*नंदुलन खेड़ा में आल्हा गायन व विराट दंगल का आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह* विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के ग्राम *नंदुलन खेड़ा* में मंगलवार को पारंपरिक आल्हा गायन एवं विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह* पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आल्हा गायन और दंगल हमारी सनातन संस्कृति और वीर परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि उनमें देशभक्ति और संस्कारों का संचार भी करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी उपस्थित परिवार के सदस्यों से राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने समाज से जातीय भेदभाव को खत्म करने व आपसी एकता सहयोग की भावना को बढ़ाने की अपील की, इस अवसर पर सुविख्यात कवि सामाजिक चिंतक कमलेश शुक्लजी, ग्राम प्रधान गंगाप्रसाद यादव, प्रधान अमरेंद्र यादव, अमर सिंह, आर के सिंह मामाजी,शेषपाल, प्रधान पंकज बाबाजी,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
*नंदुलन खेड़ा में आल्हा गायन व विराट दंगल का आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह* विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के ग्राम *नंदुलन खेड़ा* में मंगलवार को पारंपरिक आल्हा गायन एवं विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह* पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आल्हा गायन और दंगल हमारी सनातन संस्कृति और वीर परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि उनमें देशभक्ति और संस्कारों का संचार भी करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी उपस्थित परिवार के सदस्यों से राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने समाज से जातीय भेदभाव को खत्म करने व आपसी एकता सहयोग की भावना को बढ़ाने की अपील की, इस अवसर पर सुविख्यात कवि सामाजिक चिंतक कमलेश शुक्लजी, ग्राम प्रधान गंगाप्रसाद यादव, प्रधान अमरेंद्र यादव, अमर सिंह, आर के सिंह मामाजी,शेषपाल, प्रधान पंकज बाबाजी,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
- कानपुर कृष्णा हॉस्पिटल पर अक्षय कुमार की गब्बर इस बैक पिक्चर वाला काम करने का आरोप । कानपुर कृष्णा हॉस्पिटल पर अक्षय कुमार की गब्बर इस बैक पिक्चर वाला काम करने का आरोप ।1
- BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, मसवानपुर में लगा भीषण जाम कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम सब-स्टेशन अंतर्गत मसवानपुर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जब उसे बदलने का काम शुरू किया गया, तो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह चरमरा गया। : स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आधी सड़क घेर कर रखा गया है, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो चुका है। इलाके में जाम की यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है; सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण यहां आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। : एक ही जगह पर सड़क घेरकर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने की क्या मजबूरी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के इस लचर प्रबंधन को लेकर भारी आक्रोश है। घंटों की मशक्कत के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य कराने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - अनूप कुमार निषाद, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, कानपुर1
- कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। 🚨 बड़ी खबर | कानपुर घंटाघर पर वसूली के आरोप यूपी, कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। गाड़ी चालक नवनीत केशरवानी ने लगाये 500 रुपए लेने का आरोप है कि गाड़ियां रोककर पहले चालान का डर दिखाया जाता है और इसके बाद उनसे पैसे लिए जाते हैं। घंटाघर जैसे व्यस्त चौराहे पर सामने आए इन आरोपों ने ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वाहन चालकों को रोककर चालान के नाम पर क्या हो रहा है—यह जांच का विषय है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेंगे? देखना होगा कि इन आरोपों की सच्चाई क्या है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है।1
