logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन नवादा द्वारा फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन, एक्सपो पोस्टर का हुआ विमोचन। बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन नवादा द्वारा फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन, एक्सपो पोस्टर का हुआ विमोचन। हिसुआ (नवादा) बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नवादा द्वारा सोमवार को हिसुआ के टीएस कॉलेज स्थित मनपसंद मैरेज हॉल में फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें फुजिफिल्म कंपनी के विकास कुमार RSO और विनीत कुमार के द्वारा जिले भर से आए फोटोग्राफरों को नई तकनीक, कैमरा सेटिंग, लाइटिंग और फोटो-वीडियो एडिटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बिहार फोटो वीडियो एक्सपो, जो 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाला है, उसके पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नवादा के अध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष नवीन निश्चल, सचिव रविशंकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, ज्वाइंट सचिव प्रिंस कुमार, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, संरक्षक रौशन कुमार दुबे एवं कोर कमेटी सदस्य संतोष कुमार, शिव शंकर पांडेय, राहुल कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार सिंह सहित जिले के सैकड़ों फोटोग्राफर मौजूद रहे। साथ ही संगठन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अपने गांव एवं शहर में वृक्षारोपण कर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाने वाले फोटोग्राफरों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

55 min ago
user_Sanjay Patrakaar
Sanjay Patrakaar
हिसुआ, नवादा, बिहार•
55 min ago

बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन नवादा द्वारा फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन, एक्सपो पोस्टर का हुआ विमोचन। बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन नवादा द्वारा फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन, एक्सपो पोस्टर का हुआ विमोचन। हिसुआ (नवादा) बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नवादा द्वारा सोमवार को हिसुआ के टीएस कॉलेज स्थित मनपसंद मैरेज हॉल में फुजिफिल्म वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें फुजिफिल्म कंपनी के विकास कुमार RSO और विनीत कुमार के द्वारा जिले भर से आए फोटोग्राफरों को नई तकनीक, कैमरा सेटिंग, लाइटिंग और फोटो-वीडियो एडिटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बिहार फोटो वीडियो एक्सपो, जो 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाला है, उसके पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नवादा के अध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष नवीन निश्चल, सचिव रविशंकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, ज्वाइंट सचिव प्रिंस कुमार, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, संरक्षक रौशन कुमार दुबे एवं कोर कमेटी सदस्य संतोष कुमार, शिव शंकर पांडेय, राहुल कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार सिंह सहित जिले के सैकड़ों फोटोग्राफर मौजूद रहे। साथ ही संगठन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अपने गांव एवं शहर में वृक्षारोपण कर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाने वाले फोटोग्राफरों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

More news from Bihar and nearby areas
  • चुनाव को लेकर पार्टी के बैठक में बिहार शरीफ़ पहुंचे राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव... #ख़बरें Tv: चुनाव को लेकर पार्टी के बैठक में बिहार शरीफ़ पहुंचे राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव... आज नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन एबं स्नातक अधिकार मंच समर्पित के दिलीप कुमार के चुनाव को लेकर आज ममता इंटरनेशनल होटल में पार्टी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहाँ जिले के सभी प्रखंडों से आये कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर बिचार विमर्श के साथ जीत सुनिश्चित करने का सपथ लिया, वही मोके पर आए पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा अभी हमारे प्रतियाशी के सामने किसी की जितने का सबाल ही नही उठता, साथ ही उन्होंने ने जदयू प्रतियाशी नीरज कुमार पर अनाप सनाप बोलने का इल्जाम लगाया और कहा इतने दिनों से रहने के बाबजूद उन्होंने ने सही से काम नही किया है।
    1
    चुनाव को लेकर पार्टी के बैठक में बिहार शरीफ़ पहुंचे राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव...
#ख़बरें Tv: चुनाव को लेकर पार्टी के बैठक में बिहार शरीफ़ पहुंचे राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव...
