logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

8 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की

318467b3-038a-4cd4-a617-41a58828c13c

सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    7
    *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* 
होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर में आगामी लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों पर नगर निगम की ओर से तिरपाल डलवाया जा रहा है, ताकि रंग, गुलाल या पिचकारी का रंग धार्मिक स्थलों पर न पड़े। प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    1
    शाहजहांपुर में आगामी लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों पर नगर निगम की ओर से तिरपाल डलवाया जा रहा है, ताकि रंग, गुलाल या पिचकारी का रंग धार्मिक स्थलों पर न पड़े।
प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम शाहजहाँपुर/ होली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराया गया तथा सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम
शाहजहाँपुर/
होली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की।
होलिका दहन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराया गया तथा सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।
जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर प्रशासन का सहयोग करें।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन
    2
    रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सभी देश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी देश वासियों को होली की हार्दिक  शुभकामनाएं
    user_राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष
    राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बापस किये खोये हुए फोन
    1
    पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बापस किये खोये हुए फोन
    user_Krish mishra
    Krish mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली, ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी ।* आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक विस्तृत समन्वय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम (ई) महोदय, एडीएम (एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित रहा। बैठक के दौरान जुलूस मार्ग का बिंदुवार सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस/अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखें। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य एवं शालीनता का पालन अनिवार्य रूप से करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग, भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया, जिससे समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस जनपद में शांति, उल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। जनपद पुलिस, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली, ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी ।*
आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक विस्तृत समन्वय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम (ई) महोदय, एडीएम (एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग का बिंदुवार सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस/अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखें। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य एवं शालीनता का पालन अनिवार्य रूप से करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग, भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया, जिससे समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस जनपद में शांति, उल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। 
जनपद पुलिस, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.