धामपुर में अवैध निर्माण पर दोबारा कार्रवाई, 42 बीघा भूमि पर तीन जेसीबी से ध्वस्तीकरण नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, 15 दिन में दूसरी बार प्रशासनिक कार्रवाई धामपुर। धामपुर क्षेत्र के निंदरू गांव में स्थित 42 बीघा विवादित भूमि पर गुरुवार को प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। राजस्व विभाग और विनियमित विभाग की संयुक्त टीम ने नायब तहसीलदार कपिल आजाद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। बताया गया है कि लगभग 15 दिन पूर्व भी इसी स्थान पर प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया था। इसके बावजूद कॉलोनाइजर द्वारा दोबारा मरम्मत कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और निर्माण कार्य भी नहीं रोका गया। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को पुनः कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन जेसीबी मशीनों की मदद से कॉलोनी में बनी सड़कों और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध कब्जे और बिना अनुमति किए गए निर्माण को हटाने के लिए की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त भूमि लंबे समय से विवाद का विषय रही है और इस पर अवैध रूप से प्लाटिंग एवं निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

- *आज ब्रहस्पतिवार, 9 अप्रैल को धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, धामपुर के नवनियुक्त इकाई प्रमुख श्री आशीष शर्मा जी एवं महाप्रबंधक श्री विजय गुप्ता जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला। मजबूत नेतृत्व और सकारात्मक सोच के साथ धामपुर अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। धामपुर — पंकज कुमार दक्ष2
- बिजनौर में 20 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई। बिजनौर के विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब बरेली विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने पंचायत सचिव से काम करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम ली गई, तुरंत मौके पर दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल मच गई है और भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस कार्रवाई के बाद सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर कितनी लगाम लग पाती है।1
- Post by Munish Upadhyay1
- jila adhyaksh ji aur mantri ji chairman ji MLA ji aapke apne bhai ke sath1
- अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार सुबह कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक सनसनीखेज हत्याकांड हो गया। पिकअप वैन चालक नबी हुसैन (42 वर्ष) और सत्तू बेचने वाले रवि चौहान के बीच पार्किंग या गाड़ी खड़ी करने को लेकर मामूली कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि रवि ने धारदार चाकू से नबी का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया। यह घटना बाजार में दिनदहाड़े सरेआम हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को पीट-पीटकर मार डाला, जिससे यह मामला दोहरे हत्याकांड में बदल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। घटना ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- Post by Rajat Raj1
- धामपुर शुगर मिल: उपाध्यक्ष आशीष शर्मा की प्रेस वार्ता, गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर और किसानों से सहयोग की अपील1
- धामपुर शुगर मिल के यूनिट हेड बने आशीष शर्मा धामपुर। धामपुर शुगर मिल में आशीष शर्मा को नया यूनिट हेड नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक कुंवर गौरव गोयल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। कार्यभार संभालने के बाद आशीष शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना विभाग को क्षेत्र में अधिक से अधिक बुवाई कराने और किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही गांवों का दौरा कर किसानों से संवाद स्थापित करेंगे और मिल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष4
- Post by Munish Upadhyay1