logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 51 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले दो महीने से नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की पहचान पुराना हमीदा खड्डा कॉलोनी निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र मौ. अख्तर के रूप में की गई है।

6 hrs ago
user_Gulshan Dhiman
Gulshan Dhiman
रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
6 hrs ago
973db969-150f-498b-95e0-19c2d7157fcf

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 51 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले दो महीने से नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की पहचान पुराना हमीदा खड्डा कॉलोनी निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र मौ. अख्तर के रूप में की गई है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • करनाल के इंद्री हल्के के गांव जोहड़माजरा स्थित अरावली क्रॉप साइंस लिमिटेड पेस्टीसाइड फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री संचालक आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालकर इसका संचालन कर रहा है। बीती 10 जुलाई को दमकल विभाग ने फैक्ट्री को फायर सेफ्टी लाइसेंस न होने की एवज में नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर फायर एनओसी अप्लाई करने का समय दिया है। निर्धारित अवधि पूरी होने पर फैक्ट्री को सील करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर भी ग्रामीण बीते रविवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। दमकल विभाग का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीण कर्मजीत सिंह और सर्वजीत सिंह ने एसडीएम रमन गुप्ता की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसडीएम ने जांच के बाद फैक्ट्री में फायर के सभी मानक पूरे होने की बात कही थी, जबकि फैक्ट्री पिछले 4 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने जांच में केवल लीपापोती की है और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय फैक्ट्री संचालक को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। ग्रामीण सतीश कुमार ने मेरठ रोड स्थित श्री राम फैक्ट्री में एक सप्ताह पहले हुई आगजनी का हवाला देते हुए बताया कि वह फैक्ट्री भी करीब 17 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही थी, जिससे विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होती है। इस मामले में अधिवक्ता राजेश का कहना है कि फायर एनओसी न होने पर संस्थान को सील करने, भारी जुर्माना लगाने और जनता की सुरक्षा खतरे में डालने पर एफआईआर तक दर्ज करने का प्रावधान है। दमकल विभाग के नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि फैक्ट्री के पास एनओसी है तो उसे 15 दिनों में पेश करें, अन्यथा 30 दिनों में अप्लाई करें, नहीं तो कारावास और जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीण सुखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह और मंदीप सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने प्रदूषण की शिकायत एसडीएम को सौंपी थी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि वे आगामी सप्ताह में डीसी करनाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैक्ट्री को बंद करने की मांग करेंगे और इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
    2
    करनाल के इंद्री हल्के के गांव जोहड़माजरा स्थित अरावली क्रॉप साइंस लिमिटेड पेस्टीसाइड फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री संचालक आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालकर इसका संचालन कर रहा है। बीती 10 जुलाई को दमकल विभाग ने फैक्ट्री को फायर सेफ्टी लाइसेंस न होने की एवज में नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर फायर एनओसी अप्लाई करने का समय दिया है। निर्धारित अवधि पूरी होने पर फैक्ट्री को सील करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर भी ग्रामीण बीते रविवार से प्रदर्शन कर रहे हैं।

दमकल विभाग का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीण कर्मजीत सिंह और सर्वजीत सिंह ने एसडीएम रमन गुप्ता की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसडीएम ने जांच के बाद फैक्ट्री में फायर के सभी मानक पूरे होने की बात कही थी, जबकि फैक्ट्री पिछले 4 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने जांच में केवल लीपापोती की है और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय फैक्ट्री संचालक को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।

ग्रामीण सतीश कुमार ने मेरठ रोड स्थित श्री राम फैक्ट्री में एक सप्ताह पहले हुई आगजनी का हवाला देते हुए बताया कि वह फैक्ट्री भी करीब 17 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही थी, जिससे विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होती है। इस मामले में अधिवक्ता राजेश का कहना है कि फायर एनओसी न होने पर संस्थान को सील करने, भारी जुर्माना लगाने और जनता की सुरक्षा खतरे में डालने पर एफआईआर तक दर्ज करने का प्रावधान है। दमकल विभाग के नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि फैक्ट्री के पास एनओसी है तो उसे 15 दिनों में पेश करें, अन्यथा 30 दिनों में अप्लाई करें, नहीं तो कारावास और जुर्माना लगाया जाएगा।

