Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांकी में शहीद दिवस पर युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान चलाकर दिया समाज को संदेश, निकाली गई जागरूकता रैली 🇮🇳🙏 भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 🌸 #ShaheedDiwas #BhagatSingh #Panki #Palamu #Jharkhand #SwachhtaAbhiyan #MeraBharatMeriJimmedari #YouthPower #StudentPower #Tribute #India #NewsUpdate
पंकज प्रसून
पांकी में शहीद दिवस पर युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान चलाकर दिया समाज को संदेश, निकाली गई जागरूकता रैली 🇮🇳🙏 भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 🌸 #ShaheedDiwas #BhagatSingh #Panki #Palamu #Jharkhand #SwachhtaAbhiyan #MeraBharatMeriJimmedari #YouthPower #StudentPower #Tribute #India #NewsUpdate
More news from Chatra and nearby areas
- प्रतापपुर (चतरा): विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को प्रतापपुर में जल संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में आयोजित इस विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया गया। शिविर में अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर एवं नरेश प्रजापति ने बताया कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में मात्र दो से तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है। इसके बावजूद लोग स्वच्छ जल का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर संकट का संकेत है।1
- पलामू के छतरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व वानिकी दिवस और सरहुल के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- भगवा ध्वजों से सजा पूरा क्षेत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओजस्वी भाषणों से गूंजा मैदान संतों के आह्वान पर एकजुटता का संकल्प, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):-प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के विशाल खेल मैदान में रविवार को आयोजित विराट हिंदू महा सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सम्पन्न हो गया। इस आयोजन ने न केवल हंटरगंज, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सनातन चेतना से ओतप्रोत कर दिया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जुटान शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जनसैलाब में तब्दील हो गया। सम्मेलन स्थल को भगवा ध्वजों, बैनरों और आकर्षक सजावट से इस प्रकार सजाया गया था कि पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भरपूर प्रतीत हो रहा था। चारों ओर “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा, जिससे उपस्थित लोगों में एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिला। इस भव्य आयोजन की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की कमान संभालने वाले लोजपा नेता सह प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेमचंद सिंह ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पूरे प्रखंड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसका परिणाम इस विशाल भीड़ के रूप में देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग—सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मंच से वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। सम्मेलन की विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और परंपरा की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिसने पूरे कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। संघ प्रचारक विद्यानंद सरस्वती ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उपस्थित जनसमूह को हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और हमें अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों को जागरूक किया और एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। सभी संगठनों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कई प्रमुख संत, धर्मगुरु एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख झारखंड राजीव कमल बिट्टू, विभाग प्रचारक हजारीबाग आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय मंत्री हिमाचल परिवार रोशन कुमार, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महाला तथा सुप्रसिद्ध हिंदू धर्मगुरु स्वामी दिव्यानंद जी महाराज व जिला कार्यवाह पंकज कुमार सिंह संयोजक प्रेम कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में आए श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कुल मिलाकर, हंटरगंज में आयोजित यह विराट हिंदू महा सम्मेलन न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामूहिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन भी साबित हुआ। यह आयोजन आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करेगा।4
- Post by Hindustan Express News1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Ajay Juicer4
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से रविवार को लगभग 2 बजे गिद्धौर प्रखंड के एक शिष्टमंडल ने रांची स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी कर सकते थे। शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने गिद्धौर प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। शिष्टमंडल ने विशेष रूप से प्रखंड अंतर्गत स्थित बलबल गर्म जलकुंड को राजकीय पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इसके अलावा गिद्धौर प्रखंड को सदर अनुमंडल में शामिल करने की भी मांग उठाई गई।1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by AAM JANATA1