उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन 40 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश रामगढ़: मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 40 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान रामगढ़ प्रखंड के कोठार निवासी सरिता देवी ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत राशि उपलब्ध नहीं होने से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। वहीं लाडली कुमारी ने होमगार्ड बहाली हेतु दिए गए आवेदन में सुधार कराने, फैयाज अहमद ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा अजीबुल्लाह ने वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त नहीं होने से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत एवं न्याय मिल सके।
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन 40 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश रामगढ़: मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 40 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता और
गंभीरता के साथ सुना। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान रामगढ़ प्रखंड के कोठार निवासी सरिता देवी ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत राशि उपलब्ध
नहीं होने से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। वहीं लाडली कुमारी ने होमगार्ड बहाली हेतु दिए गए आवेदन में सुधार कराने, फैयाज अहमद ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा अजीबुल्लाह ने वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त नहीं होने से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत एवं न्याय मिल सके।
- चांद के करीब चमका बेहद खूबसूरत शुक्र ग्रह आसमान में दिखा मनमोहक नजारा रांची: सोमवार की शाम आसमान में चांद के बेहद करीब एक चमकीला बिंदु लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पहली नजर में यह किसी चमकते तारे जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन वास्तव में वह शुक्र ग्रह था। चंद्रमा के साथ शुक्र की नजदीकी ने शाम के आसमान की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।साफ आसमान में चांद के पास चमकता शुक्र ग्रह काफी आकर्षक नजर आया। इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए कई लोग कुछ देर तक आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे और मोबाइल कैमरे में इसकी तस्वीरें भी कैद कीं। चांद के पास तारे की तरह चमकते ग्रह को देखकर बच्चों में भी खास उत्सुकता देखने को मिली। कई अभिभावक अपने बच्चों को यह खूबसूरत खगोलीय नजारा दिखाते नजर आए। बच्चों के लिए चांद के साथ चमकता यह ग्रह कौतूहल और खुशी का कारण बना रहा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा और शुक्र का आसमान में एक-दूसरे के करीब दिखाई देना एक सामान्य खगोलीय घटना है। इसका किसी तरह के अशुभ संकेत या डर से कोई संबंध नहीं है। आसमान में दिखाई देने वाला यह चमकीला पिंड सामान्यतः तारा नहीं, बल्कि हमारे सौरमंडल का चमकीला ग्रह शुक्र है। सोमवार की शाम चांद और शुक्र की इस खूबसूरत जोड़ी ने आसमान की ओर देखने वालों को एक यादगार नजारा जरूर दे दिया।1
- राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका! BJP प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले। जिस चुनाव में BJP कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में थी, उसी चुनाव में उसके प्रत्याशी का वोटों का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है। अब सबसे बड़ा सवाल—वो एक वोट आखिर किसका था? #Rajasthan #RajasthanElection #CivicElection #BJP #Congress #ElectionNews #PoliticalNews1
- बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News बूटी मोड़ में Durga Puja Committee Meeting में हंगामा ! 60-70 युवकों पर हमले का आरोप | Ranchi News रांची के बूटी मोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक के दौरान आपसी विवाद को लेकर हंगामे की सूचना है। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बाहर से आए करीब 60 से 70 युवकों ने अरविंद साह पर हमला किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल विवाद की वजह, घटना का पूरा क्रम और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। इस वीडियो में घटना से जुड़ी उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी साझा की जा रही है। किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया जा रहा है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Buti More, Ranchi | Jharkhand 📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Ranchi News, Ranchi News Today, Ranchi Latest News, Ranchi Breaking News, Buti More Ranchi, Buti More News, बूटी मोड़ रांची, Booty More Ranchi, Mahashakti Durga Puja Committee, Durga Puja Committee Ranchi, Durga Puja News Ranchi, Ranchi Durga Puja, Arvind Sah, अरविंद साह, Ranchi Local News, Ranchi Update, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Jharkhand Breaking News, Ranchi Hindi News, Ranchi Viral News, Puja Committee Vivad, पूजा समिति विवाद, Ranchi News Live, Ranchi Club TV, Ranchi Crime News, Ranchi Police, Jharkhand News Today #RanchiNews #Ranchi #ButiMore #BootyMore #JharkhandNews #RanchiBreakingNews #RanchiNewsToday #DurgaPuja #DurgaPujaCommittee #RanchiUpdate #RanchiClubTV #Jharkhand #RanchiPolice #बूटीमोड़ #रांची #दुर्गापूजा1
- गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास1
- हम वो पीढ़ी हैं, जमाना बदलते देखा है, पैदल चलकर भी, सपना बड़ा देखा है। पैसे से पैसों तक, मोबाइल की दुनिया तक, हमने तो दोनों ही जमाने को देखा है। हाँ... हम वो पीढ़ी हैं, जिसने हर रंग जिंदगी का देखा है...!1
- उमेडंडा में ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स’ का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया शुभारंभ उमेडंडा में ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स’ का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया शुभारंभ उमेडंडा (बुढ़मू): क्षेत्र के उमेडंडा स्थित नवनिर्मित ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने विधिवत रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के संचालक ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही साथ करमा पूजा समिति उमेडंडा के सदस्यों ने निमंत्रण पत्र भी दिए। इसी क्रम में समाजसेवी मोहन जायसवाल का आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट किए। इस मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख हरदेव साहू मनोज गुप्ता,जगलाल महतो, विजय साहू, अरुण यादव,राजू गोस्वामी, विकास साहू,चीकू साहू, सुरेश महतो, शर्मा महतो,इंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- 🚨 JPSC भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट परीक्षा रद्द करने के फैसले के साथ JPSC 🚨 JPSC भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! झारखंड हाईकोर्ट में JPSC ने राज्य सरकार के 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और CDPO भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले का समर्थन किया है। आयोग ने इसे सरकार का नीतिगत फैसला बताते हुए दाखिल याचिका खारिज करने की मांग की है। अब मामले में हाईकोर्ट के अगले रुख पर नजर है। आप इस फैसले को सही मानते हैं या नहीं? अपनी राय कमेंट में बताइए। #JPSC #Jharkhand #JharkhandNews #CivilService #Recruitment #JPSCExam #Ranchi #JharkhandJobs #NewsUpdate1