों ने Negative Marking, Normalization और Percentile सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही परीक्षा फीस में कमी, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्ध परीक्षाएं और विभिन्न पदों पर भर्तियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। छात्रों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था उनके भविष्य के साथ अन्याय कर रही है और सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।
- नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गीत पर संस्कृति बचाओ व हिंदू उत्सव समिति ने जताया विरोध केंद्र सरकार बैन करें अन्यथा कराएंगे fir1
- इंदौर में ‘ओपन स्पेस टैक्स’ पर को कांग्रेस ने जजिया कर बता कर दी चेतावनी विपक्ष ने वसूली रोकने की मांग है टैक्स को लेकर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के लोग निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा आम नागरिकों पर एकमुश्त भारी आर्थिक बोझ डाला निगम नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर भी लगाया आरोप इंदौर नगर निगम द्वारा मकानों और भवनों के खुले हिस्से याने मार्जिन,ओपन स्पेस MOS पर लगाए गए टैक्स को लेकर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। जहां नगर निगम कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लोग निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से इस टैक्स की वसूली तत्काल रोकने की मांग की हैlऔर इसे “मनमाना व जनविरोधी” करार दिया है। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन ने कहा कि MOS पर लगाए गए इस टैक्स से आम नागरिकों पर एकमुश्त भारी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर मकान में लगभग 50% MOS के रूप में होता है और उसी पर टैक्स लगाकर 5 वर्षों का बकाया एक साथ वसूला जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। नगर निगम कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेत्री सोनिला मीमरोड,राजेश चौकसे, दीपू यादव, विनय बाकलीवाल, संजय बाकलीवाल,राजू भदौरिया सहित कई कांग्रेसी पार्षद और नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे में चेतावनी दिए कि यदि इस टेक्स्ट पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस आने वाले समय में अलग-अलग तरह से आंदोलन करेगी। बाइट : चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष, इंदौर निगम1
- बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 लाख रुपए नकद सहित महंगे कपड़े चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है , द्वारकापुरी थाना पुलिस ने इस मामले में शोरूम मैनेजर मनीष बतरा की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मनीष गुमाश्ता नगर स्थित गोकुल अपार्टमेंट के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात वे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। देर रात दो बदमाश वहां पहुंचे। एक आरोपी ने शटर को उचकाकर अंदर प्रवेश किया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। शोरूम के अंदर घुसे आरोपी ने काफी देर तक सामान खंगाला और काउंटर में रखे गल्ले से करीब 1 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके अलावा शोरूम में रखे कई महंगे कपड़े भी अपने साथ ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।, जब मनीष बतरा शोरूम पहुंचे तो उन्होंने शटर के ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद तुरंत शोरूम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में दो संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही उषानगर मेन रोड पर कपड़ा व्यापारी शीलकुमार पोरवाल के घर में करीब 15 लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए थे। उस मामले में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वारदात रणजीत हनुमान मंदिर और फूटी कोठी के बीच व्यस्त इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में शोरूम और बैंक मौजूद हैं। इसके बावजूद बदमाशों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Vishal Jadhav1
- राहुल गांधी ने नक्सली एनकाउंटर में घायल CRPF अधिकारी अजय मलिक से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सच्चाई, साहस और देशभक्ति, दोनों में कूट कूट कर भरी है, तभी पूरा परिवार नेता प्रतिपक्ष का फैन है।1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मंत्रियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कृषक कल्याण वर्ष मनाने का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की हर योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम किसान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब कोई भी योजना कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जिले, हर ब्लॉक और हर गांव में योजनाओं की जानकारी किसानों तक सरल और सुलभ भाषा में पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी किसान इनसे वंचित न रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया, जिससे पैदावार में वृद्धि हो और किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सीधे किसानों के खातों में पहुंचे और इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों के कल्याण और कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं, नवीनतम तकनीकों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों तक पहुंचाना तथा उन्हें इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वर्ष 2026 को पूरे प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने, आधुनिक कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और उनके समग्र विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।1
- ब्रेकिंग इंदौर इंदौर में चोरों ने शोरूम से अपने नाप के कपड़े और नगदी चोरी की द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है मामला बताया जा रहा है कि ₹1 लाख नगद और कीमती कपड़े चुरा ले गए शोरूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी शहर में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं दे रही1
- *सिविल लाइन चौक का ट्रैफिक सिग्नल बंद।*1