Shuru
Apke Nagar Ki App…
अप्रैल में ही तापमान 40°C तक पहुँच चुका है और अब मई में 45°C तक पहुँचेगा तापमान, गर्मी में होंगी परीक्षाएँ! मई में 45°C तक पहुँचेगा तापमान, गर्मी में होंगी परीक्षाएँ! अप्रैल में ही तापमान 40°C तक पहुँच चुका है और अब मई के पहले हफ्ते में 45°C तक जाने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी और लू के बीच छात्रों को परीक्षा देनी पड़ सकती है, खासकर दोपहर की पाली वाले छात्रों को ज्यादा परेशानी होगी। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय की तकनीकी और प्रशासनिक देरी के कारण द्वितीय सेमेस्टर की 28 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं। अब नई परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी और संभावना है कि परीक्षाएँ मई के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। गर्मी और अव्यवस्था—दोनों का सामना छात्रों को एक साथ करना पड़ रहा है।
Amir Sohail
अप्रैल में ही तापमान 40°C तक पहुँच चुका है और अब मई में 45°C तक पहुँचेगा तापमान, गर्मी में होंगी परीक्षाएँ! मई में 45°C तक पहुँचेगा तापमान, गर्मी में होंगी परीक्षाएँ! अप्रैल में ही तापमान 40°C तक पहुँच चुका है और अब मई के पहले हफ्ते में 45°C तक जाने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी और लू के बीच छात्रों को परीक्षा देनी पड़ सकती है, खासकर दोपहर की पाली वाले छात्रों को ज्यादा परेशानी होगी। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय की तकनीकी और प्रशासनिक देरी के कारण द्वितीय सेमेस्टर की 28 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं। अब नई परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी और संभावना है कि परीक्षाएँ मई के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। गर्मी और अव्यवस्था—दोनों का सामना छात्रों को एक साथ करना पड़ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झाँसी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। अब गौरांग राठी होंगे झांसी के नए DM जिलाधिकारी होगे , रामेश्वर सुधाकर को नया मुख्य विकास अधिकारी CDO बनाया गया है, हिमांशु गौतम को JDA झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है1
- Post by Abhishek Jain1
- निवासी अभिषेक को ऑन लाइन सट्टे आईपीएल क्रिकेट पर बुकिंग करते गिरफ्तार किया।1
- झाँसी। महानगर में आज रायकवार समाज की एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायकवार समाज के जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने की। मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि रायकवार समाज मेहनत, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह समाज सदियों से जल, प्रकृति और जीविका से जुड़कर देश को महत्वपूर्ण योगदान देता आया है। जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने अपने भाषण में कहा कि आज कश्यप समाज शिक्षा, जागरूकता और एकता के बल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें समाज के प्रगति, सम्मान और अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठानी चाहिए। गोष्ठी उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने समाज के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए झाँसी महानगर के युवा साथी मनीष रायकवार पुत्र श्री पंचम रायकवार निवासी अलीगोल खिडकी को झाँसी महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं, सभा में सर्वश्री संतोष रायकवार उन्नाव गेट, अरुण रायकवार, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन शशांक रायकवार एवं आभार अरुण रायकवार व विजय रायकवार ने व्यक्त किया।3
- झांसी। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 19 अप्रैल 2026 को लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित की गई। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान “मिशन 2027 – बुंदेलखंड राज्य” को सफल बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनजागरण अभियान और सत्याग्रह की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार की गईं। प्रवीण पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड सत्याग्रह ही राज्य निर्माण की अंतिम लड़ाई है और इसे जनआंदोलन का रूप देकर निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में जानकारी दी गई कि मई माह में “मिशन 2027” के तहत बुंदेलखंड राज्य निर्माण संकल्प रथ झांसी महानगर के सभी वार्डों में पहुंचेगा, जिससे घर-घर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जनभावना बन चुकी है और इसे साकार करने के लिए सभी को संगठित प्रयास करने होंगे। वहीं “मेरी माटी, मेरा तीर्थ” अभियान को भी गति देने पर जोर दिया गया, ताकि व्यापक जनजागरण के माध्यम से आंदोलन को मजबूत आधार मिल सके। बैठक में यज्ञेश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), बी.के. गुप्ता (क्षेत्र प्रभारी), सचिन झांसिया (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), दीपक साहू (जिला अध्यक्ष), कृष्णविहारी तिवारी (जिला महामंत्री), अजीत तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), मोहित तिवारी, लखन कुशवाहा (पार्षद), प्रदीप खटीक (पार्षद), दीपक तिवारी, अशोक तिवारी, देवेन्द्र सिंह, घनश्याम राजपूत, मनीष रायकवार, धर्मप्रकाश, काशीराम चक्रवर्ती, बबीता राय, बीना कश्यप, नूरी खान, श्रीराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* आज दिनाँक 19 अप्रैल 2026 को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने अपनी मासिक बैठक के साथ-साथ Yatharth Super Speciality Hospital की मेडिकल टीम के साथ सक्रिय रूप से सहभागिता की। जैसा कि यह अस्पताल E.C.H.S. (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) से संबद्ध (Empanelled) है तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को उत्कृष्ट एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम में बहुत ही बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान 79 लोगों का मेडिकल परीक्षण (शुगर, बीपी, पल्स, ऑक्सीजन लेवल एवं डॉक्टर का परामर्श) किया गया। इस परीक्षण में संगठन की महिला शक्ति एवं बच्चे भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अस्पताल के मैनेजमेंट डायरेक्टर मिस्टर लकी शर्मा जी ने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेष उपचार सेवाओं एवं पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध विशेष प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष वेटरन जनक सिंह साहब ने ईसीएचएस कार्ड , कैंटीन कार्ड, जरूरी दस्तावेज के रख रखाव के बारे में एवं नये सदस्यों को जोड़ने के लिए बताया। बैठक का संचालन वेटरन मानसिंह यादव, वेटरन रमेशचंद शिवहरे एवं वेटरन हरिकिशन सिंह जी ने किया। आज की इस मासिक बैठक से प्रेरित होकर सूबेदार मेजर रामकुमार , सार्जेंट बीके वर्मा , वेटरन संदीप कुमार, सूबेदार मेजर राघवेंद्र सिंह, नायब सूबेदार हरदयाल एवं मिसेज उर्मिला देवी पत्नी स्व हवलदार रामसेवक ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नए सदस्यों को एवं संगठन के युवा कार्यकर्ता कैलाश नारायण कुशवाहा जी को आई वी ओ टीम ने शुभकामनाएं दीं एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झांसी टीम के महासचिव वेटरन इंद्रपाल कुशवाहा जी ने अस्पताल प्रबंधन को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष/महासचिव इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झाँसी1
- यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के आदेशानुसार प्रेशर हॉर्न, हूटर, मॉडिफाई साइलेंसर पर अभियान के तहत टी आई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की गई। जिसके तहत 01 बुलेट मोटरसाइकिल में बिना नंबर प्लेट एवं मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर 21000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। तथा 03 बसों में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹ 40000 का जुर्माना लगाया गया। less1
- बबीना (झांसी): बबीना नगर में आज यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई, जहां घंटों तक लगे भीषण जाम ने आम जनता की परेशानी को बढ़ा दिया। बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात और कथित अतिक्रमण के कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बाहर से आए खरीदार, स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग और बच्चे सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।1
- Post by Bablu Ramaiya1