तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हमीरपुर। समर्थ इंडिया और सहयोग संस्था द्वारा तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवाद मुख्यालय के कान्हाधाम में आयोजित किया गया। इसमें कुरारा क्षेत्र की 60 से अधिक किशोरियां, युवतियां, मीडिया प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सुरेंद्र साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मानसिक स्वास्थ्य और किशोर किशोरियों की लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है ताकि लोग जागरूक हों और इन योजनाओं का लाभ लें। डा. सीबी राजपूत ने किशोरियों को लगने वाला एचपीवी टीकाकारण अभियान की जानकारियां देते हुए कहा कि किशोरियों को टीका लगवाए। यह टीका निशुल्क लगाए जा रहे है। यह गर्भाशय कैंसर सहित अन्य तरह के रोगों से बचाता है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया और उन्होंने समर्थ संस्था के प्रयासों को सराहना की। राष्ट्रीय बाल/किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीईआईसी मैनेजर गौरीश राज ने किशोरी किशोरियों दिक्कतों को सुनकर उनके निराकरण की बात की। सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज तबस्सुम ने कहा कि महिलाओं लड़कियों को अपने अधिकार जानने होंगे। मानसिक स्वास्थ्य इकाई की प्रगति गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, टेलीमानस के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति की सनत श्रीवास्तव ने वाल विवाह पर जागरूक किया। सहयोग संस्था की साक्षी सिंह ने बताया कि तरंग के तहत किशोरियों और युवतियों ने विगत तीन सालों में जो सीखा वह अनुकरणीय है। इस तरह के प्रयास और हर जगह पर भी होने चाहिए। इस दौरान मोनिका, राधा, सच्ची, अर्चना, शालू, कोमल, सरिता आदि ने अपने अनुभवों को बताया कि डिजिटल सुरक्षा, मानसिक खुशहाली, संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन, जेंडर समानता जैसे मुद्दों से सीखकर उन्हें फायदा हुआ है। उनके व्यवहार और परिवार सहित अनेकों बदलाव आ रहे है। यह समर्थ संस्था इंडिया का भी योगदान है। समर्थ की कुमकुम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुमकुम, ललिता, शांति, मोहिनी, रागिनी, दीपिका, सची, अदिति, श्रद्धा, रूबी, मोनिका, शालू, नीलम, सरिता, कोमल सहित 50 से अधिक किशोरियों युवतियों ने प्रतिभाग किया।
तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हमीरपुर। समर्थ इंडिया और सहयोग संस्था द्वारा तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवाद मुख्यालय के कान्हाधाम में आयोजित किया गया। इसमें कुरारा क्षेत्र की 60 से अधिक किशोरियां, युवतियां, मीडिया प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सुरेंद्र साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मानसिक स्वास्थ्य और किशोर किशोरियों की लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है ताकि लोग जागरूक हों और इन योजनाओं का
लाभ लें। डा. सीबी राजपूत ने किशोरियों को लगने वाला एचपीवी टीकाकारण अभियान की जानकारियां देते हुए कहा कि किशोरियों को टीका लगवाए। यह टीका निशुल्क लगाए जा रहे है। यह गर्भाशय कैंसर सहित अन्य तरह के रोगों से बचाता है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया और उन्होंने समर्थ संस्था के प्रयासों को सराहना की। राष्ट्रीय बाल/किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीईआईसी मैनेजर गौरीश राज ने किशोरी किशोरियों दिक्कतों को सुनकर उनके
निराकरण की बात की। सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज तबस्सुम ने कहा कि महिलाओं लड़कियों को अपने अधिकार जानने होंगे। मानसिक स्वास्थ्य इकाई की प्रगति गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, टेलीमानस के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति की सनत श्रीवास्तव ने वाल विवाह पर जागरूक किया। सहयोग संस्था की साक्षी सिंह ने बताया कि तरंग के तहत किशोरियों और युवतियों ने विगत तीन सालों में जो सीखा वह अनुकरणीय है। इस तरह के प्रयास और हर जगह पर भी होने चाहिए। इस दौरान मोनिका, राधा, सच्ची,
अर्चना, शालू, कोमल, सरिता आदि ने अपने अनुभवों को बताया कि डिजिटल सुरक्षा, मानसिक खुशहाली, संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन, जेंडर समानता जैसे मुद्दों से सीखकर उन्हें फायदा हुआ है। उनके व्यवहार और परिवार सहित अनेकों बदलाव आ रहे है। यह समर्थ संस्था इंडिया का भी योगदान है। समर्थ की कुमकुम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुमकुम, ललिता, शांति, मोहिनी, रागिनी, दीपिका, सची, अदिति, श्रद्धा, रूबी, मोनिका, शालू, नीलम, सरिता, कोमल सहित 50 से अधिक किशोरियों युवतियों ने प्रतिभाग किया।
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा। कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।3
- ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिडंत, सडक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे,डाक्टरों जांच के बाद दोनों को किया मृत घोषित, एक की गम्भीर हालात में किया गया था जिला अस्पताल रेफर, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति की मौत हुई, मामला अमगांव के पास का ।।1
- हमीरपुर जिले में तैनात रहे आईएस घनश्याम मीना अब उन्नाव जिले की सभाले काम, उन्नाव जिलाधिकारी के रूप में दूसरी बार मिलेगा जिलाधिकारी का चर्चा, हमीरपुर जनपद में कई अच्छे कामों के लिए आईएस घनश्याम मीना को याद रखे गा जनपद3
- मनोज सिंह भदौरिया ने घाटमपुर थाना प्रभारी (SHO) का कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, इंस्पेक्टर भदौरिया पनकी थाने के प्रभारी थे और उनका तबादला पनकी से घाटमपुर किया गया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। भदौरिया ने लोगों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे उनके सीयूजी नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़ी है।1
- साढ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कछखेरावा भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन इस चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की संख्या में गैस लेने वालों की लगी भीड़ वहीं पर गैस लेने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एजेंसी में समय होने के बाद भी ताला लगा हुआ है और अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप में गैस लेने वालों की लम्बी लाइन लगी है और अफरा तफरी मची हुई है जबकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन वहीं पर गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस एजेंसी कुढ़नी में ब्लैक कर बेची जाती है गैस और यहां पर सीधे-साधे लोगों को गैस न मिलने पर भारी भीड़ जमा हुई है जबकि गैस की आस लगाए बैठे क्षेत्रीय लोगों ने तपती गर्मी की धूप में गैस के इंतजार में बैठे हुए हैं अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार ऐसे गैस एजेंशियों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर गैस एजेंसी मालिक इसी तरह से गैस उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे और बिचौलियों के द्वारा लंबी रकम लेकर गैस ब्लैक करते रहेंगे1
- हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- हमीरपुर = जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी, दोनों मृतक खेड़ा शिलाजीत से बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने राठ जा रहे थे, राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव के पास की घटना1