आज नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन एबं स्नातक अधिकार मंच समर्पित के दिलीप कुमार के चुनाव को लेकर आज ममता इंटरनेशनल होटल में पार्टी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहाँ जिले के सभी प्रखंडों से आये कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर बिचार विमर्श के साथ जीत सुनिश्चित करने का सपथ लिया, वही मोके पर आए पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा अभी हमारे प्रतियाशी के सामने किसी की जितने का सबाल ही नही उठता, साथ ही उन्होंने ने जदयू प्रतियाशी नीरज कुमार पर अनाप सनाप बोलने का इल्जाम लगाया और कहा इतने दिनों से रहने के बाबजूद उन्होंने ने सही से काम नही किया है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    3 hrs ago
  • पटना में प्रदर्शन पर वॉटर कैनन! 🚨 | ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध पटना में प्रदर्शन पर वॉटर कैनन! 🚨 | ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामपंथी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी दौरान बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के छात्र भी परीक्षा परिणाम समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। � Patna Press #bihar #patna #gyaneshkumar #protest #watercannon #biharnews #patnanews #studentsprotest #breakingnews #viralreels #trendingreels #biharshariftimes
    1
    पटना में प्रदर्शन पर वॉटर कैनन! 🚨 | ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध
पटना में प्रदर्शन पर वॉटर कैनन! 🚨 | ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध
पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामपंथी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 
इसी दौरान बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के छात्र भी परीक्षा परिणाम समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। �
Patna Press
#bihar #patna #gyaneshkumar #protest #watercannon #biharnews #patnanews #studentsprotest #breakingnews #viralreels #trendingreels #biharshariftimes
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l प्रेस विज्ञप्ति नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए। कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l 
प्रेस विज्ञप्ति
नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित
गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के  अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए।
कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहारशरीफ : नाला रोड गुरुद्वारा परिसर में डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में शनिवार को डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन गुरुद्वारा कमेटी पटना के प्रबंधक हरजीत सिंह, बिहारशरीफ गुरुद्वारा के प्रबंधक अनिल सिंह, जगदीप सिंह और आयोजक आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मेले में बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले, युवाओं के लिए रोमांचक राइड्स और पूरे परिवार के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-तमाशे लगाए गए हैं। मेले में लगा भूत बंगला लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजक आशीष कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ में पहली बार इस बड़े स्वरूप में डिजनीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।
    4
    बिहारशरीफ : नाला रोड गुरुद्वारा परिसर में डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ

बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में शनिवार को डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।
मेले का उद्घाटन गुरुद्वारा कमेटी पटना के प्रबंधक हरजीत सिंह, बिहारशरीफ गुरुद्वारा के प्रबंधक अनिल सिंह, जगदीप सिंह और आयोजक आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मेले में बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले, युवाओं के लिए रोमांचक राइड्स और पूरे परिवार के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-तमाशे लगाए गए हैं। मेले में लगा भूत बंगला लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजक आशीष कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ में पहली बार इस बड़े स्वरूप में डिजनीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।
    user_Rohit Raj
    Rohit Raj
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार #RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews
    1
    दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
#RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • “वोट चोरी” के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, देवीसराय मोड़ पर पुतला दहन बिहारशरीफ के देवीसराय मोड़ पर सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई।
    1
    “वोट चोरी” के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, देवीसराय मोड़ पर पुतला दहन
बिहारशरीफ के देवीसराय मोड़ पर सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नालन्दा में सघन वाहन चेकिंग के क्रम में मो० सरफराज आलम सहित तीन अभियुक्तों की हुई गिरफ़्तारी.... #ख़बरें Tv: पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार दिनांक 27.09.26 को चलाये गये रोको-टोको अभियान के तहत सघन रूप से वाहन चेकिंग के क्रम में गिरियक थाना अंतर्गत चोरी के मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त एवं एक किशोर बालक को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर 05 चोरी गये मोटरसाइकिल को बरामद कर 03 और अभियुक्तों को पकड़ा गया है। अभियुक्तों के निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापामारी की जा रही है एवं अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- 1. मो० सरफराज आलम उम्र करीब 18 वर्ष पे० सरबर आलम सा० कटरा पर थाना लहेरी जिला नालंदा 2. मो० अलसलान उम्र करीब 18 वर्ष पे० मो० पप्पू मलिक सा० नदी मोड़ थाना लहेरी जिला नालंदा 3. मो० साकिर उम्र करीब 18 वर्ष पे० स्व० मोईन सा० अखाड़ा पर थाना लहेरी जिला नालंदा 4. मो० शाहिद उम्र करीब 18 वर्ष पे० सरबर आलम सा० कटरा पर थाना लहेरी जिला नालंदा 5.02 विधि विरुद्ध बालक बरामदगीः- चोरी के मोटरसाइकिल-05 छापेमारी दल :- पू०नि०-सह-थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार पु०अ०नि चतुर्भुज राय, गिरियक थाना पु०अ०नि राहुल कुमार, गिरियक थाना पु०अ०नि निशांत भूषण ज्ञानेन्दु, गिरियक थाना सशस्त्र बल
    2
    नालन्दा में सघन वाहन चेकिंग के क्रम में मो० सरफराज आलम सहित तीन अभियुक्तों की हुई गिरफ़्तारी....
