मधुबनी : 16 दिसंबर से 31 दिसम्बर 2025 तक आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड निर्माण हेतु चलेगा विशेष अभियान किशोर कुमार ब्यूरो मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के समीक्षात्मक बैठक में मधुबनी जिला के सभी पंचायतों/ नगर पंचायतों/शहरी क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु 16 से 31 दिसंबर तक जिले में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उक्त अभियान के दौरान प्रत्येक गांव, पंचायत सरकार भवन, विशेष अभियान जायेंगे जहां आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाएगी। इस बाबत कल देर शाम समाहरणालय में जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभागीय समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार कि इस महत्वाकांक्षी अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जा सके। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लान बनाते हुए उक्त कार्य को करना सुनिश्चित किया जाए। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी इसका सतत अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहे उनकी सामाजिक/ आर्थिक स्थिति कुछ भी हो आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाए। छूटे हुए सभी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाए।सीएससी संचालक, आशा कार्यकर्ता, पंचायती राज कार्यपालक सहायक, अन्य ऑपरेटर के सहयोग से शिविर आयोजन की बात कहीं गई। जिलास्तर पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारियां सिविल सर्जन और डीपीसी को दी गयी है। जिला स्तर से आशा एवं पंचायत कार्यपालक सहायक यूजर आईडी रिएक्टिवेशन और और नया आईडी निर्माण आवश्यकतानुसार बनाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर ABDM के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर को दिया गया साथ ही सम्पूर्ण अभियान के दौरान किसी प्रकार के तकनीनिकी सहयोग की जिम्मेदारी भी इनको दी गई है जबकि प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है ।ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सेवक शिविर की भौतिक व्यवस्थाएं करेंगे। कार्ड निर्माण प्रक्रिया का संचालन निर्धारित प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से किया जायेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थी को निर्धारित तिथि पर शिविर तक लाने का अनुरोध करेंगे। ग्राम पंचायत हेतु तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप शिविर स्थल पर वैसे पात्र लाभार्थी जिनका कार्ड निर्माण नहीं हुआ है, को अनिवार्य दस्तावेजों (व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड और पारिवारिक सदस्य सत्यापन हेतु राशन कार्ड) के साथ शिविर स्थल तक लाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड सदस्य ,जीविका दीदी, आशा तथा एएनएम की होगी।इस आशय का निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर ( वसुधा केंद्र ) के जिला प्रबंधक और समन्वयक को निदेश दिया गया कि अपने सभी ऐक्टिव VLE को तत्परता से इस कार्य में लगायें एवं दैनिक प्रतिवेदन VLE वार पंचायत वार आयुष्मान भारत कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध करायें। आशा के द्वारा बनाये गए आयुष्मान कार्ड का दैनिक प्रतिवेदन जिला सामुदायिक उत्प्रेरक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पंचायत कार्यपालक सहायकों के द्वारा अधिकाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया साथ ही दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की ज़िमेदारी समाहरणालय के IT प्रबंधक को दिया गया है। संपूर्ण अभियान के दौरान प्रखंड स्तर पर इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे जिसमें सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताए की आयुष्मान कार्ड का निर्माण बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है जिसे मोबाइल एप्लीकेशन (आयुष्मान ऐप) के द्वारा बेनेफिसिअरी/लाभार्थी के रूप में किसी भी मोबाइल नंबर से लॉगिन कर के स्वंय का या अन्य लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है , निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान अगर ऑपरेटर आईडी में किसी प्रकार के तकनीकी खराबी होने पर बेनेफिसिअरी लॉगिन से आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा सकता है । आयुष्मान कार्ड निर्माण बायोमेट्रिक पहचान /चेहरे की पहचान / मोबाइल ओटीपी/ आईरिस के माध्यम से आसानी से बनाया जा सकता है। जिला स्तर पर अनुश्रवण की जिम्मेदारी सिविल सर्जन और जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय के नामित पदाधिकारी को दिया गया है जिसमे डीपीएम और डीपीसी आयुष्मान भारत को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है। समीक्षात्मक बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार,सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार डीपीएम पंकज मिश्रा डीपीसी आयुष्मान भारत कुमार प्रियरंजन सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे ।

- होली को लेकर मधुबनी प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च।1
- झंझारपुर में प्रभात खबर कार्यालय परिसर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित। रंग-गुलाल के बीच दिखी एकता और उत्साह।1
- मधुबनी जिला के सकरी थाना अंतर्गत मकसूदा के जरहटिया जमाल पुर से में आप को अभी मोहम्मद फरहान का मुर्गी पालन घर देखा रहा हुं1
- सरस्वती संगीत महाविद्यालय में होली मिलन सह वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुति से गूंजा संगीतमय माहौल मधुबनी/राजनगर। प्रयागराज संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध सरस्वती संगीत महाविद्यालय, राजनगर सिमरी में होली मिलन समारोह सह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सांगीतिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण संगीतमय और भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार महतो ने रंगोत्सव के अवसर पर उपस्थित बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। कोमल, मीनू, रागनी, आयुषी, चांदनी और ज्योति ने ‘जय जय भैरवी गोसाउनिक’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। वहीं दिव्यांशी, हर्ष, ऊषा, आरती, अजय, राकेश, आदर्श, स्वाति और पायल ने रंग-बिरंगे मैथिली और हिंदी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत कर दिया। इसके अलावा सृष्टि सुमन और सायना के भाव नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में होली गीत और जोगीरा की प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ तथा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।10
- Post by LAXMI SAH RADHA KRISHNA JEWELLERS1
- मधुबनी में होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। DM और SP के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अगुवाई में भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। फाल्गुन पूर्णिमा के महत्व, दान, अर्घ्य और दीपदान की परंपरा पर भी प्रकाश डाला गया।1