मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को योजना की शुरुआत से अब तक की 38वीं नियमित मासिक किश्त का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा कुल 37 किश्तों का सफलता पूर्वक नियमित अंतरण किया जा चुका है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक और अधिक मजबूत बनाने के लिए 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

- रीवा के हुजूर में पिछले 11 साल से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे एक ही कमरे में पढ़ रहे हैं। स्कूल का ऑफिस भी इसी कमरे में संचालित हो रहा है। इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक भी मौजूद हैं, जो इसी व्यवस्था के बीच कार्यरत हैं।1
- रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत सिरमौर अंतर्गत ग्राम भड़रिया में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि का अत्यजन कर शासन को सौंप दी थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेमरिया विधायक द्वारा विधायक निधि से इस सड़क के लिए राशि भी स्वीकृत की गई थी, लेकिन आज तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके चलते बरसात के दिनों में गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट जाता है और गांव में न तो कोई निजी वाहन पहुंच पाता है और न ही एंबुलेंस की सुविधा मिल पाती है। सड़क न होने के कारण गांव के लोग एक बड़ी त्रासदी भी झेल चुके हैं। गांव के युवा शुभम द्विवेदी के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से प्रजापति परिवार के दो बच्चों की समय पर उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। ग्रामीणों का मानना है कि यदि गांव तक पक्की सड़क होती तो शायद उन बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। इस स्थिति से आक्रोशित होकर शुभम द्विवेदी के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी है कि यदि मुख्य मार्ग से भड़रिया गांव को जोड़ने वाली सड़क का पीसीसी कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- मध्य प्रदेश के मैहर धाम स्थित मां शारदा शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर की आरती की गई। प्रधान पुजारी ने मां शारदा की यह दोपहर की आरती संपन्न की।3
- मध्य प्रदेश के दतिया में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान समर्थकों द्वारा खुलेआम "मोहन यादव मुर्दाबाद" के नारे लगाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हो रहे इस प्रदर्शन ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हुजूर क्षेत्र का एक लाल अग्निवीर बनकर अपने गांव वापस लौटा है। उसने सेना का हिस्सा बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर दिखाया है।1
- रीवा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोठी रिंग रोड क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की अवैध फुटकर बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाजन टोला निवासी नीरज यादव अपने साथी तोपखान निवासी सुनील तिवारी, सगरा निवासी सनी पटेल और कोठी निवासी सचिन पटेल के साथ मिलकर कफ सिरप बेचने का यह अवैध कारोबार कर रहा था।1