#ख़बरें Tv: पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार दिनांक 27.09.26 को चलाये गये रोको-टोको अभियान के तहत सघन रूप से वाहन चेकिंग के क्रम में गिरियक थाना अंतर्गत चोरी के मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त एवं एक किशोर बालक को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर 05 चोरी गये मोटरसाइकिल को बरामद कर 03 और अभियुक्तों को पकड़ा गया है। अभियुक्तों के निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापामारी की जा रही है एवं अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
1. मो० सरफराज आलम उम्र करीब 18 वर्ष पे० सरबर आलम सा० कटरा पर थाना लहेरी जिला नालंदा
2. मो० अलसलान उम्र करीब 18 वर्ष पे० मो० पप्पू मलिक सा० नदी मोड़ थाना लहेरी जिला नालंदा
3. मो० साकिर उम्र करीब 18 वर्ष पे० स्व० मोईन सा० अखाड़ा पर थाना लहेरी जिला नालंदा
4. मो० शाहिद उम्र करीब 18 वर्ष पे० सरबर आलम सा० कटरा पर थाना लहेरी जिला नालंदा
5.02 विधि विरुद्ध बालक
बरामदगीः-
चोरी के मोटरसाइकिल-05
छापेमारी दल :-
पू०नि०-सह-थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार
पु०अ०नि चतुर्भुज राय, गिरियक थाना
पु०अ०नि राहुल कुमार, गिरियक थाना
पु०अ०नि निशांत भूषण ज्ञानेन्दु, गिरियक थाना
सशस्त्र बल
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    4 hrs ago
  • ब्रजेश पाठक की युवाओं को सलाह! नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा या टैक्सी चलाएं? उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवाओं को नौकरी की तलाश छोड़कर ई-रिक्शा या टैक्सी चलाने की सलाह दी है। उनके इस बयान पर आपकी क्या राय है? क्या युवाओं के लिए यह सही सलाह है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 🗣️
    1
    ब्रजेश पाठक की युवाओं को सलाह! नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा या टैक्सी चलाएं?
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवाओं को नौकरी की तलाश छोड़कर ई-रिक्शा या टैक्सी चलाने की सलाह दी है।
उनके इस बयान पर आपकी क्या राय है? क्या युवाओं के लिए यह सही सलाह है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 🗣️
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला, 2026के चौथे डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण l *पितृपक्ष मेला के चौथे दिन डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण* गया, 28 सितंबर, 2026 पितृपक्ष मेला, 2026 के चौथे दिन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा बोधगया स्थित मातंगवापी, धर्मारण्य वेदी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    1
    पितृपक्ष मेला, 2026के चौथे डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण l 
*पितृपक्ष मेला के चौथे दिन डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण*
गया, 28 सितंबर, 2026
पितृपक्ष मेला, 2026 के चौथे दिन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा बोधगया स्थित मातंगवापी, धर्मारण्य वेदी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया गया। 
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.