logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिस्पना–बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना को मिली रफ्तार, बजट में 350 करोड़ का प्रावधान, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई शुरू देहरादून। देहरादून शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रस्तावित रिस्पना–बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ने लगी है। राज्य सरकार ने बजट में एलिवेटेड रोड से जुड़ी यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। परियोजना की तकनीकी और पर्यावरणीय स्टडी पहले ही पूरी हो चुकी है, जबकि प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने रिस्पना नदी पुल से नागल पुल और हरिद्वार बाईपास स्थित बिन्दाल पुल से मालसी तक प्रस्तावित फोर लेन एलिवेटेड रोड को लेकर सामाजिक समाघात मूल्यांकन (एसआईए) रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी है। इस परियोजना के लिए रिस्पना क्षेत्र में करीब 5.5 हेक्टेयर और बिन्दाल क्षेत्र में लगभग 13.77 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रशासन ने एडीएम को प्रशासक नियुक्त किया है और पुनर्वास के लिए भूमि भी चिन्हित की जा रही है। 2600 से अधिक मकान और निर्माण चिन्हित सर्वे के दौरान परियोजना क्षेत्र में लगभग 2600 से अधिक घर और अन्य निर्माण चिन्हित किए गए हैं। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में आने वाली रिस्पना और बिन्दाल नदी के किनारे की अधिकांश भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। एलिवेटेड रोड परियोजना के दायरे में नगर निगम की जमीनें भी शामिल हैं। रिस्पना एलिवेटेड रोड के दायरे में ये इलाके रिस्पना पुल से नागल पुल तक बनने वाली एलिवेटेड रोड के दायरे में अजबपुरकलां, धर्मपुर, डालनवाला, अधोईवाला, कंडोली, चीड़ोवाली, जाखन, धोरणखास, किशनपुर, तरलानागल और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं। इस हिस्से के लिए कुल 5.5 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई गई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश भूमि मौजा अजबपुरकलां के नाम दर्ज है, जिसका बड़ा हिस्सा सरकारी श्रेणी में आता है। परियोजना क्षेत्र में 12 प्रकार के पेड़ और नदी किनारे स्थित कच्चे व पक्के भवन भी चिन्हित किए गए हैं। हरिद्वार बाईपास से मालसी तक एलिवेटेड मार्ग बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक करीब 13.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत कारगीग्रांट, ब्राह्मणवाला, देहराखास, निरंजनपुर, कांवली, चुक्खुवाला, डोभालवाला, हाथीबड़कला, विजयपुर, जाखन, जोहड़ी, मालसी, प्रतीतपुर संतौर, किशनपुर और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं। 6252 करोड़ की लागत से बनेगी परियोजना करीब 6252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिन्दाल एलिवेटेड रोड कारगी चौक से राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर तक लगभग 14.8 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी। वहीं रिस्पना एलिवेटेड रोड विधानसभा भवन के पास रिस्पना पुल से नागल पुल तक करीब 10.95 किलोमीटर लंबी होगी। इन दोनों मार्गों की चौड़ाई लगभग 20.2 मीटर होगी और इनकी डिजाइन गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। परियोजना के माध्यम से लालपुल, कचहरी रोड, सहस्रधारा चौक और आईटी पार्क जैसे प्रमुख जंक्शनों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

3 hrs ago
user_Zeta News 24x7
Zeta News 24x7
Local News Reporter देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
3 hrs ago
dd30d89f-f3a4-477d-92e8-d4c3a534b8f6

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Indian Seema official
    2
    Post by Indian Seema official
    user_Indian Seema official
    Indian Seema official
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • Official Work Branding UV Vniyle Printing. High Quality.👍 Best Price Plz Contact: - 7532979157, 7042653557 Oder Now By Graphic Solution
    1
    Official Work Branding 
UV Vniyle Printing.
High Quality.👍
Best Price 
Plz Contact: -
7532979157,
7042653557
Oder Now By
Graphic Solution
    user_Graphics Solution
    Graphics Solution
    Advertising agency देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Dehradun City News
    1
    Post by Dehradun City News
    user_Dehradun City News
    Dehradun City News
    News Anchor विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Thakur Akash Singh
    1
    Post by Thakur Akash Singh
    user_Thakur Akash Singh
    Thakur Akash Singh
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • dehradun selaqui central hope town
    1
    dehradun selaqui central hope town
    user_Vikas बजरंग दल सेलाकुई
    Vikas बजरंग दल सेलाकुई
    Pharmacist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • The Aman Times डोईवाला के भानिया वाला में तिराहे पर हुआ एक्सीडेंट। बाइक और कार की टक्कर। बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। कालू वाला के ऑटो चालक योगेश राणा बने घायल के लिए देवदूत। अपने ओटो से पहुंचाया घायल युवक को हिमालयन हॉस्पिटल। घायल युवक का मोबाइल फोन लॉक होने के कारण युवक के बारे में नहीं मिल पाई जानकारी। जॉली ग्रांट पुलिस को दी घटना की सूचना।
    1
    The Aman Times 
डोईवाला के भानिया वाला में तिराहे पर हुआ एक्सीडेंट।
बाइक और कार की टक्कर।
बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल।
कालू वाला के ऑटो चालक योगेश राणा बने घायल के लिए देवदूत।
अपने ओटो से पहुंचाया घायल युवक को हिमालयन हॉस्पिटल।
घायल युवक का मोबाइल फोन लॉक होने के कारण युवक के बारे में नहीं मिल पाई जानकारी।
जॉली ग्रांट पुलिस को दी घटना की सूचना।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • #worldcup2026
    1
    #worldcup2026
    user_Dehradun City News
    Dehradun City News
    News Anchor विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.