logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुरा खेल अकादमी निर्माण कार्य में अनियमितताओं पर औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य शाहपुरा, भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा क्षेत्र के माताजी का खेड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन खेल अकादमी का आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यह खेल अकादमी राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड (रूडसिको) के माध्यम से ठेकेदार द्वारा निर्मित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएँ पाईं। उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्री अत्यंत घटिया स्तर की पाई गई, साथ ही निर्माण कार्य भी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। विधायक डॉ. बैरवा ने मौके पर ही रूडसिको के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से खेल अकादमी बनाई जा रही है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी।

23 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
23 hrs ago
e16747cd-60cf-4d67-8ca8-77a0e03ebc4d

शाहपुरा खेल अकादमी निर्माण कार्य में अनियमितताओं पर औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य शाहपुरा, भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा क्षेत्र के माताजी का खेड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन खेल अकादमी का आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यह खेल अकादमी राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड (रूडसिको) के माध्यम से ठेकेदार द्वारा निर्मित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएँ पाईं। उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्री अत्यंत घटिया स्तर की पाई गई, साथ ही निर्माण

7460141f-8e5d-4a77-8782-b56a2eee5dc6

कार्य भी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। विधायक डॉ. बैरवा ने मौके पर ही रूडसिको के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से खेल अकादमी बनाई जा रही है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़

d1f4efe4-ec6d-4512-8d29-f7449bff6f22

किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी।

  • user_User10391
    User10391
    Bhilwara, Rajasthan
    😡
    17 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा: ओवरलोड खनिज परिवहन को लेकर विवाद, वीडियो वायरल भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के बारनी (अंटाली) गांव में खनिज के ओवरलोड परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंचे शंभूगढ़ पुलिस थाना के सिपाहियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर Rajasthan Police की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    1
    भीलवाड़ा: ओवरलोड खनिज परिवहन को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के बारनी (अंटाली) गांव में खनिज के ओवरलोड परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंचे शंभूगढ़ पुलिस थाना के सिपाहियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर Rajasthan Police की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    user_डाॅ मोहन लाल कालबेलियां
    डाॅ मोहन लाल कालबेलियां
    Real Estate Developer मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Chamunda dj tokrawas amitabh
    1
    Post by Chamunda dj tokrawas amitabh
    user_Chamunda dj tokrawas amitabh
    Chamunda dj tokrawas amitabh
    दूनी, टोंक, राजस्थान•
    14 min ago
  • Sonu Sonu video bheji gai
    4
    Sonu Sonu video bheji gai
    user_Sonusuman
    Sonusuman
    Bundi, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    1
    🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पुष्कर घाटी में बड़ा बस हादसा – मायरे की खुशियां मातम में बदलीं कब: रविवार, 19 अप्रैल 2026 दोपहर क्या हुआ: • पीसांगन से अजमेर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस पुष्कर घाटी के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई • बस में गुर्जर समाज के लोग 'मायरा' (भात) लेकर जा रहे थे • नुकसान: 2 लोगों की मौके पर मौत, 22-25 यात्री घायल • रेस्क्यू: स्थानीय लोगों और बोराज के युवाओं ने कपड़ों की रस्सियां बनाकर खाई से घायलों को निकाला • घायलों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल, फिर गंभीर मरीजों को अजमेर के JLN अस्पताल भेजा गया • प्रशासन: कलेक्टर लोक बंधु और SP हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा • ड्राइवर: हादसे से पहले कूदकर फरार, पुलिस तलाश में • हादसे के बाद घाटी मार्ग पर लंबा जाम लगा
    1
    पुष्कर घाटी में बड़ा बस हादसा – मायरे की खुशियां मातम में बदलीं
कब: रविवार, 19 अप्रैल 2026 दोपहर
क्या हुआ:
• पीसांगन से अजमेर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस पुष्कर घाटी के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई • बस में गुर्जर समाज के लोग 'मायरा' (भात) लेकर जा रहे थे • नुकसान: 2 लोगों की मौके पर मौत, 22-25 यात्री घायल • रेस्क्यू: स्थानीय लोगों और बोराज के युवाओं ने कपड़ों की रस्सियां बनाकर खाई से घायलों को निकाला • घायलों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल, फिर गंभीर मरीजों को अजमेर के JLN अस्पताल भेजा गया • प्रशासन: कलेक्टर लोक बंधु और SP हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा • ड्राइवर: हादसे से पहले कूदकर फरार, पुलिस तलाश में • हादसे के बाद घाटी मार्ग पर लंबा जाम लगा
    user_लोकल न्यूज़ मगरा ✅👑
    लोकल न्यूज़ मगरा ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही। उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    1
    निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही।
उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Mohan Swami
    1
    Post by Mohan Swami
    user_Mohan Swami
    Mohan Swami
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.