सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती हाथरस: सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खोरना में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर का मुख्य गेट खोल रहे एक युवक को अचानक बिजली का करंट लग गया। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव खोरना में इन दिनों एक घर में त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राजेश पुत्र जसवंत सिंह नामक युवक किसी काम से घर के बाहर गया था। जब वह वापस लौटकर आया और उसने प्रवेश द्वार का लोहे का गेट खोलने के लिए हाथ बढ़ाया, तो वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि राजेश मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मुख्य विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया और अचेत अवस्था में पड़े राजेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) में तैनात डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण युवक की हालत खतरे से बाहर है,
सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती हाथरस: सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खोरना में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर का मुख्य गेट खोल रहे एक युवक को अचानक बिजली का करंट लग गया। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव खोरना में इन दिनों एक घर में त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राजेश पुत्र जसवंत सिंह नामक युवक किसी काम से घर के बाहर गया था। जब वह वापस लौटकर आया और उसने प्रवेश द्वार का लोहे का गेट खोलने के लिए हाथ बढ़ाया, तो वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि राजेश मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मुख्य विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया और अचेत अवस्था में पड़े राजेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) में तैनात डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण युवक की हालत खतरे से बाहर है,
- जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय पटाखास का किया औचक निरीक्षण। छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय पटाखास का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी कॉपियों में किए जा रहे कार्य को देखा। किया गया कार्य सही ढंग से पाए जाने पर उन्होंने बच्चों की सराहना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को नियमित एवं समय से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कुछ छात्र-छात्राओं के ड्रेस में न आने पर उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं निर्धारित विद्यालय ड्रेस में आने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बचपन में विकसित होने वाली अच्छी आदतें ही आगे चलकर व्यक्ति के व्यवहार एवं व्यक्तित्व का आधार बनती हैं। बच्चों के जीवन पर माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों का भी गहरा प्रभाव होता है। इसलिए शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ बच्चों को अनुशासन, संस्कार एवं सकारात्मक सोच के लिए भी प्रेरित करें। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कुल 10 का स्टाफ तैनात हैं, जिसमें 01 प्रधानाचार्य, 06 सहायक अध्यापक/अध्यापिकाएं तथा 03 शिक्षामित्र शामिल हैं। विद्यालय में कुल 116 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें 61 छात्राएं एवं 55 छात्र हैं। कक्षा-1 में 12, कक्षा-2 में 13, कक्षा-3 में 12, कक्षा-4 में 11, कक्षा-5 में 11, कक्षा-6 में 18, कक्षा-7 में 24 तथा कक्षा-8 में 15 छात्र-छात्राऐं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान 67 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम होने पर उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि भोजन तैयार करने के लिए 03 रसोइये तैनात हैं तथा एमडीएम मैन्यू के अनुसार दाल-चावल तैयार किया जा रहा था। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर, कक्षों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा सैम/मैम बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का प्रभावी ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गाय से टकराकर बाइक सवार पति पत्नी घायल, कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव नगला सिंघी के पास गाय से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी सुरेश चंद्र पुत्र मोहर सिंह व गीता देवी पत्नी सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल पति-पत्नी का उपचार किया गया। घायल व्यक्ति ने बताया के पति पत्नी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे तभी आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव नगला सिंघी के पास गाय से टकराकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया। अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया।1
- कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी। कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी।1
- अलीगढ़ में लगातार हो रही तोड़फोड़ से स्थानीय जनता और व्यापारियों में काफी नाराजगी है। अलीगढ़ में लगातार हो रही तोड़फोड़ से स्थानीय जनता और व्यापारियों में काफी नाराजगी है।1
- AMU Mein Junior Student Par Attack: Seniors Ne Aage Aakar Bachai Jaan! AMU campus mein ek junior student ko pitne se bachane ke liye senior students aage aaye. Ghayal student ko turant hospital laya gaya. Senior student ne gussa jahir karte hue kaha ki madad karne par bhi unhein hi nishana banaya ja raha hai. Dekhiye poora mamla is video mein! #AMU #JuniorStudent #StudentSafety #SeniorStudents #AMUNews #ViralVideo #BreakingNews #AligarhMuslimUniversity #CampusNews1
- Hathras में विश्व हृदय दिवस पर पुलिस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर हाथरस-ब्रेकिंग विश्व हृदय दिवस पर पुलिस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर विश्व हृदय दिवस के अवसर पर तालाब चौराहे स्थित पिंक बूथ पर थाना सदर कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एएसपी रामानंद कुशवाहा ने किया। शिविर में लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ हृदय संबंधी जांच भी की गई। शिविर में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हृदय रोग से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारी की जांच कराना रहा। बाइट:- चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।4
- दिल्ली हावड़ा रेलवे रुट के गांव महरारा के पास रेल से गिरकर एक शिक्षक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम जनपद हाथरस के दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के गांव महरारा के पास रेल से गिरकर एक शिक्षक की मौत की घटना प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान मयंक नारायण तिवारी पुत्र संतोष कुमार गांव लोखरी थाना अमर पाटन जनपद मेहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक युवक दिल्ली में शिक्षक थे। शिक्षक दिल्ली रीवा एक्सप्रेस से अपने घर जाने के लिए रेल में बैठे थे और समय से न पहुंचने पर शिक्षक की तलाश शुरू की गई। तब जाकर दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के गांव महरारा के पास पुलिस को शिक्षक का रेलवे लाइन पर लहूलुहान हालत में शव मिला। सूचना पर परिजनों के हाथरस पहुंचने पर शिनाख्त के बाद पुलिस द्वारा शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।1
- अलीगढ़। श्रमिक समाज कल्याण संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद सागर, मंत्री राज प्रकाश समेत विभिन्न डिपो के पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने मांग पत्र लेकर प्रबंध निदेशक को भेजने का आश्वासन दिया। अलीगढ़। श्रमिक समाज कल्याण संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद सागर, मंत्री राज प्रकाश समेत विभिन्न डिपो के पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने मांग पत्र लेकर प्रबंध निदेशक को भेजने का आश्वासन दिया।1