ग्रामीण सुखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह और मंदीप सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने प्रदूषण की शिकायत एसडीएम को सौंपी थी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि वे आगामी सप्ताह में डीसी करनाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैक्ट्री को बंद करने की मांग करेंगे और इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • सहारनपुर के गंगोह थाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 5 महीने पहले आबिद उर्फ बॉबी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी पता नहीं लगा पाई है। भाकियू ने प्रशासन से निवेदन किया है कि बॉबी के केस को तुरंत व जल्द से जल्द खोला जाए और क्षेत्र में सक्रिय स्मैक तस्करों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। धरने के दौरान 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद' के नारे भी बुलंद किए गए।
    1
    सहारनपुर के गंगोह थाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 5 महीने पहले आबिद उर्फ बॉबी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी पता नहीं लगा पाई है। भाकियू ने प्रशासन से निवेदन किया है कि बॉबी के केस को तुरंत व जल्द से जल्द खोला जाए और क्षेत्र में सक्रिय स्मैक तस्करों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। धरने के दौरान 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद' के नारे भी बुलंद किए गए।
    user_A TIMES NEWS GANGOH
    A TIMES NEWS GANGOH
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ankur Saini
    1
    Post by Ankur Saini
    user_Ankur Saini
    Ankur Saini
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी में सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों के आने और तेज हवाओं के चलने के साथ ही रिमझिम तेज बरसात शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में बादलों का आना-जाना लगातार लगा रहा, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी में सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों के आने और तेज हवाओं के चलने के साथ ही रिमझिम तेज बरसात शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में बादलों का आना-जाना लगातार लगा रहा, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई।
    user_FAST MEDIA HEADLINES
    FAST MEDIA HEADLINES
    Local News Reporter Jagadhri, Yamunanagar•
    3 hrs ago
  • यमुनानगर के जगाधरी स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संचालित उल्लास डे-केयर सेंटर फॉर दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं (आरोहण वेलफेयर सोसायटी) में एक विशेष महिला जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुदर्शन फाउंडेशन, विज़न इमिग्रेशन और अमर ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए आए विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और दिव्यांग बालिकाओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदर्शन फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदीप बजाज के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने 'आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य' विषय पर बोलते हुए संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही और भविष्य में भी संस्था को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विज़न इमिग्रेशन के वीज़ा एवं इमिग्रेशन कंसल्टेंट श्री सरवजीत सिंह ने 'विदेश में करियर के अवसर एवं वीज़ा मार्गदर्शन' विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसी सत्र के दौरान जब सबको ज्ञात हुआ कि 11 जुलाई को श्री सरवजीत सिंह का जन्मदिन है, तो उन्होंने अपना जन्मदिन वहां मौजूद दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्चों से मिला यह प्यार और मुस्कान उनके जीवन का सबसे यादगार उपहार है और उन्हें पहली बार ऐसे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। इसके बाद अमर ज्वेलर्स के प्रतिनिधि श्री सुंदर प्रताप नारंग ने सोना, चाँदी और हीरे की सही पहचान तथा गुणवत्ता परखने को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस दौरान इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से आयुर्वेद, विदेश में करियर और आभूषणों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आरोहण सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए हर महीने संस्था को सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक श्रीमती रेखा ठकराल ने किया और इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, सचिव श्रीमती भारती कम्बोज, डॉ. सत्यम नागपाल और श्री संजीव ओबेरॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
    3
    यमुनानगर के जगाधरी स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संचालित उल्लास डे-केयर सेंटर फॉर दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं (आरोहण वेलफेयर सोसायटी) में एक विशेष महिला जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुदर्शन फाउंडेशन, विज़न इमिग्रेशन और अमर ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए आए विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और दिव्यांग बालिकाओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदर्शन फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदीप बजाज के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने 'आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य' विषय पर बोलते हुए संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही और भविष्य में भी संस्था को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विज़न इमिग्रेशन के वीज़ा एवं इमिग्रेशन कंसल्टेंट श्री सरवजीत सिंह ने 'विदेश में करियर के अवसर एवं वीज़ा मार्गदर्शन' विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसी सत्र के दौरान जब सबको ज्ञात हुआ कि 11 जुलाई को श्री सरवजीत सिंह का जन्मदिन है, तो उन्होंने अपना जन्मदिन वहां मौजूद दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्चों से मिला यह प्यार और मुस्कान उनके जीवन का सबसे यादगार उपहार है और उन्हें पहली बार ऐसे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। इसके बाद अमर ज्वेलर्स के प्रतिनिधि श्री सुंदर प्रताप नारंग ने सोना, चाँदी और हीरे की सही पहचान तथा गुणवत्ता परखने को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

इस दौरान इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से आयुर्वेद, विदेश में करियर और आभूषणों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आरोहण सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए हर महीने संस्था को सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक श्रीमती रेखा ठकराल ने किया और इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, सचिव श्रीमती भारती कम्बोज, डॉ. सत्यम नागपाल और श्री संजीव ओबेरॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
    user_SATYAM NAGAPL
    SATYAM NAGAPL
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर के गंगोह कस्बे में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्य फरहत ने बताया कि मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन का लक्ष्य पूरे नगर में 100 पौधे लगाने का है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। इस अभियान के दौरान मोहम्मद आसिफ, आजम जहीर, सूफियान, वासिल खान, संजय और मुस्तकीम चौधरी मौजूद रहे।
    4
    सहारनपुर के गंगोह कस्बे में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्य फरहत ने बताया कि मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन का लक्ष्य पूरे नगर में 100 पौधे लगाने का है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। इस अभियान के दौरान मोहम्मद आसिफ, आजम जहीर, सूफियान, वासिल खान, संजय और मुस्तकीम चौधरी मौजूद रहे।
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सहारनपुर के गंगोह में लगातार हो रही बारिश के कारण बुड्ढाखेड़ा से यमुना घाट जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप हो गया है और वहां बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी बह गया है। इस वजह से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क मार्ग के इस हाल से किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी की जेई मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सहारनपुर के गंगोह में लगातार हो रही बारिश के कारण बुड्ढाखेड़ा से यमुना घाट जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप हो गया है और वहां बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी बह गया है। इस वजह से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

सड़क मार्ग के इस हाल से किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी की जेई मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.