- क्या हवाई यात्रा अब खतरनाक हो गई? ईरान की ये घटना देखिए | Sepehran Airlines आज की सबसे वायरल और डरावनी खबर ईरान से आई है। 15 सितंबर 2026 को मशहद एयरपोर्ट से करमानशाह जा रहा Sepehran Airlines का बोइंग 737 विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मुसीबत में फंस गया। विमान का एक टायर हवा में ही फट गया या उसका ट्रेड अलग हो गया। इससे तेज कंपन शुरू हो गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजन को भी नुकसान पहुंचा। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट ले जाने का फैसला किया। लैंडिंग के दौरान जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विमान जोर-जोर से हिल रहा था, ओवरहेड बिन खुल गए, सामान गिरने लगा और केबिन की छत की अंदरूनी परत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गया। यात्री चीख रहे थे, कुछ अल्लाह और अली का नाम ले रहे थे। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की कोई जानकारी नहीं आई है। सभी सुरक्षित उतरे और बाद में दूसरे विमान से करमानशाह भेज दिए गए। ईरान की एयरलाइनों को लंबे समय से स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस की समस्या है, क्योंकि प्रतिबंधों के कारण नए पार्ट्स आसानी से नहीं मिल पाते। यह विमान भी काफी पुराना बोइंग 737-300 था। दोस्तों, ऐसे वीडियो देखकर कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ रहा है? आंकड़ों के हिसाब से नहीं। वैश्विक स्तर पर हवाई यात्रा आज भी सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक है। लेकिन स्थानीय स्तर पर पुराने विमान और मेंटेनेंस की कमी जैसी समस्याएं कभी-कभी ऐसी घटनाएं पैदा कर देती हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपको ऐसी करंट न्यूज पसंद है तो चैनल को सब्सक्राइब कर लें और बेल आइकन दबा दें।1
- एक महीने में 3 बार ढक्कन! फिर भी नहीं थमा खतरा!....... “कानपुर के किदवई नगर में नाले का ढक्कन बना जानलेवा मुसीबत! 40 दुकान सब्जी मंडी के पास आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 14 तारीख की रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब UP 78 JL 8105 नंबर की स्कूटी अचानक नाले के गड्ढे में फंस गई और स्कूटी सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने में इसी जगह पर तीन बार ढक्कन लगाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब सवाल है—बार-बार ढक्कन लगाने के बावजूद हादसे क्यों नहीं रुक रहे? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? किदवई नगर की जनता जवाब मांग रही है—आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?”1
- अविचल शुक्ला का जनसम्पर्क अभियान निरन्तर जन मानस के बीच उन्नाव ।166 भगवंतनगर विधानसभा के चर्चित युवा हृदय सम्राट भाजपा नेता अविचल शुक्ला का विधानसभा में जन सम्पर्क अभियान तेजी के साथ जनता मे चर्चा का विषय है उनकी आत्मीयता से जनमानस मे उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है ।1
- मणिपुर में कल 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई फार्म हाउसों में आग लगा दी गई। पूरे राज्य में 3 मई 2023 से अगस्त 2026 तक करीब 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग लापता हैं। सिर्फ इसी साल मैतेई-कुकी समुदायों के संघर्ष में 40 लोग मर चुके हैं1
- कानपुर में खाकी की दबंगई: रॉन्ग साइड चलने पर टोकने पर सिपाही ने बैटरी लोडर चालक को सरेराह पीटा, BREAKING NEWS कानपुर में खाकी की दबंगई: रॉन्ग साइड चलने पर टोकने पर सिपाही ने बैटरी लोडर चालक को सरेराह पीटा, सीपी से शिकायत टिकर / स्क्रॉल टैग्स (1-लाइनर्स): * कानपुर: जरीब चौकी चौराहे के पास सिपाही की गुंडई, लोडर चालक से की मारपीट * बिना हेलमेट रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर टोकने पर सिपाही ने खोया आपा * सिपाही ने दी धमकी—'दिखता नहीं सामने पुलिस है', थप्पड़ों से पीटा * पीड़ित दीपक सिंह ने पुलिस कमिश्नर को पत्र सौंपकर लगाई न्याय की गुहार * पीड़ित ने की चौराहे के CCTV फुटेज खंगालने और सिपाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग * सिपाही पर मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप * मामले पर एसीपी सीसामऊ आनंद कुमार ओझा बोले—जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई सोशल मीडिया / डिजिटल टैग्स: #Kanpur #KanpurPolice #KhakiCrime #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #KanpurNews #CCTV #Sisamau #nonfollowers UP Police1
- सीसामऊ में खाकी का कहर! थप्पड़ वाला VIDEO VIRAL 🚨..... खाकी का रौब या कानून की हद पार? वायरल VIDEO ने मचाया हड़कंप!1