logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदलपुर: नगरनार में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा आरोपी गिरफ्तार थाना नगरनार पुलिस ने आम रास्ते में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 मई को ग्राम चोकावाड़ा में आरोपी चंदन पटेल, 35 वर्ष, निवासी चोकावाड़ा, लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था और गांव का माहौल खराब कर रहा था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि दिनेश ठाकुर, आरक्षक नेलसन टोप्पो व नरेश कश्यप की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी है।

1 hr ago
user_Yogesh Sao
Yogesh Sao
Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

जगदलपुर: नगरनार में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा आरोपी गिरफ्तार थाना नगरनार पुलिस ने आम रास्ते में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 मई को ग्राम चोकावाड़ा में आरोपी चंदन पटेल, 35 वर्ष, निवासी चोकावाड़ा, लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था और गांव का माहौल खराब कर रहा था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर

6c699440-df49-4f5f-99fe-53b95b886a16

आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि दिनेश ठाकुर, आरक्षक नेलसन टोप्पो व नरेश कश्यप की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी है।

More news from Balrampur and nearby areas
  • सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश लेकर मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,सामंत सरना डीपाडीह में हुआ भव्य आयोजन,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जारी हुआ विशेष डाक टिकट और 75 रुपये का स्मारक सिक्का बलरामपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीपाडीह में पूजा अर्चना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक रीति रिवाजों से विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर वर्चुअल रूप से जुड़कर पूरे देश को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष डाक टिकट एवं 75 रुपये का स्मारक चांदी का सिक्का भी जारी किया गया, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं द्वारा आकर्षक शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। बालिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्रतिष्ठित सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रूप से जुड़ने से श्रद्धालुओं को सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांसद श्री महाराज ने कहा कि सामंत सरना डीपाडीह भी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न देवस्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा देश की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामंत सरना एक प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि सामंत सरना तीन नदियों गलफुला, कन्हर और सुरिया के संगम पर स्थित है, जिससे इसकी पवित्रता और महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े रहने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को सुव्यवस्थित एवं विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विराजमान हैं तथा ज्योतिर्लिंगों में विशेष आध्यात्मिक शक्ति और आस्था जुड़ी हुई है। इतिहास में कई बार इस आस्था को तोड़ने और मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी हमारी श्रद्धा और विश्वास को नहीं तोड़ सका। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रति प्रेरित करता है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसे प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा कई बार सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किए गए, लेकिन इसके बावजूद हमारी आस्था और संस्कृति अटूट बनी रही। उन्होंने कहा कि आज यह आयोजन श्रद्धा एवं स्वाभिमान के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना व्यक्तव्य रखा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंगदा देव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। साथ ही जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। *सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश* सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, आभूषणों एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक धरोहरों का प्रदर्शन कर जनजातीय संस्कृति की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की दीदियों द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया।
    4
    सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश लेकर मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,सामंत सरना डीपाडीह में हुआ भव्य आयोजन,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जारी हुआ विशेष डाक टिकट और 75 रुपये का स्मारक सिक्का
बलरामपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीपाडीह में पूजा अर्चना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक रीति रिवाजों से विधिवत पूजा संपन्न कराई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर वर्चुअल रूप से जुड़कर पूरे देश को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष डाक टिकट एवं 75 रुपये का स्मारक चांदी का सिक्का भी जारी किया गया, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं द्वारा आकर्षक शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। बालिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्रतिष्ठित सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रूप से जुड़ने से श्रद्धालुओं को सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांसद श्री महाराज ने कहा कि सामंत सरना डीपाडीह भी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। 
सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न देवस्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा देश की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामंत सरना एक प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि सामंत सरना तीन नदियों गलफुला, कन्हर और सुरिया के संगम पर स्थित है, जिससे इसकी पवित्रता और महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े रहने का आह्वान किया।
रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को सुव्यवस्थित एवं विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विराजमान हैं तथा ज्योतिर्लिंगों में विशेष आध्यात्मिक शक्ति और आस्था जुड़ी हुई है। इतिहास में कई बार इस आस्था को तोड़ने और मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी हमारी श्रद्धा और विश्वास को नहीं तोड़ सका। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रति प्रेरित करता है।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसे प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा कई बार सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किए गए, लेकिन इसके बावजूद हमारी आस्था और संस्कृति अटूट बनी रही। उन्होंने कहा कि  आज यह आयोजन श्रद्धा एवं स्वाभिमान के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना व्यक्तव्य रखा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष  श्रीमती प्रियंगदा देव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। साथ ही जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया।
*सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश*
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, आभूषणों एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक धरोहरों का प्रदर्शन कर जनजातीय संस्कृति की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की दीदियों द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    4 hrs ago
  • कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी वार्ड में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    1
    कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी वार्ड में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है। गरियाबंद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है।कथा से पहले निकले यात्रा में इससे पहले कथावाचक के काफिले में वाहनों के लंबे काफिले में भक्तों का तांता लगता था,जिसमें युवराज पांडेय ने अपील कर कटौती कर दिया है।कथा से पहले उन्होंने बैठक कर अपने अनुयायि को दिखावे के लिए वाहनों के होने वाले उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा कर पैदल अथवा जरूर हुई तो बाइक का इस्तेमाल करने कहा था।आज इसकी साफ झलक दिखाई दिया।पांडे ने मीडिया सीधी बात कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी अपने काफिले में कटौती कर देश भक्ति अथवा पीएम के अपील को शिरोधार्य कर आने वाले संकट से बचने का संदेश दिया है।
    3
    छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है।
गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है।कथा से पहले निकले यात्रा में इससे पहले कथावाचक के काफिले में वाहनों के लंबे काफिले में भक्तों का तांता लगता था,जिसमें युवराज पांडेय ने अपील कर कटौती कर दिया है।कथा से पहले उन्होंने बैठक कर अपने अनुयायि को दिखावे के लिए वाहनों के होने वाले उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा कर पैदल अथवा जरूर हुई तो बाइक का इस्तेमाल करने कहा था।आज इसकी साफ झलक दिखाई दिया।पांडे ने मीडिया सीधी बात कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी अपने काफिले में कटौती कर देश भक्ति अथवा पीएम के अपील को शिरोधार्य कर आने वाले संकट से बचने का संदेश दिया है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • अंबागढ़ चौकी में एक नए डिस्काउंट स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यहाँ घर की जरूरतों, सजावटी सामानों और बच्चों के खिलौनों सहित कई चीजें मात्र ₹24 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। यह स्थानीय निवासियों के लिए खरीदारी का एक किफायती विकल्प है।
    1
    अंबागढ़ चौकी में एक नए डिस्काउंट स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यहाँ घर की जरूरतों, सजावटी सामानों और बच्चों के खिलौनों सहित कई चीजें मात्र ₹24 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। यह स्थानीय निवासियों के लिए खरीदारी का एक किफायती विकल्प है।
    user_CG NEWS 78
    CG NEWS 78
    Local News Reporter मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    1
    दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 

समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या 
दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 
समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    35 min ago
  • *हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त* अभिनव पहल कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे। *आरोपी का विवरण :-* *अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
    4
    *हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त*
अभिनव पहल कवर्धा।
कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।
प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे।
*आरोपी का विवरण :-*
*अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है।
प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया है। इस सेंटर में हर महीने 500 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल पिछले 5 सालों में 3500 डॉग बाइट के मामलों से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत देने की उम्मीद है।
    3
    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया है। इस सेंटर में हर महीने 500 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल पिछले 5 सालों में 3500 डॉग बाइट के मामलों से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत देने की उम्मीद है।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    2
    पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.